दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’

Image
 दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’ सेवा संकल्प और विकास के प्रतीक के रूप में 17 सितम्बर  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देशभर में दीये जलाए गए। हर जगह  रोशनी हुई, उत्सव हुआ, तस्वीरें खिंचीं और इसे सेवा, संकल्प और विकास का प्रतीक बताया गया। लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा रोशनी भी उन सवालों को और साफ कर देती है, जिन्हें हम अंधेरे में छिपा देना चाहते हैं। सत्ता के उत्सव और जनता की जिंदगी के बीच का यह फासला जितना चमकदार बनाया जाता है, उतना ही तीखा दिखाई देता है।  2014 से और आज तक बहुत कुछ बदला है , या फिर ऐसा दर्शाने की कोशिश हुई है की देश की शुरुवात सही मायने में 2014 में हुई  और धीरे धीरे शायद यदि जनता की  आँखे ऐसे ही इन  दियों से चोंधियाती रही तो शायद ये भी सम्भव है की 17 सितम्बर 1950 में गुजरात के  वडनगर में मोदी जी का जन्म हुआ शायद उसे चार धामों की तरह पाँचवे धाम में ना बताना शुरु कर दे,  परन्तु  आज उन्हीं दीयों की लौ को देखते हुए एक मजदूर पूछ रहा है—मेरी मेहनत की न्यूनतम कीमत आखिर कब तय होगी? काम के सही दाम , समान काम का ...

मजदूरों के अधिकारों पर डाका न डालें सरकार :--- विजेन्द्र मेहरा--




 *सरकार के मजदूर विरोधी फैसले के खिलाफ सचिवालय का करेंगे घेराव*

*निर्माण मनरेगा मजदूरों के मिलने वाली सुविधाओं  की बहाली  के लिए शिमला मे बोलेंगे हल्ला*

*15 दिन् मे THR वितरण के नाम पर आंगनवाड़ी वर्करज  को प्रताड़त  करने की है साजिश*

सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक आज नाहन मे सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई । बैठक मे सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंदर मेहरा विशेष रूप से उपस्तिथ रहे ,बैठक को सम्बोधित करते हुए मेहरा ने कहा की आज देश के अंदर भाजपा की सरकार ने 2014 के बाद मजदूर कर्मचारी व किसान तबके पर लगातार हमले कर रहा है और देश मे काम कर रहे मजदूर कर्मचारियों के खिलाफ नीतियाँ बनाई जा रही है और बढ़े  बढ़े  पूंजीपतियों के पक्ष मे कानून बनाये जा रहे है ,जिससे मजदूर वर्ग  के हित मे पहले से बने ,44 श्रम  कानूनों को  खत्म कर 4 कोडों  मे तब्दील किया जा रहा है जोकि पूर्णतः मजदूर विरोधी है। बैठक को सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने भी सम्बोधित करते हुए कहा की  आज देश और प्रदेश ने मजदूर विरोधी माहोल चल रहा है। मनरेगा और निर्माण मे क्षेत्र मे काम करने वाले मजदूरों को कल्याण बोर्ड से मिलने वाले लाभ बंद कर दिये है । आशीष कुमार ने कहा की आज प्रदेश   के श्रमिक कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत हजारों मजदूरों के बच्चों को मिलने वाले लाभ जिसमे , बच्चों की शादी, वजीफा ,और चिकित्सा के लाभ प्रदेश सरकार ने बंद कर दिये है इसके इलावा आँगनवाड़ी ,, मिड डे  मील, के  बजट मे लगातार  कटौती की जा रही है।  आंगनवाड़ी मे  THR महीने मे दो बार देना ये सोच समझ कर आँगवनवाड़ी वर्करज को प्रताड़ित करने की साजिश है ।बैठक सभी मेहनतकश  वर्ग जीवन के सवाल पर चरचा की गई , आशिष कुमार ने बताया की 5 जून को निर्माण मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं  को बहाल  कराने के लिए  शिमला मे सचिवालय का घेराव किया जाएगा  जिसमे जिला से भी सेंकड़ों की तादाद मे मजदूर भाग लेंगे । बैठक मे वीना  शर्मा, दया, सीमा, निर्मला , लेख राज, जालम सिंह, सीता तोमर, रिज़वान, शीला ठाकुर, आदि लोगों ने भाग लिया

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी कर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*:--आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित :-- सीटू) ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र*