Posts

दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’

Image
 दीयों की रोशनी में दिखाई देते अंधेरे — आशीष कुमार ‘आशी’ सेवा संकल्प और विकास के प्रतीक के रूप में 17 सितम्बर  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देशभर में दीये जलाए गए। हर जगह  रोशनी हुई, उत्सव हुआ, तस्वीरें खिंचीं और इसे सेवा, संकल्प और विकास का प्रतीक बताया गया। लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा रोशनी भी उन सवालों को और साफ कर देती है, जिन्हें हम अंधेरे में छिपा देना चाहते हैं। सत्ता के उत्सव और जनता की जिंदगी के बीच का यह फासला जितना चमकदार बनाया जाता है, उतना ही तीखा दिखाई देता है।  2014 से और आज तक बहुत कुछ बदला है , या फिर ऐसा दर्शाने की कोशिश हुई है की देश की शुरुवात सही मायने में 2014 में हुई  और धीरे धीरे शायद यदि जनता की  आँखे ऐसे ही इन  दियों से चोंधियाती रही तो शायद ये भी सम्भव है की 17 सितम्बर 1950 में गुजरात के  वडनगर में मोदी जी का जन्म हुआ शायद उसे चार धामों की तरह पाँचवे धाम में ना बताना शुरु कर दे,  परन्तु  आज उन्हीं दीयों की लौ को देखते हुए एक मजदूर पूछ रहा है—मेरी मेहनत की न्यूनतम कीमत आखिर कब तय होगी? काम के सही दाम , समान काम का ...

बैंकों का निजीकरण आम आदमी को गुलामी की तरफ धकेलना:-- आशीष कुमार

Image
 बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मी बैंकों के नीजिकरण से आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएंगे बैंक सीटू जिला सिरमौर कमेटी  और जनवादी महिला समिति बैंकों के निजीकरण के विरोध में चल रही 2 दिवसीय हड़ताल का पुरजोर समर्थन करती है । सीटू का मानना है कि सरकार ने बैंकों के निजीकरण का जो फैसला लिया है ये अपने आप मे एक शर्म की बात है । आज बैंककर्मियों की हड़ताल जो यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिला संयोजक राकेश वर्मा की अध्यक्षता में जो पूरे जिले के बैंक कर्मी हड़ताल पर थे  उसका सीटू पुरज़ोर समर्थन करती है ,  आज सभी बैंक कर्मी सुबह स्टेट बैंक के बाहर इकठ्ठे हुए और जमकर नारेबाजी की और उसके पश्चात एक रैली के रुप मे ओर बाजार गुनुघाट होते हुए बडा चौक  में जनसभा की  जनसभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला कोशाध्यक्ष आशीष कुमार  और जनवादी महिला समिति की राज्य उपाध्यक्ष संतोष कपूर ने बताया कि किस  तरह सरकार देश के वितीय संस्थानों को बेचने के लिए अपनी गिद्द की नजर लगाए हुए है । आशीष कुमार ने बताया कि बैंक का राष्ट्रीय करण आज से 51 वर्ष पूर्व आम आदमी छोटे व्यपारियों, औ...

17 मार्च को सिरमौर से सैंकड़ों मिड डे मील वर्कर विधानसभा मार्च में लेंगे भाग:-- नरेश शर्मा

