वेलफेयर डिपार्टमेंट का कार्य देने से महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य उदेश्य होंगे प्रभावित*

Image
*वेलफेयर डिपार्टमेंट का कार्य देने से महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य उदेश्य होंगे प्रभावित*   *जब काम ही आंगनवाड़ी वर्कर ने करना है तहसील कल्याण अधिकारी के पद  का नहीं है कोई औचित्य* *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों का हो संरक्षण* *Press note:----* आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू की राज्य अध्यक्ष नीलम जसवाल और वीना शर्मा ने जारी एक प्रेस ब्यान में कहा की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर वेलफेयर विभाग का काम थोपने का निर्णय अत्यधिक चिंताजनक है।  कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त काम करवाना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि इससे बाल विकास विभाग के कार्यों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वीना  शर्मा , नीलम जसवाल  ने बताया की  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की देखभाल करना है, न कि वेलफेयर विभाग के कार्यों को संभालना। यदि वेलफेयर विभाग का कार्य भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने ही करना है  तो तहसील कल्याण अधिकारी के पद  का क्या औचित्य और वेलफेयर डिपार्टमेंट का क्या कार्य रह जाता...

शोषित समाज के उत्थान के लिए आजीवन प्रयासरत रहे ज्योतिबा फुले

महान चिंतक महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म एक मराठी माली परिवार में सन 1827 में हुआ। उनका विवाह, सावित्री बाई फुले के साथ हुआ। जिन्हें प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है। ज्योतिबा फुले के समय भारत पर अंग्रेज़ी हुकूमत थी। इसे वे दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान लिए एक अवसर की दृष्टि से देखते थे। वे दलितों पिछड़ों और महिलाओं की शिक्षा के लिए आजीवन कार्य करते रहें।

उन्होंने सन 1849 में महिलाओं की शिक्षा के लिए कन्या विद्यालय की स्थापना की तथा दलित छात्रों के लिए सन 1852 में विद्यालय प्रारंभ किया। उन्होंने छुआछूत, अंधविश्वास, धार्मिक रूढ़िवादिता, संकीर्ण विचार, पुरोहितवाद आदि का पुरज़ोर विरोध किया। इस के लिए उन्होंने एक सामाजिक संस्था ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना सन् 1873 में की।

महात्मा ज्योतिबा फुले ने उस समय की राजनीतिक गुलामी से ज़्यादा आंतरिक सामाजिक गुलामी का विरोध किया। उनका मानना था राजनीतिक गुलामी से ज़्यादा खतरनाक सामाजिक विषमता हैं। जिसके कारण दलित, पिछड़े, महिलाएं बद्तर ज़िंदगी जीने के लिए अभिशप्त हैं। इसलिए उन्होंने समतावादी समाज की स्थापना के लिए इस विषमता को समाप्त करने का निश्चय किया। उन्होंने पाया इस व्यवस्था के लिए धार्मिक मान्यताएं, अंधश्रद्धा, अशिक्षा और मनुवादी व्यवस्था ज़िम्मेदार हैं। ज्योतिबा फुले चाहते थे दलितों, पिछड़ों और महिलाओं में शिक्षा का प्रसार हो। उन्होंने शिक्षा के अभाव को इस प्रकार व्यक्त किया है।

“विद्या बिन मति गयी, मति बिना नीति गयी,
नीति बिना गति गयी, गति बिना वित गया।”

डॉ अम्बेडकर भी उनके विचारों से प्रेरित थे और उन्हें अपना गुरु मानते थे। डॉ अम्बेडकर का भी ज्योतिबा फुले की तरह मानना था राजनीतिक गुलामी से सामाजिक गुलामी अधिक खतरनाक है। महात्मा फुले कर्मकांड, पुनर्जन्म, दैववाद, स्वर्ग-नर्क आदि में विश्वास नहीं करते थे। वे सत्य को ही धर्म मानते थे। इन मान्यताओं को थोथला साबित करने के लिए कई पुस्तकें भी लिखी। जिसमें सामाजिक रूढ़ियों का पुरज़ोर विरोध किया। उनकी पुस्तक “गुलामगिरी” विशेष प्रसिद्ध है। उनकी अन्य पुस्तकें तृतीय रत्न, पांवडा छत्रपति राजा शिवजी भोसला का, ब्राह्मणों की चालाकी, किसान का कोड़ा, सत्सार, चेतावनी, अछूतों की कैफियत,सावर्जनिक सत्यधर्म, अखंडदि, काव्यरचना आदि हैं।

ज्योतिबा फुले ने समकालीन समाज में फैली छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा, स्त्रियों की दयनीय स्थिति, शोषण, गुलामी आदि का डटकर विरोध किया। इन्ही संघर्षों के चलते उन्हें महात्मा की उपाधि प्राप्त हुई। उनके विरोधियों ने उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया।

सामाजिक विषमता की लड़ाई के चलते उन्हें अपने ही घर से निकाल दिया। लेकिन उन्होंने सामाजिक विषमता के प्रति लड़ाई को कमज़ोर नहीं पड़ने दिया। आगे चल कर उन्होंने बलहत्या-प्रतिबंधक ग्रह की स्थापना की और विधवा-मुंडन पर रोक, देवदासी प्रथा पर रोक, नारी-मुक्ति, छुआछूत आदि पर पहल की। उन्होंने दीनबंधु पत्रिका का प्रकाशन किया एवं राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई और अंत तक फूले दंपति सामाज सेवा के लिए समर्पित रहे।


✍️स्वार्थ अलग-अलग रूप धारण करता है.कभी जाती का रूप लेता है तो कभी धर्म का.
-महात्मा फुले
✍️भारत में राष्ट्रीयता की भावना का विकास तब तक नहीं होगा, जब तक खान -पान एवं वैवाहिक सम्बन्धों पर जातीय बंधन बने रहेंगे.
-महात्मा ज्योतिबा राव फुले

✍️अच्छा काम पूरा करने के लिए बुरे उपाय से काम नहीं लेना चाहिये।
-ज्योतिबा फुले

✍️आर्थिक असमानता के कारण किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
-ज्योतिबा फुले

✍️शिक्षा स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से आवश्यक है.
-ज्योति राव फुले

Source.... Different blogs and article

Comments

Popular posts from this blog

नही हो कोई भी मिनी आंगनवाड़ी केंद्र बंद, सभी को किया जाये अपग्रेड* :--सीटू

वंदना अध्यक्ष और श्यामा महासचिव और किरण भंडारी बनी प्रोजेक्ट पछाद की कोषाध्यक्ष*

तीन माह से केंद्र से नहीं मिल रहा मानदेय, और पोषण ट्रैकर और टी एच आर के लिए हर माह ओ टी पी के नाम पर लाभार्थी भी करते है प्रताड़ित*