Posts

Showing posts from March, 2025

भेदभाव कल्पना नहीं,बल्कि आज की सबसे ठोस और क्रूर हक़ीक़त :-- आशीष कुमार आशी

Image
*भेदभाव कल्पना नहीं,बल्कि आज की सबसे  ठोस और क्रूर  हक़ीक़त है*                        (आशीष कुमार आशी ) यूजीसी रेगुलेशन 2026 को समझने के लिए ज़रूरी है कि हम उससे पहले देश में घटित हुए उन घटनाक्रमों को अपने ज़हन में रखें, जिनसे यह साफ़ होता है कि जातिगत भेदभाव आज भी हमारी सामाजिक और शैक्षणिक संरचनाओं में गहराई से मौजूद है। जब भी आरक्षण पर सवाल उठाए जाएँ, दलित वर्ग की योग्यता पर संदेह किया जाए, या यह पूछा जाए कि “आरक्षण कब तक?”, तब अपने अंतर्मन में कुछ घटनाओं को ज़रूर स्मरण कर लेना चाहिए—पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गवई पर जूता फेंके जाने की घटना, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ हुआ सार्वजनिक अपमान। ऐसी घटनाएँ अपवाद नहीं हैं; इनके अनगिनत उदाहरण देश के सामाजिक इतिहास में बिखरे पड़े हैं। हम ये नहीं कहते की ugc  रेगुलेशन 2026 में कोई  कमी  नहीं  है, इसमें खामियाँ  हो सकती है, मगर ये पिछले 2012 की रेगुलेशन से बेहतर था  इसकी  आवश्यकता  इसलिए भी  थी क्यूंकि  2012 का रेग...

शयामा अध्यक्ष, वीना महासचिव और शीला बनी आँगनवाडी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन की कोषाध्यक्ष*

Image
 *शयामा अध्यक्ष, वीना  महासचिव और शीला बनी आँगनवाडी  वर्करज एवं हेल्परज यूनियन की कोषाध्यक्ष* आज दिनांक 23 मार्च 2025 को आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू  का 13 वा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन का उद्घाटन सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया। सम्मेलन में शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत को याद किया  , विजेंदर मेहरा ने कहा की  सरकार की नीतियों के चलते आज आईसीडीएस खतरे में है और इस खतरे से निपटे के लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है सरकार नहीं चाहती कि इस योजना को आगे बढ़ाया जाए सम्मेलन में पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट सचिव वीणा शर्मा ने रखी संगठन में अच्छे कामों को करने के सुझाव दिया और कमियों को सुधारने के लिए सुझाव दिए गए सभी प्रोजेक्टर से रिपोर्ट पर चर्चा की गई । सम्मेलन का समापान भाषण में सीटू जिला  महासचिव आशीष कुमार ने अपनी  ऑब्जरवेशन स्पीच में कहा की  संगठन  को चुस्त दुरुस्त  करने की बात कही  आशीष कुमार ने कहा की आंगनवाड़ी यूनियन का इतिहास रहा है की आज तक जो भी मजदूरों ने हासिल किया वो अपने संघर्षों से हासिल कि...

नाहन में मनाया जायेगा ज़िला स्तरीय अम्बेडकर जयंती समारोह*

Image
 *नाहन में मनाया जायेगा अम्बेडकर जयंती समारोह* दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी की बैठक जगदीश पुंडीर जी की अध्यक्षता में सम्पन हुई । बैठक मे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार, राजेश तोमर, प्रीतम सिंह, मुकेश चौहान, कृष्ण लाल, बलबीर सिंह पुंडीर , लखबीर सिंह, अनिता , सेवती कमल,  और हिमाचल प्रदेश कोली समाज के कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए आशीष कुमार ने कहा की दलित शोषण मुक्ति मंच लगातार दलित वर्ग के सामजिक और आर्थिक मुद्दों को उठाता  रहा है, दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर हो रहे दलित वर्ग के उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की है आज देश और प्रदेश में आउटसोर्स के आधार पर की जा रही भरतियों में दलित वर्ग की अनदेखी की जा रही । आशीष कुमार ने कहा की इस तरह की भरतियों में अनुसूचित जाति वर्ग और अन्य गरीब वर्ग के लोगो को भी रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं होते । आज देश में महिला हिंसा और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों। पर आये दिन  हिंसक घटनाये झेल रहा है । बैठक में राजेश तोमर,प्रीतम सिंह जी और हीरा सिंह जी ने ...

किसानों के मुददे लेकर 20 मार्च को विधानसभा कूच करेंगे जिला सिरमौर के किसान

Image
 किसानों के मुददे लेकर 20 मार्च को विधानसभा कूच करेगी किसान सभा राजगढ़ : गरीब किसानों की भूमि को बचाने के लिए हिमाचल किसान सभा आगामी 20 मार्च को प्रदेश भर में जिला व खंड स्तर से हजारों की तादाद में सरकार के समक्ष रखने के लिए विधान सभा के लिए कूच करेंगे। हिप्र किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंदर सिंह और जिला अध्यक्ष सिरमौर  सतपाल मान, राजगढ़ ब्लॉक के  सचिव  नैन सिंह , सतपाल  ने आज राजगढ़ क्षेत्र में किसानों की बैठके कर  क्षेत्र के लोगों को   आहवाहन  किया  20 मार्च को  विधानसभा में जिला सिरमौर से सेंकड़ों लोग  शिमला विशाल रैली  में जमीन से जुड़े मुद्दे विशेष रूप से - शामलात , खुदरा-ओ-दरखतान, मलकियत सरकार, चकोतेदार, नौतोड़ के नियमितीकरण, जनजातीय क्षेत्रों में वन अधिकार कानून का सही ढंग से लागू न होना, विस्थापिता गद्दी, गुजरों इत्यादि सहित मुद्दे भी उठाए जाएंगे। उन्होने बताया कि हिमाचल में आम किसान के पास खेती योग्य जमीन केवल दो से चार बीघा ही रह गयी है। प्रदेश में केवल 06 लाख हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से एक लाख हैक्टेयर भूमि ...