हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार: आधुनिक हिमाचल की नींव रखने वाले युगदृष्टा — आशीष कुमार

Image
जब भी हिमाचल प्रदेश के निर्माण और विकास की चर्चा होगी, सबसे पहला नाम डॉ. यशवंत सिंह परमार का लिया जाएगा। उन्हें केवल हिमाचल प्रदेश का प्रथम मुख्यमंत्री कहना उनके व्यक्तित्व और योगदान को सीमित कर देना होगा। वे उस विचार के जनक थे जिसने बिखरे हुए पहाड़ी क्षेत्रों को एक सशक्त, आत्मसम्मानी और विकासोन्मुख राज्य के रूप में स्थापित किया। आधुनिक हिमाचल जिस मजबूत नींव पर आज खड़ा है, उस नींव का प्रत्येक आधार-स्तंभ डॉ. परमार की दूरदर्शिता, संघर्ष और विकास-दृष्टि का परिणाम है। इसलिए उन्हें "हिमाचल निर्माता" कहा जाता है। 4 अगस्त केवल एक महान नेता की जयंती नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति के विचारों को याद करने का अवसर है जिसने सत्ता को साधन माना, लक्ष्य नहीं। जिसने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और जिसने हिमाचल के विकास की शुरुआत गांव, किसान और पंचायत से की। डॉ. यशवंत सिंह परमार का जन्म सिरमौर जिले के चनहालग क्षेत्र की लाना बाका पंचायत में हुआ। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े डॉ. परमार ने बचपन से ही ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को देखा और समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनकी राजनीति और विकास की ...

विभागों में खाली पड़े पदों को कब भरेगी सरकार===राकेश सिंघा

राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के दौरान  सीपीआईएम के तेजतर्रार विधायक राकेश सिंघा ने सरकार पर आरोपों की झड़ी लगी दी। उन्होंने कहा कि अब तो  कहते हुए भी शर्म आने लगी है।

गुड़िया के माता पिता  को अभी न्याय नहीं मिला है। मामले में नए सिरे से जांच की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार जांच करने को तैयार नहीं है।
राकेश सिंघा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं।

विभागों में स्टाफ की भर्ती नहीं हो रही है। स्वास्थ्य महकमे में फार्मासिस्ट के 48 प्रतिशत पद रिक्त हैं। टेक्नीशियन के 69 प्रतिशत, आपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 66 प्रतिशत, स्टाफ नर्सों के 29 प्रतिशत, मेल और फीमेल हेल्थ वर्करों के 32 प्रतिशत, डॉक्टरों के 30 प्रतिशत पद रिक्त हैं।

पंप आपरेटरों के 80 और पीटरों के 28 प्रतिशत बिजली बोर्ड में जेई के 64 प्रतिशत पद खाली हैं। बर्फबारी के चलते महीनों लोगों के घरों में लाइट नहीं आती है

इस पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा – सिंघा जी आंकड़े कहां से लाए हैं? सिंघा बोले – अगर यह आंकड़े गलत हैं तो मेरे खिलाफ आप प्रिवलेज मोशन लेकर आ सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी कर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*:--आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित :-- सीटू) ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र*