Posts

हिमाचल सरकार अप्रैल 2026 से ₹1,000 की घोषित वृद्धि एरियर सहित जारी करे, केवल अधिसूचना नहीं अपना वादा पूरा करे सरकार

Image
हिमाचल सरकार अप्रैल 2026 से ₹1,000 की घोषित वृद्धि एरियर सहित जारी करे, केवल अधिसूचना नहीं अपना वादा पूरा करे सरकार जिला सिरमौर के पौंटा साहिब, नाहन, संगड़ाह, राजगढ़ और पच्छाद परियोजनाओं में 23 अक्टूबर को आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू के आह्वान पर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि की अधिसूचना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल सरकार से बजट में घोषित ₹1,000 की मानदेय वृद्धि अप्रैल 2026 से एरियर सहित लागू करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में अप्रैल 2026 से मानदेय वृद्धि की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इसे 1 नवंबर 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी करना आंगनवाड़ी कर्मियों के साथ सरासर धोखा है। सरकार अपने ही बजट की घोषणा से पीछे हटकर हजारों आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के आर्थिक हितों पर चोट कर रही है। महंगाई के इस दौर में मामूली मानदेय पर काम करने वाली कर्मियों को उनके हक से वंचित करना अन्यायपूर्ण है। नेताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल विकास से ...

एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के खाली रह जाने वाले पदों को डी-आरक्षित करने का मसौदा दुर्भाग्यपूर्ण*

Image
 *एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के खाली रह जाने वाले पदों को डी-आरक्षित  करने का मसौदा   दुर्भाग्यपूर्ण* दलित शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश के संयोजक  जगत राम और सह संयोजक आशीष कुमार  ने जारी एक प्रेस ब्यान मे कहा की भारत सरकार और उसका यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को मिलने वाला आरक्षण समाप्त करने की फिराक में है,आशीष कुमार ने कहा की भले हि अब   भारत सरकार और यूजीसी को अब इस सिलसिले मे सफाई देनी पड़ी है परन्तु पिछले समय जो घटनाक्रम चल रहा था उससे साफ साफ यू जी सी का आरक्षण विरोधी रवैया सामने आ जाता है । उच्च शिक्षण संस्थानों में  आरक्षण का ये मुद्दा तब चर्चा मे आया जब  यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के गाइडलाइन से जुड़ा एक मसौदा सार्वजनिक हुआ  इस मसौदे में टीचिंग स्टाफ की भर्ती से जुड़े एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के खाली रह जाने वाले पदों को डी-आरक्षित करने की बात थी. कहने का अर्थ ये था कि अगर आरक्षित सीटें खाली रह जाएं, ...

एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के खाली रह जाने वाले पदों को डी-आरक्षित करने का मसौदा दुर्भाग्यपूर्ण:--- दलित शोषण मुक्ति मंच

Image
एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के खाली रह जाने वाले पदों को डी-आरक्षित  करने का मसौदा   दुर्भाग्यपूर्ण   पहले भी योग्य उम्मीदवार न मिलने का हवाला दे कर खाली रखते रहे है पद  दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर के संयोजक आशीष कुमार और जिला कमेटी सदस्य  राजेश तोमर ने जारी एक प्रेस ब्यान मे कहा की भारत सरकार और उसका यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को मिलने वाला आरक्षण समाप्त करने की फिराक में है,आशीष कुमार ने कहा की भले हि अब   भारत सरकार और यूजीसी को अब इस सिलसिले मे सफाई देनी पड़ी है परन्तु पिछले समय जो घटनाक्रम चल रहा था उससे साफ साफ यू जी सी का आरक्षण विरोधी रवैया सामने आ जाता है । उच्च शिक्षण संस्थानों में  आरक्षण का ये मुद्दा तब चर्चा मे आया जब  यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के गाइडलाइन से जुड़ा एक मसौदा सार्वजनिक हुआ  इस मसौदे में टीचिंग स्टाफ की भर्ती से जुड़े एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के खाली रह जाने वाले पदों को डी-आरक्...

