दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’

Image
 दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’ सेवा संकल्प और विकास के प्रतीक के रूप में 17 सितम्बर  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देशभर में दीये जलाए गए। हर जगह  रोशनी हुई, उत्सव हुआ, तस्वीरें खिंचीं और इसे सेवा, संकल्प और विकास का प्रतीक बताया गया। लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा रोशनी भी उन सवालों को और साफ कर देती है, जिन्हें हम अंधेरे में छिपा देना चाहते हैं। सत्ता के उत्सव और जनता की जिंदगी के बीच का यह फासला जितना चमकदार बनाया जाता है, उतना ही तीखा दिखाई देता है।  2014 से और आज तक बहुत कुछ बदला है , या फिर ऐसा दर्शाने की कोशिश हुई है की देश की शुरुवात सही मायने में 2014 में हुई  और धीरे धीरे शायद यदि जनता की  आँखे ऐसे ही इन  दियों से चोंधियाती रही तो शायद ये भी सम्भव है की 17 सितम्बर 1950 में गुजरात के  वडनगर में मोदी जी का जन्म हुआ शायद उसे चार धामों की तरह पाँचवे धाम में ना बताना शुरु कर दे,  परन्तु  आज उन्हीं दीयों की लौ को देखते हुए एक मजदूर पूछ रहा है—मेरी मेहनत की न्यूनतम कीमत आखिर कब तय होगी? काम के सही दाम , समान काम का ...

बेतहाशा महँगाई से जनता परेशान :--- आशीष कुमार

 *रविवार के दिन हर रूट पर बस सेवा हो बहाल*

    *सभी विभागों में खाली पद शीघ्र भरे सरकार*

*सरांह अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और अन्य मूलभूत सुविधाएं हो उपलब्ध*


आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी क्षेत्रीय कमेटी पच्छाद ने सरांह SDM, के माध्यम से बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया । पच्छाद क्षेत्रीय कमेटी के सचिव आशीष कुमार ने कहा कि देश मे लगातार पेट्रोल और डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हर रोज वृद्धि  हो रही है ,आशीष कुमार ने कहा कि देश के अंदर नरेंद्र  मोदी की सरकार इतनी संवेदनहीन हो गई है कि अगर कोई महंगाई की बात भी करता है तो ये उसको लिए आम आदमी को ही निशाना बनाना शुरू कर देती है। आशीष कुमार ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तब तो भाजपा के नेताओं को महँगाई डायन नजर आती थी परन्तु आज इन्होंने ने इस डायन को ही सहेली बना लिया है , आशीष कुमार ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार एक भी बात महँगाई के मुद्दे पर नही करती , आज रसोई गैस से लेकर  खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है , जिस वजह से आम आदमी को निर्वाह करना मुश्किल हो गया है  ।  आशीष कुमार ने कहा बढ़ती महंगाई के चलते आम लोगो ने  अपनी जरूरतों में कटोत्ति कर दी जिस वजह से वे कुपोषण के भी शिकार हो रहे है जिस वजह से उनके स्वास्थ्य  पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे है । सीपीआई एम पच्छाद कमेटी के सदस्य अरुण कश्यप, जगत राम , रामलाल शर्मा आदि ने कहा कि आज भी प्रफेध की सरकार ने भी प्रदेश के लोगों को परिवाहन जैसी सुविधओं  से जनता को महरूम रखा है , जनता को आज भी रविवार के दिन बस सुविधाएं उपलब्ध नही हो रही है , जिस वजह से आम आदमी को भारी दिक़्क़तों  का सामना करना पड़ रहा है । आशीष कुमार ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्य मंत्री को ज्ञापन भेजा है जिसमे पच्छाद के हर विभगों में खाली पड़े पदों को भरने की भी मांग की गई और अस्पतालों के अन्दर डॉक्टरों की उपलब्धता करवाई जाए और सरांह में जल्दी से जल्दी अल्ट्रा साउंड की मशीन लोगों के लिए उपलब्ध करवाई जाए ताकि मरीजो और गर्भवती महिलाओं को इधर उधर न भटकना पडे। मिलने वाले प्रतिनधियों में जिला कमेटी सदस्य रामलाल शर्मा, जगत राम, लोकल कमेटी सदस्य अरुण कश्यप आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी कर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*:--आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित :-- सीटू) ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र*