वेलफेयर डिपार्टमेंट का कार्य देने से महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य उदेश्य होंगे प्रभावित*

Image
*वेलफेयर डिपार्टमेंट का कार्य देने से महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य उदेश्य होंगे प्रभावित*   *जब काम ही आंगनवाड़ी वर्कर ने करना है तहसील कल्याण अधिकारी के पद  का नहीं है कोई औचित्य* *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों का हो संरक्षण* *Press note:----* आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू की राज्य अध्यक्ष नीलम जसवाल और वीना शर्मा ने जारी एक प्रेस ब्यान में कहा की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर वेलफेयर विभाग का काम थोपने का निर्णय अत्यधिक चिंताजनक है।  कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त काम करवाना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि इससे बाल विकास विभाग के कार्यों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वीना  शर्मा , नीलम जसवाल  ने बताया की  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की देखभाल करना है, न कि वेलफेयर विभाग के कार्यों को संभालना। यदि वेलफेयर विभाग का कार्य भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने ही करना है  तो तहसील कल्याण अधिकारी के पद  का क्या औचित्य और वेलफेयर डिपार्टमेंट का क्या कार्य रह जाता...

दलित शोषण मुक्ति मंच और महिला समिति द्वारा आयोजित सावित्री बाई फूले जन्मदिवस पर विशेष आयोजन

*एक ऐसा वक्त जब देश मे अनुसूचित जातियों व देश की आधी आबादी महिलाओं को शिक्षा से वंचित किया जाता था ऐसे में महाराष्ट्र में सावित्रीबाई फुले ने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर अपनी 17 वर्ष की उम्र में पुणे में 9 लड़कियों/महिलाओं की शिक्षा को लेकर 1848 में एक स्कूल की ही स्थापना कर दी। सोचकर देखिए एक रूढ़िवादी पुरुषात्मक समाज में ये कार्य एक महिला, वो भी दलित के लिए कितना दुष्कर रहा होगा।*

आज 03 जनवरी को सावित्रीबाई फुले के 189वें जन्मदिन के अवसर पर 'दलित शोषण मुक्ति मंच रामपुर' की किसान-मजदूर भवन चाटी में हुई एक परिचर्चा में मंच के जिला समन्वयक ओम प्रकाश भारती ने ये बात रखी।

'मंच' में चर्चा के बताया गया कि उस जमाने मे 9 वर्ष की उम्र में व्याह कर लायी सावित्रीबाई फुले ने, पहले पति ज्योतिबा फुले व एक मिशनरी स्कूल से शिक्षक का प्रशिक्षण लिया फिर मात्र 17 वर्ष की आयु में अपने पति के साथ मिलकर एक महिला विद्यालय की स्थापना की। अगले 6 वर्ष में उन्होंने 8 महिला स्कूल की स्थापना कर डाली और समाज के महिला-शिक्षा व दलित शिक्षा विरोधी रूढ़िवादी समाज को आईना दिखाया। अपने पूरे जीवन काल के उन्होंने पुणे में ही 18 महिला स्कूल की स्थापना की।

स्कूल के अध्यापन के लिए जाते वक्त उन पर कूड़ा-गोबर तक डाल दिया जाता था वावजूद इसके वे स्कूल जाकर वस्त्र बदलती और अपने काम से नही हटी।

सावित्रीबाई फुले ने विधवाओं के लिए आश्रय बनाये और 1854 में पहले व्यक्तिगत अनाथाश्रम की स्थापना की। एक विधवा के पुत्र को गोद लिया और उसे पढ़ लिखकर नामी डॉक्टर व समाजसेवी बनाया। फुले दंपति की खुद की कोई संतान नही थी।

1890 में पति व जाने माने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की मृत्यु के बाद इन्होंने सारी जिम्मेवारी खिड पे ली और 1897 में पुणे के फैले प्लेग में रोगियों की सेवा करते हुए खुद प्लेग की चपेट में आ गयी और मार्च 1897 में इसी से उनकी मृत्यु हुई।

सावित्री बाई फुले सिर्फ दलितों ही नही पूरे भारतीय समाज की आधी महिला आबादी के शिक्षा के लिए हमेशा याद की जाती रहेगी।

दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले हुई "पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले" पर
परिचर्चा के बाद रामपुर मंच ने अपने आसपास अशिक्षित छूट गयी महिलाओ की शिक्षा के लिए कार्य करने की योजना बनाई। इसके लिए मंच अशिक्षित छूट गयी महिलाओं को चिन्हित करेगा और उनके लिए साक्षरता कक्षाएं लगाएगा।

आज इस परिचर्चा में रामपुर मंच की कन्वीनर आशु भारती, को-कन्वीनर हरीश चोपड़ा के अतिरिक्त श्याम बुशहरी, खुशी राम, आमका, सुनामणि, कांता, श्यामा, रीमा, दौलतराम, हरदयाल, मनीता, दिनेश मेहता, प्रेम चौहान आदि ने शिरकत की।
दलित शोषण मुक्ति मंच शिमला

Comments

Popular posts from this blog

नही हो कोई भी मिनी आंगनवाड़ी केंद्र बंद, सभी को किया जाये अपग्रेड* :--सीटू

वंदना अध्यक्ष और श्यामा महासचिव और किरण भंडारी बनी प्रोजेक्ट पछाद की कोषाध्यक्ष*

तीन माह से केंद्र से नहीं मिल रहा मानदेय, और पोषण ट्रैकर और टी एच आर के लिए हर माह ओ टी पी के नाम पर लाभार्थी भी करते है प्रताड़ित*