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी को होगी देश व्यापी हड़ताल

Image
 सीटू जिला कमेटी सिरमौर की बैठक नाहन में सम्पन्न हुई। इस दौरान 16 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प सीटू  कार्यकर्ताओं ने लिया। केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, कर्मचारी, ट्रांसपोर्ट, किसान व जनता विरोधी नीतियों खिलाफ 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल होगी। सीटू व अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के बैनर तले हिमाचल प्रदेश के हज़ारों मजदूर इस दिन जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।  सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिलाध्यक्ष लाल सिंह व महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि यह हड़ताल मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हज़ार रुपये घोषित करने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों को रद्द करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों कल लागू करने, शहरी क्षेत्रों में विस्तार के साथ ही मनरेगा में 375 रुपये प्रति दिन की मजदूरी पर 200 दिन कार्य दिवस प्रदान करने, मनरेगा, निर्माण तथा बीआरओ मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण व आर्थिक लाभ बहाल करने, आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने, नौकरी से निकाले गए कोविड कर्मियों को बहाल करने, भारी महंगाई पर रोक लगाने,...

राम राज्य देश में:---आशीष कुमार आशी

Image
 हो गया है कायम क्या अब राम राज्य देश में ? नही छलेगा इन्द्र क्या अब अहिल्या को ऋषि भेष में? क्या नहीं किसी द्रोपदी  के अब   चीर उतारे जाएंगे ? क्या उन्नाव और हाथरस अब न  दोहराए जायँगे ? क्या गोधरा जैसे कांड न होंगे निर्दोष जलाये न जाएंगे ? क्या तलवारों पर अब न  भ्रूण झुलाए जाएंगे ? पढ़ना जो चाहे क्या ,अब वो बच्चे सब पढ़ पाएंगे  ? न कोई  रोहित ,न कोइ शंबुक अब   मारे जाएंगे ? राम राज्य में क्या अब  द्रोण न पाए जायेगें ? एकलव्यों के अंगूठे क्या कटने  से बच पाएंगे ? अब न  क्या कोई  'कर्ण' कभी बिन अवसर प्रतियोगिता से बाहर होगा ? जिताने को अर्जुन को क्या अब न  धोखे से वार होगा ? क्या अब न  महल में लाख के भील जलाये जाएंगे ? दलितों के क्या  हरके प्राण राज वंश बचाए  जाएंगे ? क्या न अब कोई बिल्कीस बानो बरसों न्याय  को तरसेगी ? क्या अब न कभी  कोई सीता  जंगल जंगल भटकेगी ? बन्दुक की नोक पर क्या स्त्रियां  निर्वस्त्र  नहीं घुमाएंगे ? मणिपुर जैसी घटना क्या फिर  से नहीं दोहराएंगे? क्या...

संस्कृति की दुहाई देकर आती है साम्प्रदायिकता:--विजेंद्र मेहरा

Image
 संस्कृति की दुहाई देकर आती है साम्प्रदायिकता                                                                                                                                                                                                विजेंद्र मेहरा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। सिर्फ इसलिए नहीं कि उन्होंने आज़ादी के आंदोलन में सर्वस्व समर्पण कर दिया बल्कि इसलिए भी कि उन्होंने अपनी आंखों में आज़ाद भारत का वह ताना बाना बुना जो एकता, अखंडता व भाईचारे की बुनियाद पर खड़ा था। आज उनक...

