जाति का दर्द नही झेला. इसलिए आरक्षण पर दे रहे है शांता कुमार ज्ञान*:--आशीष कुमार

Image
 *जाति का दर्द नही झेला. इसलिए  आरक्षण पर दे रहे है शांता कुमार ज्ञान*  *गरीबी नहीं, सामाजिक भेदभाव है असली कारण*           ( आशीष कुमार. राज्य संयोजक शोषण मुक्ति मंच ) शांता कुमार  द्वारा कुछ दिन पूर्व दिये ब्यान में  यह कहना कि देश में आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि केवल गरीबी होना चाहिए, न तो कोई नया तर्क है और न ही यह भारतीय समाज की वास्तविकता को समझने वाला दृष्टिकोण है। सच यह है कि भारत में आरक्षण की व्यवस्था गरीबी दूर करने के लिए नहीं, बल्कि सदियों से चले आ रहे जातिगत भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार और अवसरों की असमानता को दूर करने के लिए बनाई गई थी। भारत का संविधान, जिसे B. R. Ambedkar जैसे महान समाज सुधारकों ने गढ़ा, इस सच्चाई को स्वीकार करता है कि कुछ जातियों को केवल आर्थिक रूप से नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी दबाया गया। इसलिए आरक्षण सामाजिक न्याय का एक संवैधानिक उपाय है, न कि कोई गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम। अगर आरक्षण को केवल आर्थिक आधार से जोड़ने की बात की जाती है, तो यह भी पूछा जाना चाहिए कि EWS आरक्षण पर शांता कुमार जैसे नेता अक्सर खाम...

प्रदेश के युवाओं के भविष्य को न तो उजड़ने देंगे, न ही भ्रष्ट नेताओं के आगे बिकने देंगे:-- माकपा

 शिमला: माकपा की दो दिवसीय राज्य कमेटी बैठक को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य का. तपन सेन। 


स्वास्थ्य,  बिजली, पानी, सड़क, परिवहन जैसी सेवाओं की बदहाली, कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ प्रदेश भर में जनांदोलन शुरू करेगी पार्टी। 


पुलिस भर्ती घोटाला कई सौ करोड़ रूपये का घोटाला है। सता के शीर्ष पर बैठे राजनेताओं व शीर्ष पुलिस अफसरों की संलिप्तता के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव ही नहीं है। प्रदेश में भर्तियों की सेल लगी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग पर महासंग्राम छेड़ा जाएगा। माकपा ने तय किया है कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य को वह न तो उजड़ने देगी और न ही राजनेताओं व अफसरों के आगे बिकने देगी। ओपीएस की वहाली व आऊट सोर्स कर्मियों के हर आंदोलन का साथ दिया जाएगा।


माकपा की मांग है कि तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती सब ऑर्डिनेटिड सर्विस कमीशन के माध्यम से की जाए। 


बैठक में राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, विधायक राकेश सिंघा, डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर, डॉक्टर कुलदीप सिंह तनवर, पूर्व मेयर संजय चौहान, प्रेम गौतम सहित प्रदेश भर के राज्य कमेटी सदस्य शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से केंद्र से नहीं मिल रहा मानदेय, और पोषण ट्रैकर और टी एच आर के लिए हर माह ओ टी पी के नाम पर लाभार्थी भी करते है प्रताड़ित*

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।