तीन महीने के वेतन व एरियर के भुगतान के निर्देश,नौकरी से नहीं हटेंगे मिड डे मील वर्करज

Image
तीन महीने के वेतन व एरियर के भुगतान के निर्देश,नौकरी से नहीं हटेंगे मिड डे मील वर्करज शिमला। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू का प्रतिनिधिमंडल आज निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग से मिला। प्रतिनिधिमंडल में सीटू राज्य कोषाध्यक्ष जगत राम, सचिव बालक राम, रामप्रकाश तथा मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की महासचिव शांति देवी, विमला और बिमला देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मिड डे मील वर्कर्स को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने और एरियर के भुगतान का मुद्दा उठाया। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने शिक्षा उपनिदेशक और शिक्षा खंड अधिकारियों को तीन महीने के वेतन व एरियर का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरा बकाया वेतन एक साथ देने तथा भविष्य में हर महीने समय पर पूरा वेतन देने का आश्वासन दिया। निदेशक ने यह भी आश्वासन दिया कि स्कूलों में क्लस्टर योजना लागू होने के कारण मिड डे मील वर्कर्स को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। मेडिकल चेकअप सहित अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि अगले दो-तीन दिनों में वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रद...

कोविड -19 सेंटर सिविल अस्पताल सराहाँ की जगह किसी ओर स्थान पर खोलने बारे खुला पत्र

सेवा में,
         माननीय मुख्यमंत्री
         हिमाचल प्रदेश सरकार
         स्तिथ:__ शिमला

विषय:_____  कोविड -19 सेंटर सिविल अस्पताल सराहाँ की जगह किसी ओर स्थान पर खोलने बारे  खुला पत्र

महोदय , 
         निवेदन इस प्रकार से है कि     आज पूरी दुनिया कोराना जैसी महामारी से मुकाबला कर रही है जिसमें देश और हमारा प्रदेश और जिला सिरमौर भी अछूता नहीं है,  मान्यवर हम आपके संज्ञान में  यह बात लाना चाहते हैं कि सराहाँ अस्पताल 2  दर्जन से भी ज़्यादा पंचायत के निवासियों के लिये एकमात्र सिविल अस्पताल है जँहा लोगो को स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध होती हैं, अतः इस अस्पताल को कोविड 19 सेंटर बनाने के बाद पच्छाद के लोग किसी अन्य बिमारी के होने पर अपना इलाज करवाने कंहा जायेंगे,क्यूंकि लोकडाऊन के चलते पहले ही लोगो का दुसरी तहसील या जिला में आने जाने पर पुर्ण प्रतिबंध लगा हुआ हे।
सराहाँ अस्पताल में प्रतिदिन लगभग   सैकड़ों  मरीज अपना उपचार करवाने के लिये आते हे।लोकडाऊन के चलते हुए भी लगभग  50 से 60  मरीज अस्पताल में आ रहे है।एसे में इस अस्पताल को कोरोना सेकेंडरी केयर बनाना तर्कसंगत नही है,वो भी तब जब यहाँ कोई भी कोरोना का संदिग्ध मामला प्रकाश में नही  है।
जिन मरीजो को कोविड 19 के संक्रमण की आशंका है उन्हे सराहाँ अस्पताल में रखने से  इलाके में संक्रमण की आशंका बढ़ जायेगी वही 30 पंचायतो के लोगो को स्वास्थ्य सुविधाओं से भी वंचित रहना पडेगा,जिससे आने वाले समय में यंहा के लोगो की स्थिति खराब हो सकती हैं ।
अतः हम सभी आपसे यह अपील करते हैं कि यहाँ के हजारो लोगों की समस्याओं  को देखते हुए कोविड 19 के सेकेंडरी केयर अस्पताल को सिविल अस्पताल सराहाँ की जगह किसी दुसरे स्थान पर खोला जाये जिससे इस आपदा के समय आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।इस महामारी के समय हम सभी लोग सरकार को अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं,ओर सभी नियमो का भी पालन किया जा रहा है ओर आगे भी जारी रहेगा परन्तु आपसे भी ये अपील करते है कि  इस क्षेत्र की जनता  के स्वास्थ्य और जनता पर जाने अंजाने  किसी भी तरह की परेशानियां  न थोपे।

                धन्यवाद

        आशीष कुमार
             सचिव
      सीपीआईएम पच्छाद
                और
सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य जिला सिरमौर
kumarashish002@gmail.com (9816163212)

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी कर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*:--आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित :-- सीटू) ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र*