शंबुक की हत्या और सीता का त्याग मर्यादा पुरुषोत्तम की न्याय-पद्धति पर सवाल पैदा करता है ----------(आशीष कुमार आशी)

Image
        संविधान के दायरे में रह कर ही हो किसी भी धर्म का प्रचार                                                                                                    ( आशीष कुमार आशी )                             हमारे देश का संविधान किसी भी धर्म को मानने की आजादी देता है , और इसका वर्णन भी भारतीय संविधान मे  उल्लेख किया गया है ।भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 अपने नागरिकों को धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। यह अंतःकरण की स्वतंत्रता और धर्म को अबाध रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार की स्वतंत्रता प्रदान करता है। परन्तु ये अनुच्छेद राज्य को किसी भी प्रकार के धर्म के प्रचार और प्रसार की इजाजत नहीं देता और न ही सरकारों को व्यक्तिगत आस्था और धा...

*इंदु तोमर अध्यक्ष और देव कुमारी बनी पौंटा प्रोजेक्ट की महासचिव*

Image
 *आंगनवाड़ी वर्कर्ज की  2017 के बाद कि  प्रमोशन की  सीनियरिटी  लिस्ट निकाले सरकार*  *इंदिरा तोमर अध्यक्ष और देव कुमारी  बनी पौंटा प्रोजेक्ट की अध्यक्ष और महासचिव* आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन का प्रोजेक्ट पौंटा का सम्मेलन आज पौंटा मे सम्म्पन हुआ  सम्मेलन मे आनगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा और सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह उपस्थित रहे , सम्मेलन का उदघाटन सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन  भाषण मे सीटू महासचिव आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार आँगनवाड़ी  कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है,आंगनवाड़ी  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनवाड़ी  केन्द्रो और आई सी डी  एस   को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है , जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज के  अधिकारों को बचाने के लिए लगातर संघर्ष कर रही है।   सम्मेलन मे चर्चा हुई की सरकार...

समाज में महिलाओं पर अघोषित और अनावश्यक प्रतिबंधो को तोड़ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा स्त्रोत है सावित्री बाई फुले*

Image
  समाज में  महिलाओं पर अघोषित और अनावश्यक प्रतिबंधो को तोड़ कर  आगे बढ़ने की प्रेरणा स्त्रोत है सावित्री बाई फुले नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थी सावित्री बाई फुले*                                                                                             आशीष कुमार  (सीटू हिमाचल प्रदेश सिरमौर)                                                         CONVENOR DALIT SHOSHAN MUKTI MANCH SIRMOUR HP हमारे समाज मे हमेशा ही  महिलाओं पर अघोषित और अनावश्यक  प्रतिबंध रहे है और इन्ही प्रतिबंधो को तोड़ने के लिए जो सर्वप्रथम काम किया वे किया है सावित्री बाई फुले ने   सावित्रि बाई फुले  देश मे ऐसे...

SFI के 29 वें सम्मेलन मे राहुल शर्मा, और रोहित चौहान बने जिला के अध्यक्ष और सचिव

Image
 आज दिनांक 24 दिसंबर 2023 को एस एफ आई सिरमौर जिला इकाई का 29 वां जिला सम्मेलन आयोजित हुआ । सम्मेलन की शुरुआत "स्वाधीनता जनवाद व समाजवाद" के झंडा फहराने के साथ हुई । सम्मेलन में सिरमौर जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 60 से अधिक छात्रों ने भाग लिया । समारोह का उद्घाटन करते हुए SFI राज्य सचिव कॉमरेड अमित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा लाई गई नई राष्ट्रीय शिक्षा शिक्षा के ढांचे को ध्वस्त करने का काम करेगी । जिस से शिक्षा  " सांप्रदायीकरण वा निजीकरण " के गर्त में जाने का खतरा बना हुआ है । यह नीति निजी शिक्षण संस्थानों को खुली लूट करने का अवसर देने वाली है । साथ ही वर्तमान में प्रदेश की सत्ता पर काबिज वर्तमान कांग्रेस सरकार की हालत ऐसी है कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश के अंदर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विरोध में प्रचार करती है लेकिन हिमाचल प्रदेश के अंदर उसी नीति को लागू करने के काम करने में लगी है । साथ ही शैक्षणिक सुधार या शैक्षणिक अनुशासन के नाम पर छात्रों के जनवादी अधिकारों का गला घोंटा जा रहा है । जिसका उदाहरण केरल, जवाहर लाल विश्वविद्यालय दिल्ली से लेक...

