Posts

Showing posts from February, 2024

वेलफेयर डिपार्टमेंट का कार्य देने से महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य उदेश्य होंगे प्रभावित*

Image
*वेलफेयर डिपार्टमेंट का कार्य देने से महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य उदेश्य होंगे प्रभावित*   *जब काम ही आंगनवाड़ी वर्कर ने करना है तहसील कल्याण अधिकारी के पद  का नहीं है कोई औचित्य* *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों का हो संरक्षण* *Press note:----* आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू की राज्य अध्यक्ष नीलम जसवाल और वीना शर्मा ने जारी एक प्रेस ब्यान में कहा की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर वेलफेयर विभाग का काम थोपने का निर्णय अत्यधिक चिंताजनक है।  कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त काम करवाना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि इससे बाल विकास विभाग के कार्यों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वीना  शर्मा , नीलम जसवाल  ने बताया की  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की देखभाल करना है, न कि वेलफेयर विभाग के कार्यों को संभालना। यदि वेलफेयर विभाग का कार्य भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने ही करना है  तो तहसील कल्याण अधिकारी के पद  का क्या औचित्य और वेलफेयर डिपार्टमेंट का क्या कार्य रह जाता...

आउटसोर्स कर्मियों, सिलाई अध्यापकों, एसएमसी अध्यापकों, आईटी टीचर्स व एसपीओ के वेतन में नाम मात्र बढ़ोतरी करना व उनके लिए सरकार द्वारा कोई ठोस नीति न बनाना बेहद चिंताजनक है:--सीटू

Image
 सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम का कहना है कि हिमाचल सरकार का बजट मजदूरों कर्मचारियों की आकांक्षाओं के खिलाफ है। आत्मनिर्भर हिमाचल के दस मुख्य बिंदुओं की बात करने वाले बजट में मजदूरों कर्मचारियों की बात तक न करना ही बजट की दिशा को बताता है। सरकार के एजेंडे से मजदूर कर्मचारी गायब हैं। भारी महंगाई के दौर में मजदूरों की दिहाड़ी में केवल 25 रुपये की बढ़ोतरी करना, मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम वेतन न देना, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कर्मियों को ग्रेच्युटी व न्यूनतम वेतन सुविधा लागू न करना, वाटर कैरियर, जल रक्षकों, मल्टी परपज़ वर्करज़, पैरा फिटर, पम्प ऑपरेटरों, चौकीदारों, राजस्व चौकीदारों, पंचायत वेटनरी असिस्टेंट के मासिक वेतन में केवल 300 से 500 रुपये बढ़ोतरी करना व उन्हें सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन न देना उनके साथ क्रूर मज़ाक है। आउटसोर्स कर्मियों, सिलाई अध्यापकों, एसएमसी अध्यापकों, आईटी टीचर्स व एसपीओ के वेतन में नाम मात्र बढ़ोतरी करना व उनके लिए सरकार द्वारा कोई ठोस नीति न बनाना बेहद चिंताजनक है । औद्योगिक मजदूरों की 40 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी, श्रम कानूनों की पालना, उनक...

मोदी सराकर के विरोध में नाहन मे गरजें मजदूर किसान नेता

Image
 आज संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वाहन पर जिला मुख्यालय नाहन मे और मंडल शिलाई मे सीटू, ऐटक  ,और हिमाचल किसान सभा ने संयुक्त प्रदर्शन किया , परदर्शन कारी हजारों की तादाद  मे बस अड्डा नाहन  से होते हुए जिला मुख्यलाय नाहन  सीटू जिला महासचिव आशिश कुमार के नेतृत्व मे एक विशाल रैली निकाली  ,इस विशाल प्रदर्शन मे आंगनवाड़ी की राज्य महसचिव वीणा शर्मा, मिड डे  मील वर्करज के जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार , महसचिव निर्मला औद्ययोगिक वर्कर हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव , राजेंदर ठाकुर, अध्यक्ष सतपाल मान , एटक के जिला उपाध्यक्ष नरेश , और उद्योग से  जालम  सिंह, लेखराज. आदि उपस्थित रहे मंच का संचालन इंदु तोमर, देवकुमारी, और गुलाबी, संग किरण ठाकुर ने किया महसचिव आशीष कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा की केंदर की।मोदी सरकार ने आज देश की जनता का जीना मुश्किल कर दिया है । देश के किसानो. मजदूरों को  बंधुवा बनाया जा रहा है और  देश के मजदूरों को बंधुवा मजदूरी मे धकेलने का काम् किया है , आशीष कुमार ने कहा की अच्छे दिनों का नाम से सरकार बनाने वाले मोदी राज मे आज भारत...