Image
 आज सरान्ह में मिड डे मील वर्कर यूनियन समन्धित सीटू  की बैठक  अध्यक्ष खेमराज  की अध्यक्षता में हुई , बैठक में मुख्य रूप  से सीटू जिला कोशाध्यक्ष आशीश कुमार ने भाग लिया बैठक में मिड डे मील वर्करज की मांगों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए संजय गौतम और नरेश शर्मा ने बताया कि मिड डे मील वर्करज को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए संजय गौतम ने कहा कि सरकार ने अभी तक उच्च न्यायालय जिसमे मिड डे  मील वर्कर को 12 माह का वेतन देने के आदेश सरकार को दिए थे परन्तु सरकार ने उसका भी अभी तक पालन नही किया है । नरेश शर्मा ने कहा कि आने वाली 17 मार्च को जिला सिरमौर से 100 के करीब मिड डे मील वर्कर विधानसभा का घेराव।में शामिल होंगे जिसमे मल्टी टास्क वर्कर के रूप में मिड डे मील वर्कर को ही नियुक्त किया जाए। मिड डे मील वर्कर की बैठक में   40 लोगों ने भाग लिया जिसमे अरुणा, जय प्रकाश , फतह सिंह, शयाम दत्त, कल्पना, चमन लाल , मदन लाल,आदि लोगों ने भाग लिया।

प्री प्राइमरी में हो आंगनबाड़ी की नियुक्ति

Image
 आंगनबाड़ी वर्करज़ एवम हेल्परज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी द्वारा आंगनबाड़ी कर्मियों की प्री प्राइमरी में नियुक्ति व अन्य मांगों को लेकर शिमला में विधानसभा पर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह ग्यारह बजे प्रदेश भर से हज़ारों आंगनबाड़ी कर्मी पंचायत भवन शिमला पर जुटे व विधानसभा तक रैली निकाली। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में इतनी जबरदस्त भीड़ जुटी कि लगभग दो घण्टे तक शिमला शहर में भयंकर जाम से सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। प्रदर्शन के दौरान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा रानी के नेतृत्व में बारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला व उन्हें नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।             विधानसभा पर हुए प्रदर्शन को सीटू राष्ट्रीय सचिव कश्मीर ठाकुर,प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा,महासचिव प्रेम गौतम,उपाध्यक्ष जगत राम,बिहारी सेवगी,राजेश शर्मा,सुदेश कुमारी,यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा रानी,प्रदेशाध्यक्ष नीलम जसवाल,महासचिव वीन...

लाना बाका पंचयात में हुई पहली ग्राम सभा कोरम भी पूरा

Image
 ग्राम पंचायत लानाबाका में आज प्रधान कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में पहली ग्राम  सभा हुई । कोरोना काल के बाद पंचायत में काफी लंबे अरसे बाद लोगों ने विकास की पहली कड़ी में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार ने बताया कि लगभग 300 के करीब लोगों ने इस ग्राम सभा मे भाग लिया । नारग क्षेत्र के  जिला परिषद सदस्य आनन्द परमार भी इस ग्राम सभा मे शामिल हुए । ग्राम पंचायत प्रधान ने सभी वार्ड सदस्यों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि भविष्य में भी सभी  चुने हुए प्रतिनिधि इस सिलसिले को निरंतर आगे बढ़ाते रहे ताकि गांव की प्रगति और विकास में कोई कमी न रहे । कुलदीप कुमार ने बताया कि आज सभी लोग नए उत्साह के साथ अपने क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम सभा मे शामिल हुए है ये पंचायत के लिए गौरव का विषय है। इसके इलावा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की और स्वास्थ्य जांच केंद्र भी लगाया जिसमे पंचायत के लोगों ने अपने स्वास्थ्य की भी जांच करवाई । पंचायत द्वारा की गई इस तरह की।पहल की सभी लोग सराहना कर रहे थे।