अवसर की समानता और आत्म सुधार दिवस के रूप मे मनाये महापरनिर्वाण दिवस

Image
 आशीष कुमार  राज्य सह संयोजक दलित शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश एवम केंद्रीय कमेटी सदस्य दलित शोषण मुक्ति मंच आज  बाबा साहब का 67 वां महापरनिर्वाण दिन   है। आज के दिन खास कर इस बार हर दल अम्बेडकर जी के सपनो का भारत बनाने की बात करंगे और बेशुमार वायदे भी करेंगे, और उनके विचारों  पर चलने की अपील भी करेंगे ,ऐसा लाजमी भी है, परन्तु आज  देश में   लोकतंत्र की हत्या का दौर चला है  ,और मौजूदा व्यवस्था में  संविधान  बचाने के लिए हम मौजूदा सरकार से सवाल भी खड़े करने की हिम्मत नही कर पा रहे है। आज के दिन  वो लोग भी अम्बेडकर महापरिनिर्वाण की  जयंती पर माला अर्पण करते है जिनको इस देश के संविधान से कोई खास लगाव नही है ,  अपितु वह लोग हर जगह संविधान की धज्जियां उड़ाते रहते है।  जाने अनजाने हम किसी न किसी रूप में  उन लोंगो को ही  बढ़ावा दे रहे है जो कि अम्बेडकर जी के विचारों से कोई वास्ता नही रखते है या ऐसा कह सकते है  बाबा साहब की विचारधारा के बिल्कुल विपरीत है, आज  विचारों की क्या विषमताएं है  कुछ...

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर हो कार्रवाई

Image
  कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन :---- संदीपक तोमर आज दलित शोषण मुक्ति मंच, हिमाचल प्रदेश कोली समाज, रविदास समाज नाहन, बाल्मीकि सभा नाहन,  क्रिस्चियन समुदाय नाहन  का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक सिरमौर के कार्यलाय में सोशल मीडिया पर अजय ठाकुर नामक शख्स दवारा ब्राह्मण समाज और अनुसचित  जाति वर्ग पर की जातिसूचक शब्द जो फेसबुक पर डाले गये है उस संदर्ब मे एक शिकायत पत्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  को सौंपा जिसमे राजेंदर शर्मा, जी दी शर्मा, और दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार, हिमाचल प्रदेश कोली समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय पुंडीर, महासचिव संदीपक तोमर, रविदास समाज् के अध्यक्ष बाबूराम , शांति देवी। अमर सिंह जी ,विजय  क्रिस्चियन समुदाय से ,बिंदुराज और दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला कमेटी सदस्य मुकेश  चौहान के नेतृत्व मे अतरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा, मीडिया  से बात करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक और हिमाचल प्रदेश कोली समाज के महासचिव संदीपक तोमर ने कहा किनकोई भी मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ऐसी हरकत नहीं कर सकता। आश...

26 नवंबर को सचिवालय घेराव जिला सिरमौर से जाएंगे 1200 आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज

Image
 *26 नवंबर को सचिवालय घेराव  जिला सिरमौर से जाएंगे 1200 आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज* *सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसर ग्रेचुइटी  और अन्य लाभ किये जाए प्रदान* *आँगनवाड़ी  हेल्पर्ज कि पदोन्नति मे  आयु सीमा रखने के विरोध मे सचिवालय का घेराव करेगी यूनियन* आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया संबंधित सीटू की जिला महसचिव और  जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा   ने कहा है कि आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्परज यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनवाड़ी  केन्द्रो और आई सी डी  एस  योजना को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है , जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा और महासचिव वीना  शर्मा ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज के  अधिकारों को बचाने के लिए लगातर संघर्ष कर रही है।  जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा और महसचिव वीना  शर्मा ने कहा की  सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रही है परन्तु  दूसरी तरफ   उन आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्परज का शोषण कर रही है जो दिन-रा...

