Posts

Showing posts from November, 2026

नकाबों के शहर

Image
 मुश्किल राहों पर हमने भी सफ़र किया है, कुछ हासिल न हुआ, फिर भी सब्र किया है। हर आरज़ू को दिल की तिजोरी में रखा हमने, कुछ दर्द ऐसे थे, जिन्हें ख़ामोशी में दफ़्न किया है। न जाने कितने रक़ीब मिले इस सफ़र में, दोस्तों के चेहरों पर भी नक़ाब पाया है। लोग सौदे करते रहे हैं वफ़ा के अक्सर, हमने तो बेवफ़ा को भी  प्यार बनाया है, चाहत थी कि कोई हमें भी समझे कभी, मगर हर शख़्स में अलग ही  रंग नजर आया है। हमने रिश्तों को दिल से निभाया उम्र भर, और लोगों ने ज़रूरत के हिसाब से अपनाया है।  करें  किससे शिकायत, किसे दें इल्ज़ाम 'आशी ' हर मोड़ पर वक़्त ने नया चेहरा दिखाया है।