केन्द्र सरकार के विरोध में 16 फरवरी को शिलाई में गरजेंगे आंगनवाड़ी और मिड डे मील वर्करज

Image
आज आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन सीटू की प्रोजेक्ट कमेटी शिलाई और ब्लॉक मिड डे  मिल  की  बैठक. प्रोजेक्ट शिलाई की अध्यक्षा श्यामा   और मिड डे  मील अध्यक्षा सत्या देवी की अध्यक्षता मे हुई  बैठक मे सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह  और आंगनवाड़ी जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे  ,बैठक मे बजट 2024-25 और मोदी राज के पिछले पांच वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और योजना कार्यकर्ताओं की पूर्ण उपेक्षा और अपमान का कड़ा विरोध किया है     प्रोजेक्ट  शिलाई   की अध्यक्षा अध्यक्षा शयमा    महासचिव  चंदरकाला , मिड डे  मील जिला उपाध्यक्ष से वीरेंदर सिंह ,,अध्यक्ष मिड डे  मील शिलाई  सत्या देवी ,    ने कहा की शिलाई मिड डे  मील और आंगनवाड़ी  *16 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा*  प्रोजेक्ट कमेटी सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से 16 फरवरी 2024 को  आंगनवाड़ी केन्द्रो को बंद करने और  हड़ताल मे शामिल होने का आह्वान किया ...

ICDS की स्थापना के बाद से अपने पांच साल के कार्यकाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पारिश्रमिक में एक बार भी वृद्धि नहीं की है मोदी सरकार ने*

Image
आज आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन सीटू की प्रोजेक्ट कमेटी संगड़ाह   की  बैठक किरण बाला की अध्यक्षता मे हुई , बैठक मे सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार  विशेष रूप से उपस्थित रहे  ,बैठक मे बजट 2024-25 और मोदी राज के पिछले पांच वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और योजना कार्यकर्ताओं की पूर्ण उपेक्षा और अपमान का कड़ा विरोध किया है     प्रोजेक्ट  संगड़ाह   की अध्यक्षा किरण बाला   महासचिव सीमा, धन्वंती , कमला, सीमा, ममता  ने कहा की  प्रोजेक्ट संगड़ाह   *16 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा*  प्रोजेक्ट कमेटी सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से 16 फरवरी 2024 को  आंगनवाड़ी केन्द्रो को बंद करने और  हड़ताल मे शामिल होने का आह्वान किया है। सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार ने कहा की  भाजपा के नेतृत्व में मोदी-2 सरकार ऐसी *एकमात्र सरकार है जिसने ICDS की स्थापना के बाद से अपने पांच साल के कार्यकाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पारिश्रमिक में एक बार भी वृद्धि...

16 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा प्रोजेक्ट पौंटा साहिब

Image
   आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन सीटू की प्रोजेक्ट कमेटी पौंटा की  बैठक इंदु तोमर की अध्यक्षता मे हुई , बैठक मे सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार  विशेष रूप से उपस्थित रहे  ,बैठक मे बजट 2024-25 और मोदी राज के पिछले पांच वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और योजना कार्यकर्ताओं की पूर्ण उपेक्षा और अपमान का कड़ा विरोध किया है     प्रोजेक्ट  पौंटा की अध्यक्षा इंदु तोमर  महासचिव देवकुमारी, माया, रेखा गुलाबी  ने कहा की  प्रोजेक्ट पौंटा  *16 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा*  प्रोजेक्ट कमेटी सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से 16 फरवरी 2024 को  आंगनवाड़ी केन्द्रो को बंद करने और  हड़ताल मे शामिल होने का आह्वान किया है। सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार ने कहा की  भाजपा के नेतृत्व में मोदी-2 सरकार ऐसी *एकमात्र सरकार है जिसने ICDS की स्थापना के बाद से अपने पांच साल के कार्यकाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पारिश्रमिक में एक बार भी वृद्धि नहीं की है* मानदेय वृद्धि ना करन...