DR परमार के गृह क्षेत्र की अनदेखी न करे राजनीतिक दल :--आनंद परमार

Image
    आज हिमाचल किसान सभा के 6 पंचयतो के  सँयुक्त क्षेत्रीय कमेटी के सदस्य और ग्रामीण  जिला परिषद सदस्य आनन्द परमार की अध्यक्षता में SDM  पच्छाद के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को  डॉ यशवंत सिंह परमार हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्य मंत्री के गृह क्षेत्र बागथन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण और आवश्यक मुद्दों पर  एक 11 सूत्रीय ज्ञान दिया गया इस ज्ञापन  द्वारा   26 फरवरी 2021 को बागथन में 7 पंचायतों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने  संयुक्त बैठक यशपाल ठाकुर की अध्यक्षता  में  क्षेत्रिय  समस्यों पर जो चर्चा की गई  थी उसके अनुसार आज सभी क्षत्रिय कमेटी के सदस्यो ने हिमाचल किसान सभा के  पच्छाद के सचिव राम लाल शर्मा की मौजूदगी में  नीचे दर्शाई गई मांगो पर ज्ञापन दिया , इस मौके पर बाग पशोग की जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा ने भी विशेष रूप से भाग लिया , इसके इलावा ,गुरुवचन, विजेंदर ठाकुर, गोपाल ठाकुर, देवराज ठाकुर , राकेश शर्मा, सतेंदर नेहरू, किसान सभा अध्यक्ष बाबूराम शास्त्री , अरुण कश्यप, अरुण शर्मा, हरिंदर, भर...

रविवार के दिन बस सुविधा हो बहाल

Image
9 पंचायत के लोगों की मूलभूत सुविधओं से है वंचित हिमाचल किसान सभा के क्षेत्रीय कमेटी  बागथन के सह संयोजक आशीष कुमार ने जारी एक प्रेस बयान में बताया कि पूरे देश मे कोरोनो संकट काल के बाद भी गरीब ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या और अपनी मूलभूत की आवश्यकताओं के लिए शहर जाने पर अभी भी लोकडाऊ न लगा है। । पिछले एक वर्ष से नाहन से चनाहलग के लिए हर रविवार को बस सुविधा बन्द रहती है , जबकि इसी के चलते सरकार ने बस किरायों में वॄद्धि की थी ,परन्तु सरकार आज भी दुर्गम क्षेत्रों में बस की सुविधा नही दे रही है , मौखिक रूप से भी कई मर्तबा इस संदर्भ में प्रशासन को अवगत करवा दिया है परन्तु  अभी तक उनके  कानों पर जूं तक नही रेंगी , याद रहे कि इस बस सुविधा से 9 पंचयतो को सीधा लाभ मिलता है , परन्तु सरकार ने कम सवारियों का बहना करके की हम हर रुट पर बस सुविधा देंगे किरायों में बेतहाशा वृद्धि की थी  परन्तु आज भी यही बहाना करके अपनी ज़िम्मेवारी से पीछे हट रही है। आशीष कुमार  ने बताया कि सरकार की अप्रत्यक्ष रूप से इन रूटों पर बस सुविधाओं को बंद रख रही है जिससे निजीकरण को बढ़ावा मिल सके । पिछले 1 ...

आंगनबाड़ी कर्मी 9 मार्च को करेंगी विधान सभा का घेराव:--- नीलम जसवाल

Image
 आंगनबाड़ी वर्करज़ एवम हेल्परज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की राज्य कमेटी आंगनबाड़ी कर्मियों की प्री प्राइमरी में नियुक्ति व अन्य मांगों को लेकर नौ मार्च को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेगी। इस दिन हज़ारों आंगनबाड़ी कर्मी शिमला में विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल के संदर्भ में यूनियन ने निदेशक महिला एवम बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार शिमला को हड़ताल नोटिस भेज दिया है।              यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष नीलम जसवाल,महासचिव वीना देवी,सुमित्रा देवी,लज़्या देवी,हरदेई,मीनाक्षी,राजकुमारी,बिम्बो देवी,हिमिन्द्री,मीना देवी,चंपा देवी,बिमला देवी,नीलम,किरण,शशि,स्वर्चा,अनुराधा व पम्मी कुमारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर आंगनबाड़ी वर्करज़ को प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त करने के आदेश जारी न किये तो आंगनबाड़ी कर्मी नौ मार्च को प्रदेशव्यापी हड़ताल करके सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बन्द कर देंगे व इस दिन प्रदेशभर के हज़ारों आंगनबाड़ी कर्मी बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने केवल आंगनबाड़ी कर्मियों को ही प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नि...

