Posts

Showing posts from April, 2024

जाति का दर्द नही झेला. इसलिए आरक्षण पर दे रहे है शांता कुमार ज्ञान*:--आशीष कुमार

Image
 *जाति का दर्द नही झेला. इसलिए  आरक्षण पर दे रहे है शांता कुमार ज्ञान*  *गरीबी नहीं, सामाजिक भेदभाव है असली कारण*           ( आशीष कुमार. राज्य संयोजक शोषण मुक्ति मंच ) शांता कुमार  द्वारा कुछ दिन पूर्व दिये ब्यान में  यह कहना कि देश में आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि केवल गरीबी होना चाहिए, न तो कोई नया तर्क है और न ही यह भारतीय समाज की वास्तविकता को समझने वाला दृष्टिकोण है। सच यह है कि भारत में आरक्षण की व्यवस्था गरीबी दूर करने के लिए नहीं, बल्कि सदियों से चले आ रहे जातिगत भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार और अवसरों की असमानता को दूर करने के लिए बनाई गई थी। भारत का संविधान, जिसे B. R. Ambedkar जैसे महान समाज सुधारकों ने गढ़ा, इस सच्चाई को स्वीकार करता है कि कुछ जातियों को केवल आर्थिक रूप से नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी दबाया गया। इसलिए आरक्षण सामाजिक न्याय का एक संवैधानिक उपाय है, न कि कोई गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम। अगर आरक्षण को केवल आर्थिक आधार से जोड़ने की बात की जाती है, तो यह भी पूछा जाना चाहिए कि EWS आरक्षण पर शांता कुमार जैसे नेता अक्सर खाम...

लोकसभा चुनाव के लिए सीटू ने जारी किया *मजदूरों का घोषणापत्र*

Image
 लोकसभा चुनाव के लिए सीटू ने जारी किया *मजदूरों का घोषणापत्र* *मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का लिया संकल्प* सीटू जिला सिरमौर का अधिवेशन नाहन  में आयोजित किया गया। लोकसभा चुनावों को लेकर सीटू की समझदारी को मजदूरों तक पहुंचाने व मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान को मजबूत करने के लिए इस अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में  आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन, मिड डे  मील वर्करज यूनियन, आशा वर्कर यूनियन, आउटसोर्स यूनियन, इंडस्ट्री यूनियन, मनरेगा , निर्माण  मजदूरों ने भाग लिया। अधिवेशन में विजेंद्र मेहरा, जगत राम, वीना शर्मा , आशीश कुमार,  लाल सिंह, , नीलम शर्मा,  देवकुमारी, इंदु तोमर, शीला ठाकुर, सीता तोमर, पिंकी, अमरनाथ, श्याम दत,  निर्मला,  वीरेंदर ठाकुर, रिज़वान, अजय कुमार,  चन्दर कला, शायमा, ममता,माया श्याम दत, रिंकू बाला, आदि लोगों ने भाग लिया  सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार ने अधिवेशन का संचालन करते हुए संगठन की वार्षिक रिपोर्ट रखी  अधिवेशन का उद्घाटन सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने अधिवेशन...