दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’

Image
 दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’ सेवा संकल्प और विकास के प्रतीक के रूप में 17 सितम्बर  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देशभर में दीये जलाए गए। हर जगह  रोशनी हुई, उत्सव हुआ, तस्वीरें खिंचीं और इसे सेवा, संकल्प और विकास का प्रतीक बताया गया। लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा रोशनी भी उन सवालों को और साफ कर देती है, जिन्हें हम अंधेरे में छिपा देना चाहते हैं। सत्ता के उत्सव और जनता की जिंदगी के बीच का यह फासला जितना चमकदार बनाया जाता है, उतना ही तीखा दिखाई देता है।  2014 से और आज तक बहुत कुछ बदला है , या फिर ऐसा दर्शाने की कोशिश हुई है की देश की शुरुवात सही मायने में 2014 में हुई  और धीरे धीरे शायद यदि जनता की  आँखे ऐसे ही इन  दियों से चोंधियाती रही तो शायद ये भी सम्भव है की 17 सितम्बर 1950 में गुजरात के  वडनगर में मोदी जी का जन्म हुआ शायद उसे चार धामों की तरह पाँचवे धाम में ना बताना शुरु कर दे,  परन्तु  आज उन्हीं दीयों की लौ को देखते हुए एक मजदूर पूछ रहा है—मेरी मेहनत की न्यूनतम कीमत आखिर कब तय होगी? काम के सही दाम , समान काम का ...

हिमाचल किसान सभा का खण्ड राजगड का प्रथम सम्मेलन संम्पन

 हिमाचल किसान सभा का पहला खण्ड राजगढ़ का  सम्मेलन आज  संम्पन हुआ । सम्मेलन में किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा, सीटू जिला कोशाध्यक्ष आशीष कुमार , और जिला कमेटी सदस्य अरुण विशेष रूप से उपस्तिथ रहे है। सम्मेलन में बहुत सी स्थानीय समस्यओं पर गंभीर चर्चा की गई । समेलन को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा  के कहा कि आज प्रदेश और देश के अंदर किसानों की हालत दयनीय है , किसानों को फसलों के उचित दाम नही मिल रहे है । अभी इस बार किसानों की लहुसन की फसल भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गई है जिससे किसानों की साल भर की मेहनत तबाह हो गई। सम्मेलन में महँगाई के खिलाफ  और  स्थानीय उत्पाद पर आधारित उद्योग की मांग पर भी प्रस्ताव पास किया गया । राजगड में हुए पहले खण्ड सम्मेलन में 5 पंचायतों नके प्रतिनिधियों ने भाग लिया । सम्मेलन में 21 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया  जिसमे बलदेव सिंह को  अध्यक्ष  नैन सिंह को सचिव और इंदर सिंह,अतर सिंह उपाध्यक्ष,

ज्ञान चंद, नरेंद्र सह सचिव 

परसराम कोशाध्यक्ष चुना गया । समेलन में सरांह में होने वाले 11, 12 जून के जिला सम्मेलन में 30 लोग भाग लेंगे ।


Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी कर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*:--आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित :-- सीटू) ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र*