स्कूल की मनमर्जी को नही करेंगे बर्दाश्त:--- बिजेन्दर मेहरा

Image
 छात्र अभिभावक मंच के बैनर तले स्कूल बंद करने खिलाफ अंकुर डे पब्लिक स्कूल छोटा शिमला के अभिभावकों ने स्कूल परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा से मिला  व उन्हें स्कूल बंद करने के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा,सदस्य फालमा चौहान,बलबीर पराशर,विवेक कश्यप,अविनाश चड्ढा,बलबीर राणा,रमेश कुमार,भारत,आशीष कुमार व शिव कुमार आदि शामिल रहे।                   मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने अंकुर डे पब्लिक स्कूल पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने मनमर्ज़ी से स्कूल बंद कर दिया है। उसने बगैर किसी नोटिस के आनन-फानन में दो दिन के भीतर ही स्कूल बंद कर दिया जो न केवल गैर कानूनी है अपितु मानवता विरोधी भी है। उसने न तो अभिभावकों से इस सन्दर्भ में बात की और न ही शिक्षा विभाग से इस संदर्भ में कोई इज़ाज़त ली। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर स्कूल लीविंग अथवा ट्रांसफर  सर्टिफिकेट लेने का दबाव बना रहा है। प्रबंधन ने अभिभावकों से जनव...

बागथन में डेयरी फार्म के अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष करेगी हिमाचल किसान सभा:-- आशीष कुमार

Image
*डॉ यशवंत सिंह परमार की देन डेयरी फार्म बन्द होने की कगार पर* *सरकार और प्रशासन की अनदेखी है मुख्य वजह* *कृषि पर आधारित उद्योग लगा कर किया जा सकता है बन्द पड़ी फैक्टरी को भी शुरू* *टमाटर अदरक लहुसन और दूध उत्पादन में अग्रणी है  स्थानीय किसान* हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र में 1967 से निर्मित  डेयरी फार्म जोकि  स्थानीय लोगों को सुदृढ़ करने और गांव के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए किया था परन्तु पिछले 54 वर्षों में किसी भी प्रकार से इस संस्थान को सरकारों के माध्यम से कोई खास दिलचस्पी नही दिखाई गई । यशवंत सिंह परमार ने जिस उद्देश्य  से ग्रामीण लोगों को सुदृढ़ करने के लिए बागथन में बागवानी विभाग और कृषि विभाग  के सौजन्य से फैक्टरी की भी स्थापना की थी जिसका मुख्य उद्देश्य यँहा के लोगों को समृद्ध करना था ।  बागथन में निर्मित फैक्ट्री में मुरब्बा जूस पहले पूरे देश के अलग अलग राज्यो में भेजा जाता था , परन्तु आज ये फैक्ट्री भी पिछले काफी वर्षोँ से बंद है और करोड़ो की लागत से बना बिल्डिंग भी बेकार पडी है । इस फैक्ट्री के इलावा लो...

मनरेगा के बजट में सरकार ने की 41 प्रतिशत की कटौती

Image
*मजदूर किसान विरोधी है बजट* *महिलाओं को इस बजट में आर्थिक रूप से कमजोर किया* * आंगनवाड़ी के बजट में 30 प्रतिशत की कटौती* सीटू जिला कमेटी सिरमौर ने केंद्रीय बजट को पूर्णतः मजदूर, कर्मचारी व किसान विरोधी करार दिया है। यह बजट गरीब विरोधी है व केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। सीटू ने केंद्र सरकार को चेताया है कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज होगा व 3 फरवरी को मजदूर,कर्मचारी व किसान विरोधी बजट व चार  लेबर कोडों के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन होंगे।                 सीटू जिला कोषाध्यक्ष आशीष कुमार   व जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह पूँजीपतियों के साथ खड़ी हो गयी है व आर्थिक संसाधनों को आम जनता से छीनकर अमीरों के हवाले करने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। बजट में बैंक,बीमा,रेलवे,एयरपोर्टों,बंदरगाहों,ट्रांसपोर्ट,गैस पाइप लाइन,बिजली,सरकारी कम्पनियों के गोदाम व खाली जमीन,सड़कों,स्टेडियम सहित ज़्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण करके बेचने का रास्ता खोल दिया गया है। ईज़...

