1000 मानदेय वृद्धि लागू करवाने के लिए 23 अक्टूबर को आंगनवाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन:- इंदु तोमर
1000 मानदेय वृद्धि लागू करवाने के लिए 23 अक्टूबर को आंगनवाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन पांवटा साहिब। आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन संबंधित सीटू की प्रोजेक्ट कमेटी पांवटा साहिब की बैठक अध्यक्ष इंदु तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा बजट में घोषित ₹1000 मासिक मानदेय वृद्धि लागू न होने पर रोष व्यक्त किया गया तथा इसके विरोध में 23 अक्टूबर 2026 को पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। प्रोजेक्ट कमेटी अध्यक्ष इंदु तोमर और महासचिव देव कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स के मानदेय में ₹1000 प्रतिमाह वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन लगभग छह महीने बीत जाने के बावजूद यह घोषणा लागू नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि अपनी बजट घोषणा को तत्काल अमलीजामा पहनाते हुए बढ़ा हुआ मानदेय एरियर सहित जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को घर-घर औ...