हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार: आधुनिक हिमाचल की नींव रखने वाले युगदृष्टा — आशीष कुमार

Image
जब भी हिमाचल प्रदेश के निर्माण और विकास की चर्चा होगी, सबसे पहला नाम डॉ. यशवंत सिंह परमार का लिया जाएगा। उन्हें केवल हिमाचल प्रदेश का प्रथम मुख्यमंत्री कहना उनके व्यक्तित्व और योगदान को सीमित कर देना होगा। वे उस विचार के जनक थे जिसने बिखरे हुए पहाड़ी क्षेत्रों को एक सशक्त, आत्मसम्मानी और विकासोन्मुख राज्य के रूप में स्थापित किया। आधुनिक हिमाचल जिस मजबूत नींव पर आज खड़ा है, उस नींव का प्रत्येक आधार-स्तंभ डॉ. परमार की दूरदर्शिता, संघर्ष और विकास-दृष्टि का परिणाम है। इसलिए उन्हें "हिमाचल निर्माता" कहा जाता है। 4 अगस्त केवल एक महान नेता की जयंती नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति के विचारों को याद करने का अवसर है जिसने सत्ता को साधन माना, लक्ष्य नहीं। जिसने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और जिसने हिमाचल के विकास की शुरुआत गांव, किसान और पंचायत से की। डॉ. यशवंत सिंह परमार का जन्म सिरमौर जिले के चनहालग क्षेत्र की लाना बाका पंचायत में हुआ। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े डॉ. परमार ने बचपन से ही ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को देखा और समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनकी राजनीति और विकास की ...

शयामा अध्यक्ष, वीना महासचिव और शीला बनी आँगनवाडी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन की कोषाध्यक्ष*


 *शयामा अध्यक्ष, वीना  महासचिव और शीला बनी आँगनवाडी  वर्करज एवं हेल्परज यूनियन की कोषाध्यक्ष*


आज दिनांक 23 मार्च 2025 को आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू  का 13 वा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन का उद्घाटन सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया। सम्मेलन में शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत को याद किया  , विजेंदर मेहरा ने कहा की  सरकार की नीतियों के चलते आज आईसीडीएस खतरे में है और इस खतरे से निपटे के लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है सरकार नहीं चाहती कि इस योजना को आगे बढ़ाया जाए सम्मेलन में पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट सचिव वीणा शर्मा ने रखी संगठन में अच्छे कामों को करने के सुझाव दिया और कमियों को सुधारने के लिए सुझाव दिए गए सभी प्रोजेक्टर से रिपोर्ट पर चर्चा की गई । सम्मेलन का समापान भाषण में सीटू जिला  महासचिव आशीष कुमार ने अपनी  ऑब्जरवेशन स्पीच में कहा की  संगठन  को चुस्त दुरुस्त  करने की बात कही  आशीष कुमार ने कहा की आंगनवाड़ी यूनियन का इतिहास रहा है की आज तक जो भी मजदूरों ने हासिल किया वो अपने संघर्षों से हासिल किया , आशीष कुमार ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की आजादी के इतने सालों के बाद भी आंगनवाड़ी  वर्जरज और हेल्परज को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल पा रहा है , जोकि  देश और प्रदेश में सता में रही सरकारों के लिए शर्मनाक है।   सम्मेलन में आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की समस्याओं पर प्रस्ताव पास किए गए आंगनबाड़ी कर्मियों को नियमित किया जाए साथी गुजरात के तर्ज पर ग्रेड थर्ड फोर्थ का कर्मचारी घोषित किया जाए । सम्मेलन ने  माननीय  सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार ग्रेजुएट सुविधा की माँग  का प्रस्ताव  पास किया ।  सम्मेलन ने मेडिकल सुविधा पेंशन सुविधा जारी करने पर प्रस्ताव पास किए गए सम्मेलन में 110 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भाग लिया जिसमें शीला , ममता प्रियंका कांटा राजेश तोमर संतोष देव कुमारी माया अनीता चंद्रकला शीला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में 35 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया जिसमे  शामा को जिला अध्यक्ष वीना  को महासचिव  शीला ठाकुर को कोषाध्यक्ष, इंदु, नीलम, वंदना, कमला, प्रोमिलांको उपाध्यक्ष चुना गया, चंदरकला,  देव कुमारी, सुमन, शीला को सह सचिव चुना गया। सम्मेलन में बलजीत कौर, शामा,  संतोष गुलाटी,  निर्मला, अनिता, अंजू, माया, रेखा, नारायणी, सुनीता लता, सीमा, नीलम, किरण, पिंकी प्रियंका  आदि  को  कमेटी सदस्य चुना गया।

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी कर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*:--आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित :-- सीटू) ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र*