वोट डालने से वंचित मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का क्या महत्व:--- आशीष कुमार

Image
आज पूरे देश मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है । मतदाता दिवस अगर हम हिमाचल प्रदेश के सन्दर्भ में देखे तो 17, 19, 21 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में पँचयती राज संस्थाओं के चुनाव सम्पन हुए । पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लोकतंत्र की खूबसूरती और विकास की पहली सीढ़ी है । परन्तु इस बार के पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव सवालों के घेरे में आ जाते है जब दर्जन भर लोगों के एक ही वार्ड के लोग मतदान  करने से वंचित रह जाते है। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत लाना बाका से उपप्रधान पद का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी आशीष कुमार और सीटू के जिला कोषाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि किस पर विभाग की लापरवाही से हजरों लोग जिला सिरमौर में मतदान करने से रह गए। अगर लाना बाका  की ही बात की जाए तो हर वार्ड से पूरे परिवार के परिवार मतदान करने से वंचित रह गए।जब मतदाता को मतदान करने का अवसर ही नही मिला तो वोट से वंचित मतदाता के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस का  का क्या महत्व रह जाता है । आशीष कुमार ने बताया कि इसमें सबसे ज़्यादा जो लापरवाही हुई है वे जिला सिरमौर के  जिलाधीश और जिला पंचायत अधिकारियों की...

12 पंचायतों के हुए के हुए चुनाव के रुझानों में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रहे है निर्दलीय अमित ठाकुर

Image
 जिला परिषद वार्ड के चुनाव में पूरे सिरमौर का वार्ड नंबर 1 नोहराधार पर इस समय सभी की निगाहें लगी है । 12 पंचायतों के हुए अब तक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रहे है निर्दलीय तेजतर्रार उम्मीदवार अमित ठाकुर । जन एकता संदेश की टीम के अनुसार किये गए सर्वे के मुताबिक अमित ठाकुर नोहराधार जिला परिषद वार्ड में भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहे है।

लाना बाका पंचायत के उपप्रधान पद के उम्मीदवार आशीष कुमार की ग्रामवासियों से अपील

Image
 मेरा सभी   पंचायत के मतदाताओं/भाइयों/बहनों/माताओं व बुजुर्गों को सादर नमस्कार, आप सभी के सहयोग और आश्वासन से मुझे  लाना बाका पंचयात के उपप्रधान पद के लिए प्रत्याशी बनने का अवसर प्रदान हुआ है ।   इस चुनाव में जो भी  मेरे सामने दूसरा प्रत्याशी  होंगे वे  मेरा ही कोई भाई/बहन/रिश्तेदार होगा, ओर इसी विचार से चुनाव लड़ेगा कि इस पंचायत का विकास हो। हर कोई व्यक्ति अपने मौलिक अधिकारों से ही चुनाव लड़ता है और सरकार द्वारा पारित बजट के अनुसार अपना घोषणा पत्र तैयार करता है। जहां तक मुझे जानकारी है,  की पंचायती राज व्यवस्था ही गांव के विकास की पहली सीडी है।   हर किसी को इसमे भागीदारी सुनिश्चित करके एक योग्य उम्मीदवार का चयन करें ।  मै ये नही कहता कि पंचयात के प्रधान  या उपप्रधान पद के लिए कोई ज़्यादा पढ़ा हुआ व्यक्ति या ज़्यादा युवा ही अच्छा विकास कर सकता है  और न ही में ये दावा करता हूँ कि सभी उम्मीदवारों में योग्य उम्मीदवार हूँ।  परन्तु में आपको 100 फीसदी ये विश्वास दिला सकता हूँ कि में हमेशा ही अपने गांव के सभी बजुर्गों युवा...