वो दिन योजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद दीपक चौहान के संरक्षण मे जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
 *SdM सराँहा संजीव धीमान ने विभाग की योजनाओं  को जमीनी स्तर पर पहुँचाने के लिए विभाग से किया आग्रह* जिला परियोजना अधिकारी ने कहा की बालिकाओं  को करना होगा जागरूक ,  *महिल ही नहीं बल्कि जन जागरण का है ये विषय* *आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  विभाग की योजनाओं को धरातल पर लागु करने मे निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका:*----दीपक चौहान दिनांक 16-11-2023 को कार्यालय् जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सिरमौर द्वारा जिला स्तर पर *"वो दिन योजना"* के अन्तर्गत एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजना खंड पच्छाद के सराहां में किया गया । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथी  श्री संजीव धीमान ने शिरकत की और कार्य्रक्रम का शुभारम्भ करते हुए विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विभाग को और मुस्तैदी से काम करने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर   जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील शर्मा और बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद श्री दीपक चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।  इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग से BMO संदीप शर्मा, AMO डॉक्टर मंजू, AMO मीनू, AMO नीकिता, डॉक्टर...

तीन माह से वेतन न मिलने पर आँगनवाड़ी वर्करों मे रोष*

Image
 *तीन माह से वेतन न मिलने पर आँगनवाड़ी  वर्कर्ज हेल्पर्ज  मे रोष* *आँगनवाड़ी  हेल्पर्ज कि पदोन्नति मे  आयु सीमा रखने के विरोध मे सचिवालय का घेराव करेगी यूनियन* आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया संबंधित सीटू की प्रोजेक्ट कमेटी के अध्यक्ष शीला ठाकुर और सचिव  सीता तोमर और सीटू जिला मासचिव आशीष कुमार  ने कहा है कि आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर को पिछले तीन माह से उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल रहा है एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी तरफ   उन् आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्परज् को  दिन-रात घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का  प्रचार करते हैं उन्ही  वर्कर्स और हेल्पर को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है यूनियन के पदाधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार विभाग को इस बारे में सूचित किया जा चुका है परंतु विभाग की तरफ से इस पर कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की जाती  सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि जैसा कि आए दिन आप देख रहे हैं कि आंगनबाड़ी वर्कर्स  और हेल्परज  पर सरकार दिन-रात हमले कर रही है और इस ...

अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों के लिए पच्छाद से शुरु किया हस्ताक्षर अभियान*

Image
 *दलित शोषण मुक्ति मंच पछाद की नई कार्यकारणी का गठन* *अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों के लिए  को पछाद से शुरु किया हस्ताक्षर अभियान*                      दलित शोषण मुक्ति मंच खंड पच्छाद  का तीसरा  सम्म्मेलन आज सरान्ह   मे सम्पन्न हुआ । सम्मेलन मे  लगभग 7 पंचयतों के  पाँच दर्जन लोगों ने और अन्य तीन  संगठनों के लोगों ने भाग लिया सम्मेलन मे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार और राजेश तोमर   ने विशेष रूप से भाग लिया । सम्मेलन  मे अलग अलग संगठनों से आये लोगों ने दलित मुद्दों पर अपनी राय रखी । सम्मेलन का उद्घाटन दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने किया । आशीष कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा की आज पूरे आये दिन दलित वर्ग पर अत्यचार बढ़ रहे है आशीष कुमार ने कहा की दलित शोषण मुक्ति मंच  कोई जातिगत मंच नहीं हैं बल्कि इस मंच का उदेश्य जातियों के आधार पर बंटे  सभी लोगों को एक मंच पर लाने का है  ताकि  लोगों को जातिवादी चेतना से बहार निकाला जा सक...

