दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’

Image
 दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’ सेवा संकल्प और विकास के प्रतीक के रूप में 17 सितम्बर  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देशभर में दीये जलाए गए। हर जगह  रोशनी हुई, उत्सव हुआ, तस्वीरें खिंचीं और इसे सेवा, संकल्प और विकास का प्रतीक बताया गया। लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा रोशनी भी उन सवालों को और साफ कर देती है, जिन्हें हम अंधेरे में छिपा देना चाहते हैं। सत्ता के उत्सव और जनता की जिंदगी के बीच का यह फासला जितना चमकदार बनाया जाता है, उतना ही तीखा दिखाई देता है।  2014 से और आज तक बहुत कुछ बदला है , या फिर ऐसा दर्शाने की कोशिश हुई है की देश की शुरुवात सही मायने में 2014 में हुई  और धीरे धीरे शायद यदि जनता की  आँखे ऐसे ही इन  दियों से चोंधियाती रही तो शायद ये भी सम्भव है की 17 सितम्बर 1950 में गुजरात के  वडनगर में मोदी जी का जन्म हुआ शायद उसे चार धामों की तरह पाँचवे धाम में ना बताना शुरु कर दे,  परन्तु  आज उन्हीं दीयों की लौ को देखते हुए एक मजदूर पूछ रहा है—मेरी मेहनत की न्यूनतम कीमत आखिर कब तय होगी? काम के सही दाम , समान काम का ...

नाहन में मनाया जायेगा ज़िला स्तरीय अम्बेडकर जयंती समारोह*


 *नाहन में मनाया जायेगा अम्बेडकर जयंती समारोह*


दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी की बैठक जगदीश पुंडीर जी की अध्यक्षता में सम्पन हुई । बैठक मे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार, राजेश तोमर, प्रीतम सिंह, मुकेश चौहान, कृष्ण लाल, बलबीर सिंह पुंडीर , लखबीर सिंह, अनिता , सेवती कमल,  और हिमाचल प्रदेश कोली समाज के कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए आशीष कुमार ने कहा की दलित शोषण मुक्ति मंच लगातार दलित वर्ग के सामजिक और आर्थिक मुद्दों को उठाता  रहा है, दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर हो रहे दलित वर्ग के उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की है आज देश और प्रदेश में आउटसोर्स के आधार पर की जा रही भरतियों में दलित वर्ग की अनदेखी की जा रही । आशीष कुमार ने कहा की इस तरह की भरतियों में अनुसूचित जाति वर्ग और अन्य गरीब वर्ग के लोगो को भी रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं होते । आज देश में महिला हिंसा और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों। पर आये दिन  हिंसक घटनाये झेल रहा है । बैठक में राजेश तोमर,प्रीतम सिंह जी और हीरा सिंह जी ने शामलात भूमि में दलित वर्ग की बराबर हिस्सेदारी पर बात रखी और माँग  की शामलत भूमि का बंटवारा सभी भूमिहीन हर जातिवर्ग के लोगों के लिए किया जाए । बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्त्रीय अम्बेडकर जयंती समारोह मानने का फैसला लिया गया  जिसके लिए 8 सदस्यों की आर्गेनाइजिंग कमेटी का गठन किया जिसमें , आशीष कुमार , राजेश तोमर, हिमेश चौहान, दीपक, मुकेश , सेवती कमल, प्रीतम चौहान, अनिता  आदि को जिम्मेवारी दी गई।

आर्गेनाइजिंग कमेटी की और से जानकारी देते हुए कहा की अम्बेडकर जयंती समारोह में जूनियर वर्ग  12 से 16 वर्ष, और सीनियर वर्ग 17 से 21 वर्ष के लिए लिखित क्विज प्रतियोगिता,5 से 10 वर्ष के बच्चों को चित्रकला  प्रतियोगिता और महिला वर्ग के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आउोजन किया जा रहा है । जिसमे ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिये जाएंगे, प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण करवाने के लिए 

(  रजेशतोमर 9418458109),(आशीष  7018777397,)

   (अमिता 8627990596)

(नैन सिंह 8544778878) 

(विमल..9816762523) वीना 9817578167) आदि को अपना पंजीकरण  करवा सकते है

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी कर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*:--आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित :-- सीटू) ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र*