MDM वर्करज की अनदेखी करने वालों को देंगे करारा जवाब :-- सुदेश कुमार/ निर्मला देवी

Image
.                            शिलाइ ब्लॉक                             सुरला ब्लॉक  मिड डे  मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू की आज पूरे जिला सिरमौर मे खंड स्तर  पर बैठके सम्पप्न हुई ,मीडिया  को जानकारी देते हुए मिड डे  मील यूनियन के जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार, महासचिव निर्मला, खंड शिलाई के अध्यक्ष वीरेंदर ठाकुर, पौंटा के अध्यक्ष आशा धीमान, सुरला ब्लॉक के अध्यक्ष अमरनाथ, नाहन  ब्लॉक के अध्यक्ष रमेश चंद ,बाला राम , ममता  सरान्ह ब्लॉक, नाराग  ब्लॉक  के अध्यक्ष नरेश, ओम प्रकाश , संजय भरद्वाज ने जारी एक प्रेस ब्यान ने कहा की  केंद्र की सरकार और राज्य की सरकारों  ने मिड डे  मील वर्करों  की लगातार अनदेखी की है जिसके चलते मिडा डे  मील वर्कर पूरे प्रदेश के अंदर 16 फरवरी की हड़ताल मे शामिल होंगे , बैठक मे सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार और सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह भी अलग अलग स्थानों पर बैठकों मे उपस...

BBN में लगी आग ने हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक नीति की पोल खोल दी है :-- सीटू

Image
 सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने सोलन जिला के बीबीएन इलाके के झाड़माजरी क्षेत्र के एक कारखाने में लगी भयंकर आग की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्य कमेटी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मजदूर के परिवार को पच्चीस लाख रुपये तथा घायल हुए मजदूरों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है। घायलों के इलाज़ का पूरा खर्चा सरकार व कम्पनी प्रबन्धन को उठाना चाहिए। राज्य कमेटी ने घटनाक्रम के लिए जिम्मेवार लापरवाह कम्पनी अधिकारियों पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज़ करने की मांग की है। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने इस घटनाक्रम पर कड़ा रोष ज़ाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में मजदूरों की सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं। उनकी जान की कोई गारंटी नहीं है। प्रदेश के कारखानों में मजदूरों के कार्य करने की स्थितियां कुछ ऐसी हैं कि मजदूरों की जान जाने का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। इस घटनाक्रम ने मजदूरों की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। यह घटनाक्रम उसी इलाके में हुआ है जहां पर हिमाचल ...

बजट में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कटौती:-- वीना शर्मा

Image
जिला महासचिव:-- वीना  शर्मा  प्रोजेक्ट महासचिव  सरान्ह :-- किरण भंडारी अध्यक्षा प्रोजेक्ट पौंटा साहिब:-- इंदु तोमर अध्यक्षा प्रोजेक्ट सगड़ाह  किरण ठाकुर अध्यक्षा प्रोजेक्ट नाहन  शीला ठाकुर अध्यक्ष शिलाई श्यामा                    महासचिव पौंटा प्रोजेक्ट:- देवकुमारी  आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन  संबंधित सीटू की जिला अध्यक्षा नीलम शर्मा महासचिव वीना  शर्मा , प्रोजेक्ट  पौंटा की अध्यक्षा इंदु तोमर, महसचिव देव कुमारी , शिलाई प्रोजेक्ट की अध्यक्ष श्यामा,महासचिव चंदर कला, सरान्ह प्रोजेक्ट की अध्यक्ष शबनम, महासचिव किरण भंडारी, नाहन  की अध्यक्षा शीला ठाकुर  , दया तोमर,और संगड़ाह  की किरण ठाकुर और पिंकी  राजगढ़  प्रोजेक्ट से   सविता और शशी ने  बजट 2024-25 और मोदी राज के पिछले पांच वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और योजना कार्यकर्ताओं की पूर्ण उपेक्षा और अपमान का कड़ा विरोध किया है  जिला महसचिव वीना शर्मा ने कहा की  यूनियन *16 फरवरी ...