सदेश कुमार अध्यक्ष और निर्मला बनी सीटू से संबंधित मिड डे मील यूनियन की महासचिव

Image
 केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की सुक्खू सरकार की मजदूर, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू से संबंधित जिला सिरमौर मे मिड डे  मील वर्करज यूनियन का आज जिला सम्मेलन सम्म्पन हुआ  सम्मेलन। मे  सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, मिड डे  मील यूनियन  कि महासचिव ,हिमी ठाकुर , राज्य सचिवालय सदस्य वीना शर्मा, जिला अध्यक्ष लाल सिंह सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार  की अध्यक्ष्ता मे सम्म्पन हुआ , यूनियन महसचिव हिम्मी ठाकुर ने सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया  की , हिम्मी ने कहा की केंदर की मोदी सरकार ने मिड डे  मील  वर्करों के वेतन मे कोई वृद्धि नहीं की है जोकि मोदी सरकार का आम आदमी और मिड डे  वर्कर्ज विरोधी रवैया दिखाता है , सम्मेलन का संचालन। वीणा शर्मा ने किया , सम्मेलन को सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने भी सम्बोधित किया और कहा की  प्रदेश की सुखु सरकार हो या केंदर की मोदी सरकार दोनो हि मजदूर विरोधी रवैया रखती है । मिड डे  वर्कर्जको समय से वेतन नहीं मिलता जिसको लेने के लिए मजदूरों को आंदोलन करना पड़त...

दलित वर्ग के अधिकारों के प्रति सूक्खू सरकार का भी है नकारात्मक रुख

Image
*संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर  मनुवादी दृष्टिकोण को मजबूत  कर रही है मोदी सरकार* *तेलंगाना की तर्ज पर SC,ST, निधि कानून बनाया जाये, अनुसूचित जाति के बजट  डायवर्जन  को रोका जाये* *सामन्य  जनगणना के साथ जातीय जनगणना की जाए* दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर के जिला संयोजक आशीष कुमार , जिला कमेटी सदस्य परवीन सोढा, पूर्व विकास खंड अधिकारी राजेश तोमर और दलित शोषण मुक्ति मंच के सदस्यों   ने जारी एक प्रेस वार्ता मे कहा की  दलित हैदराबाद के राष्ट्रीय दलित सम्मेलन मे 25 राज्यों से आये  100 से ज़्यादा सगठनों  ने दलित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए एक स्कारात्मक चर्चा करते हुए एक 11 सूत्रीय माँग  पत्र को अपनाया गया , ये सर्वविदित है की अनुसूचित  जाति के समुदायों के सदस्य सविंधान लागु होने के बाद भी हर तरह  के भेदभाव  उत्पीड़न हिंसा और घौर अन्याय का सामना कर रहे है  और भाजपा सरकार के सता मे आने के बाद स्थिति और खराब  हो गई है , ये सरकार ऐसे तरीकों से काम कर रहे है जो संविधान और  संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे ...

नाहन मे चुनी गई कमेटी स्वयंभू ,हिमाचल प्रदेश कोली समाज राज्य कमेटी से नहीं है संबंधित :-- उत्तम सिंह कश्यप राज्य अध्यक्ष कोली समाज

