दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’

Image
 दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’ सेवा संकल्प और विकास के प्रतीक के रूप में 17 सितम्बर  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देशभर में दीये जलाए गए। हर जगह  रोशनी हुई, उत्सव हुआ, तस्वीरें खिंचीं और इसे सेवा, संकल्प और विकास का प्रतीक बताया गया। लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा रोशनी भी उन सवालों को और साफ कर देती है, जिन्हें हम अंधेरे में छिपा देना चाहते हैं। सत्ता के उत्सव और जनता की जिंदगी के बीच का यह फासला जितना चमकदार बनाया जाता है, उतना ही तीखा दिखाई देता है।  2014 से और आज तक बहुत कुछ बदला है , या फिर ऐसा दर्शाने की कोशिश हुई है की देश की शुरुवात सही मायने में 2014 में हुई  और धीरे धीरे शायद यदि जनता की  आँखे ऐसे ही इन  दियों से चोंधियाती रही तो शायद ये भी सम्भव है की 17 सितम्बर 1950 में गुजरात के  वडनगर में मोदी जी का जन्म हुआ शायद उसे चार धामों की तरह पाँचवे धाम में ना बताना शुरु कर दे,  परन्तु  आज उन्हीं दीयों की लौ को देखते हुए एक मजदूर पूछ रहा है—मेरी मेहनत की न्यूनतम कीमत आखिर कब तय होगी? काम के सही दाम , समान काम का ...

14अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर नाहन में होगा जिला स्तरीय सेमिनार

*प्रदेश के हर ज़िला मुख्यालय और अधिनस्थ कार्यालयों में लगे बाबा साहब की प्रतिमा और संविधान की प्रस्तावना

------------------------------------
*14 अप्रैल को नाहन में होगा अम्बेडकर जयंती पर सेमिनार*
--------------------------------------
*22 फरवरी  को दिए ज्ञापन में की गई  मांगों पर जिला प्रशासन ने नही दिया ध्यान*

*जनमंच में उठाएंगे शामलात भूमि के मुद्दे*।:-----
-------------------------------------
नाहन 27 मार्च को  दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर की बैठक सतपाल मान की अध्यक्षता में कई गई   बैठक को संबोधित करए हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने कहा  कि दलित शोषण मुक्ति मंच  ने 22 फरवरी  को जिला में  विरोध प्रदर्शन किया था , जिसमे कुछ मांगे ऐसी थी जिसको स्थानीय प्रशासन  ने नजरअंदाज किया , 22 फरवरी को जिलाधीश महोदय को मांग पत्र सौंपते हुए मंच के पदाधिकारियों ने इससे पहले भी कई मर्तबा जिला धीश कार्यालय में संविधान की प्रस्तवना   और बाबा साहब की प्रतिमा लगवाने की मांग की थी , परन्तु प्रशासन ने कभी भी इस संदर्ब मे पत्राचार कर माध्यम से मंच को अपनी मंशा जाहिर नही की  और न कभी किये गए पत्राचारों का जवाब देना तर्कसंगत समझा, दलित शोषण मुक्ति मंच ने आज इस मुद्दे को बैठक में गंभीरता से लिया और इस पर विस्तार से चर्चा की , चर्चा में निकल कर ये सामने आया कि एक बार प्रशासन को।इस संदर्भ में रिमाइंडर। भेजा जाएगा ताकि प्रशासन अंबेडकर जयंती तक इस मुद्दे पर कुछ कार्यवाही अमल में ला सके यदि वे ऐसा करने की इच्छा शक्ति रखती है ,  आशीष कुमार ने बताया कि बैठक में बाबा साहब की जयंती को पूरे जिला में मनाने का फैसला लिया गया है , 1 अप्रैल से पूरे  जिला में संविधान बचाओ अभियान और बाबा साहब के व्यक्तित्व और समाज के हर वर्ग के प्रति क्या दृश्टिकोण था  खण्ड स्तर तक एक अभियान के माध्यम से पहुंचाया जाएगा ।  पूरे जिला में ये सभी कार्यक्रम पहले खण्ड स्तर पर आयोजित होंगे फिर 14 अप्रैल को नाहन में जिला स्तरीय  एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसमे जिला सिरमौर के हर क्षेत्र से  200 लोगों की इसमे भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अप्रैल माह में जमटा में होने जा रहे जनमंच में दलित वर्ग के मुद्दों को उठाया जाएगा जिसमे विशेष रूप से शाम लात भूमि पर दलित वर्गकी हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए   जनमंच में विभाग और उपस्थित मंत्री को अवगत करवाया जायेगान की किस तरह की दिक्कतें आज दलित वर्ग को शाम लात भूमि में हिस्सेदारी न होने की वजह से उठानी पड़ रही है    बैठक में अरुण कश्यप,इंदरजीत आजाद, , अमिता चौहान, सेवती कमल, राहुल, अमित , राजेन्द्र , राजू, नैनसिंह, राजकुमार  आदि लोगों ने भाग लिया ।

 

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी कर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*:--आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित :-- सीटू) ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र*