इंडिया ऑन सेल का बजट है।* *केवल पूंजीपतियों,उद्योगपतियों व कॉरपोरेट घरानों को फायदा होने वाला है व गरीब और ज़्यादा गरीब होगा

Image
 *इंडिया ऑन सेल  का बजट है।*  *केवल पूंजीपतियों,उद्योगपतियों व कॉरपोरेट घरानों को फायदा होने वाला है व गरीब और ज़्यादा गरीब होगा*                        सीटू जिला कमेटी सिरमौर ने केंद्रीय बजट को पूर्णतः मजदूर, ट्रांसपोर्ट, कर्मचारी, किसान व जनता विरोधी करार दिया है। यह बजट गरीब विरोधी है व केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। सीटू ने केंद्र सरकार को चेताया है कि केंद्र सरकार की मजदूर, ट्रांसपोर्ट, कर्मचारी, किसान व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल होगी। इस दौरान हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, मनरेगा, निर्माण, क्षेत्र, जलविद्युत परियोजनाओं, एसजेवीएनएल, एनएचपीसी, रेलवे निर्माण, फोरलेन, नगर निगम शिमला की सैहब सोसाइटी, आईजीएमसी, टांडा मेडिकल कॉलेज, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नगर परिषद आदि सार्वजनिक सेवाओं, आउटसोर्स कर्मी, रेहड़ी फड़ी तयबजारी, होटल, गाइड व अन्य व्यवसायों के मजदूर व कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन किसानों का ग्रामीण व देहात बन्द रहेगा।  ...

सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने केंद्रीय बजट को पूर्णतः मजदूर, ट्रांसपोर्ट, कर्मचारी, किसान व जनता विरोधी करार दिया है

Image
 सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने केंद्रीय बजट को पूर्णतः मजदूर, ट्रांसपोर्ट, कर्मचारी, किसान व जनता विरोधी करार दिया है। यह बजट गरीब विरोधी है व केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। सीटू ने केंद्र सरकार को चेताया है कि केंद्र सरकार की मजदूर, ट्रांसपोर्ट, कर्मचारी, किसान व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल होगी। इस दौरान हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, मनरेगा, निर्माण, क्षेत्र, जलविद्युत परियोजनाओं, एसजेवीएनएल, एनएचपीसी, रेलवे निर्माण, फोरलेन, नगर निगम शिमला की सैहब सोसाइटी, आईजीएमसी, टांडा मेडिकल कॉलेज, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नगर परिषद आदि सार्वजनिक सेवाओं, आउटसोर्स कर्मी, रेहड़ी फड़ी तयबजारी, होटल, गाइड व अन्य व्यवसायों के मजदूर व कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन किसानों का ग्रामीण व देहात बन्द रहेगा।                  सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह पूँजीपतियों के साथ खड़ी हो गयी है व आर्थिक संसाधनों को आम जनता...

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स (आईफा AIFAWH) अंतरिम बजट 2024-25 और मोदी राज के पिछले पांच वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और योजना कार्यकर्ताओं की पूर्ण उपेक्षा और अपमान का कड़ा विरोध करती

 प्रेस वक्तव्य 1 फरवरी 2024 ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स (आईफा AIFAWH) अंतरिम बजट 2024-25 और मोदी राज के पिछले पांच वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और योजना कार्यकर्ताओं की पूर्ण उपेक्षा और अपमान का कड़ा विरोध करती है। *AIFAWH  16 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय हड़ताल के अपने संकल्प की पुष्टि करती है* *आईफा AIFAWH ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से 2-3 फरवरी 2024 को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने, केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाने और परियोजना/जिला स्तर पर हड़ताल नोटिस जारी करने का आह्वान किया है* भाजपा के नेतृत्व में मोदी-2 सरकार ऐसी *एकमात्र सरकार है जिसने ICDS की स्थापना के बाद से अपने पांच साल के कार्यकाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पारिश्रमिक में एक बार भी वृद्धि नहीं की है* मानदेय वृद्धि ना करने का एक रिकॉर्ड बनाया है, इसी के साथ कार्यभार में कई गुना वृद्धि की है और वर्कर्स के काम के घंटे कई गुना बढ़ाए हैं। बजट रखते समय वित्त मंत्री का यह बयान कि सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन में तेजी लाएगी और आयुष्मान ...