Posts

Showing posts from May, 2023

जाति का दर्द नही झेला. इसलिए आरक्षण पर दे रहे है शांता कुमार ज्ञान*:--आशीष कुमार

Image
 *जाति का दर्द नही झेला. इसलिए  आरक्षण पर दे रहे है शांता कुमार ज्ञान*  *गरीबी नहीं, सामाजिक भेदभाव है असली कारण*           ( आशीष कुमार. राज्य संयोजक शोषण मुक्ति मंच ) शांता कुमार  द्वारा कुछ दिन पूर्व दिये ब्यान में  यह कहना कि देश में आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि केवल गरीबी होना चाहिए, न तो कोई नया तर्क है और न ही यह भारतीय समाज की वास्तविकता को समझने वाला दृष्टिकोण है। सच यह है कि भारत में आरक्षण की व्यवस्था गरीबी दूर करने के लिए नहीं, बल्कि सदियों से चले आ रहे जातिगत भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार और अवसरों की असमानता को दूर करने के लिए बनाई गई थी। भारत का संविधान, जिसे B. R. Ambedkar जैसे महान समाज सुधारकों ने गढ़ा, इस सच्चाई को स्वीकार करता है कि कुछ जातियों को केवल आर्थिक रूप से नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी दबाया गया। इसलिए आरक्षण सामाजिक न्याय का एक संवैधानिक उपाय है, न कि कोई गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम। अगर आरक्षण को केवल आर्थिक आधार से जोड़ने की बात की जाती है, तो यह भी पूछा जाना चाहिए कि EWS आरक्षण पर शांता कुमार जैसे नेता अक्सर खाम...

मजदूरों के अधिकारों पर डाका न डालें सरकार :--- विजेन्द्र मेहरा--

Image
 *सरकार के मजदूर विरोधी फैसले के खिलाफ सचिवालय का करेंगे घेराव* *निर्माण मनरेगा मजदूरों के मिलने वाली सुविधाओं  की बहाली  के लिए शिमला मे बोलेंगे हल्ला* *15 दिन् मे THR वितरण के नाम पर आंगनवाड़ी वर्करज  को प्रताड़त  करने की है साजिश* सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक आज नाहन मे सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई । बैठक मे सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंदर मेहरा विशेष रूप से उपस्तिथ रहे ,बैठक को सम्बोधित करते हुए मेहरा ने कहा की आज देश के अंदर भाजपा की सरकार ने 2014 के बाद मजदूर कर्मचारी व किसान तबके पर लगातार हमले कर रहा है और देश मे काम कर रहे मजदूर कर्मचारियों के खिलाफ नीतियाँ बनाई जा रही है और बढ़े  बढ़े  पूंजीपतियों के पक्ष मे कानून बनाये जा रहे है ,जिससे मजदूर वर्ग  के हित मे पहले से बने ,44 श्रम  कानूनों को  खत्म कर 4 कोडों  मे तब्दील किया जा रहा है जोकि पूर्णतः मजदूर विरोधी है। बैठक को सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने भी सम्बोधित करते हुए कहा की  आज देश और प्रदेश ने मजदूर विरोधी माहोल चल रहा है। मनरेगा और निर्माण ...

इलाज के आभाव मे कब तक दौड़ता रहेगा

 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के नाम खुला पत्र। सेवा में, माननयी स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार। कार्यालय स्थित नई दिल्ली। विषय:---- इलाज के अभाव में तड़प  रहे लोगों के लिए कब तक दौड़ता रहेगा सुनील। महोदय, मैं आशीष कुमार आपको सबसे पहले तो हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रेणुका तहसील के एक नौजवान द्वारा 3 बहुमूल्य जीवनों को बचाने के लिए लगाई गई दौड़ में एशियन रिकॉर्ड बनाने वाले सुनील के लिए पूरे प्रदेश और देश वासियों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ, और साथ ही इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के टूटने पर जो सवाल मेरे दिलो दिमाग मे उपजे उन्हें आपसे पूछने की गुस्ताखी के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ। श्रीमान जी हमारे देश में आज भी आजादी के इतने लंबे समय के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बदतर है कि लोग इलाज के अभाव में मर रहे है। आज भी आजादी के इतने वर्षों के बाद सिर्फ 3 जिंदगियों को बचाने के लिए एक युवक चैरिटी के माध्यम से पैसा जुटा रहा है। परंतु सरकारे चाहे वो किसी भी पार्टी की हो देश मे शिक्षा और स्वास्थ्य पर  उस स्तर पर खर्च नही करती है जितनी कि जरूरत है। हमारे देश  में आज भी ल...