Image
 *सिरमौर जिला कोली समाज के चुनाव में रत्न कश्यप जिला  अध्यक्ष और जीत सिंह चौहान महासचिव , राजेश कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और दीपक चौहान जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित* नाहन  मे चुनी गई कमेटी स्वयंभू ,हिमाचल प्रदेश कोली समाज राज्य कमेटी  से नहीं है संबंधित :-- उत्तम सिंह कश्यप राज्य अध्यक्ष कोली समाज      राजगढ़: रविवार, 15 अक्तूबर को सिरमौर जिला कोली समाज की जिला इकाई के चुनाव में रत्न कश्यप (राजगढ़) को जिलाध्यक्ष, राजेश कश्यप (नाहन) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जीत सिंह चौहान- (नाहन) को महासचिव, दीपक चौहान (नाहन) को कोषाध्यक्ष तथा चार उपाध्यक्ष राजिंद्र सिंह (नाहन), सुरेंद्र चौहान (पच्छाद), हीरा सिंह चौहान (रेणुका) और अत्तर सिंह (शिल्लाई) दो महिला उपाध्यक्ष, राधा चौहान (नाहन) और सीमा चौहान (राजगढ़) के अतिरिक्त  बलबीर चौहान (रेणुका) और निहाल सिंह कश्यप (राजगढ़) को सलाहकार निर्वाचित किया गया ।    चुनाव अधिकारी, गोपाल झीलटा (राज्य कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव) की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनावों में उपरोक्त पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी क...

कमेटी सब कमेटी बनाने के नाम पर कर्मचारियों से छलावा बंद करे सरकार* आशीष कुमार

Image
 *कमेटी सब कमेटी बनाने के नाम पर  कर्मचारियों से  छलावा बंद करे सरकार*   आशीष  कुमार  सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने जारी के प्रेस ब्यान मे कहा की   पिछले 10 दिनों से प्रदेश भर में 88 ब्लॉकों के 4700 जिला परिषद कैडर कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर हैं. इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग में विभाग में विलय किया जाए. इसी कड़ी में  जिला सिरमौर्  में भी पिछले 10 दिनों से जिला परिषद कैडर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं. आशीष कुमार   ने कहा पिछले 10 , से 12 दिनों  से  से कर्मचारी  अपनी मांग को लेकर कलम छोड़ो हड़ताल पर है, लेकिन सरकार इसको लेकर कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है. जब पूर्व की भाजपा सरकार में वे हड़ताल पर बैठे है तो उस समय कांग्रेस नेताओं ने उनकी हड़ताल में आकर समर्थन किया था. साथ ही उन्हें आश्वासन दिया था कि जब कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तो पहले ही दिन जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को विभाग में विलय की मांग को पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार को बने 10 महीने हो चुके हैं, फिर भ...

26,27 अगस्त हैदराबाद मे हुए दलित शिखर सम्मेलन के फैसलों के अनुसार जिला सिरमौर दलित शोषण मुक्ति मंच खंड सन्गड़ाह हिमाचल प्रदेश से हस्ताक्षर अभियान की शुरआत

Image
 आज दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर मे हैदराबाद मे हुए 26,27 अगस्त के दौरान लिए गये फैसलों के अनुसार 11 सूत्रीय  मांग पत्र के लिए राष्ट्रपति को भेजे जाने वाले 1 करोड़ हस्ताक्षर  अभियान के तहत ब्लॉक सगड़ाह  मे एक अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक एवं राज्य सह संयोजक आशीष कुमार् ने विशेष रूप से शिरकत की, आशीष कुमार ने बताया की 26 , 27 अगस्त  को  हैदराबाद मे दलित शिखर सम्मेलन मे 100 से अधिक संगठनों ने भाग लिया , आशीष कुमार ने कहा की पिछले 9 वर्षों  मे दलित वर्ग के अधिकारों पर  निरंतर हमले होते जा रहे है, हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई जिसमे  तय किया गया की ब्लॉक स्तर  पर अधिवेशन करवा कर हस्ताक्षर अभियान चलाया  जायेगा और और 4 दिसंबर के लिए दिल्ली संसद  मार्च के लिए भारी तादात  मे लोगो के ले जाया जायेगा । आशीष कुमार ने कहा की जिला सिरमौर से भी दिल्ली  संसद  मार्च मे मे भाग लेंगे अधिवेशन  को जिला सह संयोजक अमिता चौहान, अमरचंद,  खंड सगड़ाह ...