तीन महीने के वेतन व एरियर के भुगतान के निर्देश,नौकरी से नहीं हटेंगे मिड डे मील वर्करज

तीन महीने के वेतन व एरियर के भुगतान के निर्देश,नौकरी से नहीं हटेंगे मिड डे मील वर्करज


शिमला। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू का प्रतिनिधिमंडल आज निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग से मिला। प्रतिनिधिमंडल में सीटू राज्य कोषाध्यक्ष जगत राम, सचिव बालक राम, रामप्रकाश तथा मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की महासचिव शांति देवी, विमला और बिमला देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मिड डे मील वर्कर्स को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने और एरियर के भुगतान का मुद्दा उठाया। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने शिक्षा उपनिदेशक और शिक्षा खंड अधिकारियों को तीन महीने के वेतन व एरियर का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरा बकाया वेतन एक साथ देने तथा भविष्य में हर महीने समय पर पूरा वेतन देने का आश्वासन दिया।

निदेशक ने यह भी आश्वासन दिया कि स्कूलों में क्लस्टर योजना लागू होने के कारण मिड डे मील वर्कर्स को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। मेडिकल चेकअप सहित अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि अगले दो-तीन दिनों में वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

यूनियन ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में करीब 21 हजार मिड डे मील वर्कर्स बच्चों के लिए दोपहर का भोजन तैयार कर रहे हैं। हाईकोर्ट की सिंगल और डबल बेंच द्वारा 10 महीने के बजाय 12 महीने का वेतन देने के पक्ष में फैसला दिए जाने के बावजूद इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है।

यूनियन ने 12 महीने का वेतन, हरियाणा की तर्ज पर 7 हजार रुपये मासिक वेतन, साल में 20 छुट्टियां, 25 बच्चों की शर्त खत्म करने, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी व पेंशन, मेडिकल खर्च विभाग द्वारा वहन करने, मिड डे मील योजना को प्लस टू तक लागू करने, चुनाव ड्यूटी में अतिरिक्त मानदेय देने तथा वर्कर्स को नियमित करने की नीति बनाने की मांग की।



 https://www.facebook.com/share/v/1GdtKS5mCA/

Comments

Popular posts from this blog

मंडी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत पर 8 जनवरी सीटू से संबंधित आंगनवाड़ी यूनियन करेंगी प्रदर्शन

तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तत्काल जारी कर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।*:--आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्स यूनियन (संबंधित :-- सीटू) ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र*