नागरिक हॉस्पिटल ददाहू में स्टाफ नर्स से चिकित्सक द्वारा अभद्र व्यवहार पर दलित शोषण मुक्ति मंच उग्र

Image
 दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर नागरिक अस्पताल ददाहु में एक डॉक्टर द्वारा स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार करने की कड़ी निंदा करता है। नागरिक अस्पताल दादाहु में काम कर रही  ही गणों देवी  और ने आज दलित शोषण मुक्ति मंच और जनवादी महिला समिति  को लिखित रूप से अपने साथ हो रहे  दुर्व्यवहार की गुहार लगाई और सहायता  की मांग की है और उस मदद में उन्होंने कहा है कि पिछले काफी समय से अमित गोयल नाम का डॉक्टर उनके साथ दुर्व्यवहार   कर रहा है।  है और उनके साथ गाली गलौज और अभद्र तरीके से बात करता है इसकी दलित शोषण मुक्ति मंच निंदा करती है गणो देवी ने बताया है कि उन्होंने पहले भी इसकी शिकायत सीएमओ नाहन जिला सिरमौर  को लिखित सूचना दी थी लेकिन उस पर आज तक कोई कार्रवाई अमल में  नहीं लाई गई गणो देवी ने यह मांग पत्र दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमोर को और जनवादी महिला समिति को संयुक्त रूप से दिया है और उन्हें मदद की गुहार लगाई है।इसी कड़ी में दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर आज जिला संयोजक आशीष कुमार की अगुवाई में और जनवादी महिला समिति की जिला कोशाध्यक्ष...

अवसर की समानता और बाबा साहब का सपना:---- आशीष कुमार आशी

Image
 आज  बाबा साहब का 66 वां महापरनिर्वाण दिन   है। आज के दिन खास कर इस बार हर दल अम्बेडकर जी के सपनो का भारत बनाने की कोशिश करंगे और बेशुमार वायदे भी करेंगे, और उनके विचारों  पर चलने की अपील भी करेंगे ,ऐसा लाजमी भी है, परन्तु आज लोकतंत्र की हत्या का दौर चला है   संविधान  बचाने की इस दौर में हम  मौजूदा सरकार ने सवाल भी खड़े करने की हिम्मत नही कर पा रहे है। आज के दिन हम वो लोग भी अम्बेडकर महापरिनिर्वाण और जयंती पर माला अर्पण करते है जिनको इन देश के संविधान से कोई खास लगाव नही  अपितु वह लोग हर जगह संविधान की धज्जियां उड़ाते रहते है।  जाने अनजाने हम किसी न किसी रूप में  उन लोंगो को ही  बढ़ावा दे रहे है जो कि अम्बेडकर जी के विचारों से कोई वास्ता नही रखते है या ऐसा कह सकते है  बाबा साहब की विचारधारा से विपरीत थे, मुझे यँहा विचारों की क्या विषमताएं है  कुछ पंक्तियन का जिक्र यँहा करने जा रहा हूँ में यँहा कहते हुए बिल्कुल भी असहज महसूस नही कर रहा हूँ कि मार्क्सवाद में  और वर्ग संघर्ष से देश मे अवसर की समानता पैदा की जा सकत...

