Posts

Showing posts from April, 2025

जाति का दर्द नही झेला. इसलिए आरक्षण पर दे रहे है शांता कुमार ज्ञान*:--आशीष कुमार

Image
 *जाति का दर्द नही झेला. इसलिए  आरक्षण पर दे रहे है शांता कुमार ज्ञान*  *गरीबी नहीं, सामाजिक भेदभाव है असली कारण*           ( आशीष कुमार. राज्य संयोजक शोषण मुक्ति मंच ) शांता कुमार  द्वारा कुछ दिन पूर्व दिये ब्यान में  यह कहना कि देश में आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि केवल गरीबी होना चाहिए, न तो कोई नया तर्क है और न ही यह भारतीय समाज की वास्तविकता को समझने वाला दृष्टिकोण है। सच यह है कि भारत में आरक्षण की व्यवस्था गरीबी दूर करने के लिए नहीं, बल्कि सदियों से चले आ रहे जातिगत भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार और अवसरों की असमानता को दूर करने के लिए बनाई गई थी। भारत का संविधान, जिसे B. R. Ambedkar जैसे महान समाज सुधारकों ने गढ़ा, इस सच्चाई को स्वीकार करता है कि कुछ जातियों को केवल आर्थिक रूप से नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी दबाया गया। इसलिए आरक्षण सामाजिक न्याय का एक संवैधानिक उपाय है, न कि कोई गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम। अगर आरक्षण को केवल आर्थिक आधार से जोड़ने की बात की जाती है, तो यह भी पूछा जाना चाहिए कि EWS आरक्षण पर शांता कुमार जैसे नेता अक्सर खाम...

जमीन से किसानों की बेदखली नहीं करेंगे बर्दाश्त:*--नैन सिंह

Image
 *जमीन से किसानों की बेदखली नहीं करेंगे बर्दाश्त:*--नैन सिंह हिमाचल किसान सभा, सीटू   ने जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर sdm   ऑफिस राजगढ़, के बाहर किसानों की बेदखली, ताला बंदी व ढारो को तोड़ने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन में  सतपाल मान , आशीष कुमार, नैन सिंह, सतपाल, राजेंदर , राजेश तोमर, राजकुमार,कल्याण सिंह , राजेंदर, रजनीश शर्मा, जोगिंदर,रविंदर ,मान सिंह वर्मा अधत्यक्ष,केवल राम सचिव, जितेंदर ,बरहमदत्त,प्रेम सिंह, वीरेन्दर , रितेश कुमार कल्याण ,रघुबीर सिंह, सुधीर आदि सेंकड़ों लोगों ने भाग लिया । किसान सभा के जिला अध्यक्ष सतपाल राजगढ़  खंड के महासचिव नैन सिंह खंड राजगढ़ के अध्यक्ष सतपाल  ने बात रखते हुए कहा कि किसान पिछले काफी सालों से किसानों को बेदखल करने  जमीन से जुड़े अन्य मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहा है। किसानों ने थोड़ी सी सरकारी जमीन अपना जीवन यापन के लिए अगर खेती बाड़ी के रहा है तो सरकार उससे उसे बेदखल कर रही है। न तो सरकार नौकरियों दे पा रही है और अगर लोग खेती बड़ी कर अपना जीवन यापन कर रही...

विनीत अध्यक्ष और संदीप बने मिड डे मील वर्करज यूनियन संबंधित सीटू के ज़िला सिरमौर के महासचिव*

Image
 *विनीत अध्यक्ष और संदीप बने मिड डे  मील वर्करज यूनियन संबंधित सीटू के महासचिव* मिड डे  मील वर्करज  यूनियन संबंधित सीटू का जिला  सम्मेलन आज ददाहू में   सम्म्पन हुआ  सम्मेलन मे  मिड डे  मील वर्कर्ज यूनियन की  राज्य महासचिव हिम्मी देवी और सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार  ,वीना शर्मा विशेष रूप से   उपस्थित रहे , सम्मेलन का उदघाटन सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन  भाषण मे  आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार मिड डे  मील वर्करज पर निरंतर हमले कर रही है,मिड डे  मील  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर इस  योजना  को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है ,  आशीष कुमार  ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर मिड डे  मील वर्करज  के  अधिकारों को बचाने के लिए लगातर संघर्ष कर रही है।    सम्मेलन केंद्रीय बजट 2025 -26 पर भी चर्चा की गई ।  मिड डे  मील यूनियन की राज्य म...

डॉ. अम्बेडकर: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व* :-- आशीष कुमार

Image
 *आशीष कुमार* महासचिव सीटू जिला सिरमौर , हि०प्र्० सह संयोजक दलित शोषण मुक्ति मंच हि०प्र०  - *डॉ. अम्बेडकर: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व* आज  बाबा साहब का 134 वीं जयंती मना रहे  है। आज के दिन खास कर इस बात पर हर दल अम्बेडकर जी के सपनो का भारत बनाने की बात करंगे और बेशुमार वायदे भी करेंगे, और उनके विचारों  पर चलने की अपील भी करेंगे ,ऐसा लाजमी भी है, परन्तु आज  देश में   लोकतंत्र की हत्या का दौर चला है  ,और मौजूदा व्यवस्था में  संविधान  बचाने के लिए हम मौजूदा सरकार से सवाल भी खड़े करने की हिम्मत नही कर पा रहे है। आज के दिन  वो लोग भी अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण करते है जिनको इस देश के संविधान से कोई खास लगाव नही है ,  अपितु वह लोग हर जगह संविधान की धज्जियां उड़ाते रहते है।  जाने अनजाने हम किसी न किसी रूप में  उन लोंगो को ही  बढ़ावा दे रहे है जो कि अम्बेडकर जी के विचारों से कोई वास्ता नही रखते है या ऐसा कह सकते है  बाबा साहब की विचारधारा के बिल्कुल विपरीत है, आज  विचारों की क्या विषमत...