1 दिसम्बर को प्रदेश भर के मजदूरों द्वारा राज्यव्यापी प्रदर्शन करके किसानों के साथ एकजुटता प्रकट की जाएगी:---- सीटू हिमाचल प्रदेश

Image
 सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने अपनी मांगों व तीन किसान विरोधी कानूनों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का पुरजोर समर्थन किया है। राज्य कमेटी ने केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा किये जा रहे किसानों के बर्बर दमन की कड़ी निंदा की है। राज्य कमेटी ने ऐलान किया है कि किसानों के आंदोलन के समर्थन में 1 दिसम्बर को प्रदेश भर के मजदूरों द्वारा राज्यव्यापी प्रदर्शन करके किसानों के साथ एकजुटता प्रकट की जाएगी।          सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा है कि मोदी व खट्टर की भाजपा सरकारें किसानों को कुचलने पर आमादा हैं जोकि बेहद निंदनीय है। उन्होंने इन सरकारों को तानाशाह करार दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन को दबाने से स्पष्टतः ज़ाहिर हो चुका है कि ये दोनों भाजपा सरकारें पूंजीपतियों व नैगमिक घरानों के साथ हैं व उनकी मुनाफाखोरी को सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आवाज़ को दबाना चाहती हैं जिसे देश का मजदूर-किसान कतई मंज़ूर नही करेगा। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी नीतियां लाकर किसानों को कुचलना चाहती है। उन्होंने देश के किसानों...

*किसान आंदोलन को तोड़ने की साजिश संविधान दिवस पर संविधान की हत्या -डॉ. कुलदीप सिंह तँवर*

Image
●  किसान आंदोलन को तोड़ने की साजिश संविधान दिवस पर संविधान की हत्या -डॉ. कुलदीप सिंह तँवर ●  हरियाणा सरकार की कायरता और केंद्र सरकार की तानाशाही किसानों के आंदोलन को नहीं रोक पाएगी ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तँवर ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे किसानों का रास्ता रोकने, उन पर पानी के फव्वारे छोड़ने और आंसूगैस के गोले दागने की कड़ी निंदा की है। डॉ. तँवर ने कहा कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने जहाँ किसानों को रोकने के लिए सड़कों के बीच खाई खोदने, सड़कों पर चट्टाननुमा पत्थर डालने और मिट्टी के पहाड़ खड़े करने की कायरतापूर्ण हरकत की है और अपने ही किसानों के साथ विश्वासघात किया है वहीं केन्द्र सरकार ने किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए दिल्ली के खेल मैदानों को जेल में बदलने की घिनौनी साजिश रची है।  निहत्थे किसानों के सामने हथियारबंद पुलिस और फौज को खड़ा करके मोदी सरकार जनता को जनता से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जनता आपस में उलझी रहे और वे देश के सार्वजनिक क्षेत्र को निजी हाथों में बिना किसी रुकावट के बेच सके। उन्होंने आन्दोलन के दौरान...

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सड़कों पर मजदूर वर्ग

Image
जिला के सभी आंगनवाडी केंद्र रहे बन्द पच्छाद में हुआ जबरदस्त प्रदर्शन  आंवनवाड़ी मिड डे मील और निर्माण मजदूर उतरे सड़कों पर जिला सिरमौर के सभी खण्ड स्तर पर संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आहवाहन पर सीटू कर बैनर तले सभी मजदूर वर्ग सड़कों पर  सीटू जिला सिरमौर में नाहन, शिलाई, पौंटासाहिब , संगड़ाह , पच्छाद में विरोध प्रदर्शन में सीटू के बैनर तले सेंकडो आंगनबाड़ी वर्करज हेल्परज और मिड डे मील वर्करज निर्माण मजदूरो और मनरेगा मजदूरों ने भाग लिया ,  इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शिलाई में सीटू जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह, पच्छाद में सीटू जिला कोषाध्यक्ष  आशीष कुमार ,  आंगनवाड़ी वर्करज हेल्पेरज यूनियन की महासचिव वीना शर्मा,  किरण बाला ,  वंदना , श्यामा , सुनीता आदि ने भाग लिया , मिड डे मील से जिला कमेटी सदस्य नरेश शर्मा, राजगढ़ के अध्यक्ष विनीत खेमचंद आदि ने भाग लिया ,नाहन में सीटू महासचिव राजेंदर ठाकुर मुख्यता रूप से  भाग लिया तथा सरकार से मजदूरों की निम्नलिखित  मांगो पर नीति बनाने के लिए कहा (1) 44 श्रम कानूनों को खत्म कर श्रम संहिताओं में बदलने के मजदूर  विरोधी नि...

26 नवंबर की हड़ताल में लेंगी आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन बढ़ चढ़ कर भाग

Image
26 को सभी आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बन्द हरियाणा की तर्ज पर वेतन की होगी माँग मजदूर विरोधी नीतियों का होगा विरोध आंगनवाड़ी वर्करज एवम हेल्पेरज यूनियन संबंधित( सीटू) आंगनवाड़ी वर्करज एवम हेल्पेरज यूनियन की जिला  कमेटी ने जारी  एक संयुक्त बयान  में  कहा कि  आंगनवाड़ी वर्करज एवम हेल्पेरज आने वाली 26 नवंबर को संयुक्त ट्रेड यूनियन   के राष्ट्रीय आहवाहन पर पूरे जिला सिरमौर में  ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी और कर्मचारी विरोधी नीतियों का सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे ।  महासचिव वीना शर्मा ने बताया कि मौजूदा केंद्र और राज्य के जयराम सरकार आंगनवाड़ी वर्करज एवम हेल्पेरज पर काम का बोझ तो आये दिन बढ़ाती जा रहा है परंतु उनकी वेतन वृद्धि और उनकी सुरक्षा की चिंता सरकार को बिल्कुल भी नही है । जिसका ताजा उदाहरण कोरोना काल मे जब सभी कोरोना में काम करने वालो का 50 लाख का बीमा किया गया उसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं  को नजरअंदाज किया गया। सरकार जब देखो अपने लिए  विधयकों मंत्रियों के लिए कभी यात्रा भते बढ़ाती है कभी वेतन में अपने  जबर्दस्त बढ़ोतरी करत...

*मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की आइसीडीएस परियोजना गोहर के झुंगी सर्कल के उन्नीस आंगनबाड़ी कर्मी कोरोना पॉजिटिव* *आंगनबाड़ी कर्मियों को बिना सुरक्षा व बीमा सुविधा के डयूटी करने के लिए किया जा रहा बाध्य* *यूनियन की मांग कि आंगनबाड़ी कर्मियों को किया जाए कोरोना डयूटी मुक्त*

 *मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की आइसीडीएस परियोजना गोहर के झुंगी सर्कल के उन्नीस आंगनबाड़ी कर्मी कोरोना पॉजिटिव* *आंगनबाड़ी कर्मियों को बिना सुरक्षा व बीमा सुविधा के डयूटी करने के लिए किया जा रहा बाध्य* *यूनियन की मांग कि आंगनबाड़ी कर्मियों को किया जाए कोरोना डयूटी मुक्त*            आंगनबाड़ी वर्करज़ एवम हेल्परज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू ने आंगनबाड़ी कर्मियों के कोरोना के गिरफ्त में आने पर कड़ी चिंता जाहिर की है व इसके लिए प्रदेश सरकार को पूर्णतः दोषी करार दिया है। यूनियन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी कर्मियों को तुरन्त कोरोना डयूटी मुक्त किया जाए।         आंगनबाड़ी वर्करज़ एवम हेल्परज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की प्रदेशाध्यक्ष नीलम जसवाल,उपाध्यक्षा सुमित्रा देवी,खीमी भंडारी,लज़्या देवी,बिम्बो देवी,चम्पा देवी,महासचिव राजकुमारी,सचिव वीना देवी,बिमला देवी,पिंगला गुप्ता,शशि किरण,दुर्गा देवी व अंजुबाला ने संयुक्त बयान जारी करके कहा है कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों की जान से खिलवाड़ कर रही है व उन्हें मौत के मुंह में धकेल रही है। उन्होंने चिं...