Posts

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार: आधुनिक हिमाचल की नींव रखने वाले युगदृष्टा — आशीष कुमार

Image
जब भी हिमाचल प्रदेश के निर्माण और विकास की चर्चा होगी, सबसे पहला नाम डॉ. यशवंत सिंह परमार का लिया जाएगा। उन्हें केवल हिमाचल प्रदेश का प्रथम मुख्यमंत्री कहना उनके व्यक्तित्व और योगदान को सीमित कर देना होगा। वे उस विचार के जनक थे जिसने बिखरे हुए पहाड़ी क्षेत्रों को एक सशक्त, आत्मसम्मानी और विकासोन्मुख राज्य के रूप में स्थापित किया। आधुनिक हिमाचल जिस मजबूत नींव पर आज खड़ा है, उस नींव का प्रत्येक आधार-स्तंभ डॉ. परमार की दूरदर्शिता, संघर्ष और विकास-दृष्टि का परिणाम है। इसलिए उन्हें "हिमाचल निर्माता" कहा जाता है। 4 अगस्त केवल एक महान नेता की जयंती नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति के विचारों को याद करने का अवसर है जिसने सत्ता को साधन माना, लक्ष्य नहीं। जिसने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और जिसने हिमाचल के विकास की शुरुआत गांव, किसान और पंचायत से की। डॉ. यशवंत सिंह परमार का जन्म सिरमौर जिले के चनहालग क्षेत्र की लाना बाका पंचायत में हुआ। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े डॉ. परमार ने बचपन से ही ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को देखा और समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनकी राजनीति और विकास की ...

अंजू संयोजक और सत्या बनी कामकाजी महिला समन्वय समिति जिला सिरमौर की सह संयोजक*

Image
 *अंजू संयोजक और सत्या बनी कामकाजी महिला समन्वय समिति जिला सिरमौर की सह संयोजक* 15 सितम्बर को सीटू से संबंधित यूनियनो ने कामकाजी महिलाओं का एक अधिवेशन किया । अधिवेशन की अध्यक्षता कामकाजी महिला समन्वय समिति की राज्य महासचिव वीना शर्मा ने किया ,सम्मेलन में सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार , और सीटू राज्य से जिला प्रभारी विजेंदर मेहरा और जगत राम विशेष रूप. ए उपस्थित रहे। इस अधिवेशन मे कामकाजी महिलओ की स्थिति लर चर्चा की गई ,चर्चा में मे पूरे जिला से आई 50 से अधिक कामकाजी महिलों ने  सार्थक चर्चा की ,चर्चा में महिलाओं से कार्यस्थल पर  होने वाली कै समस्याओं पर भी चरचा की और  गहन चर्चा के बाद जिला में कामकाजी महिलाओं को संगठित करने के लिए एक. कमेटी का गठन किया गया जिसकी संयोजक अंजू को बनाया और सह संयोजक सत्या को बनाया गया और लीला ,  सुनीता, शीला, निर्मला, प्रोमिला,, सुमित्रा , रिंकी, किरण, गुलाबी , निर्मला को इसका सदस्य चुना गया

मिनी आंगनवाड़ी पर आंच आई तो होगा निर्णायक आंदोलन :--सीटू

Image
 आज आंगनवाड़ी वर्करज एवम हेल्परज यूनियन  प्रोजेक्ट पछाद ने राज्य कमेटी के आह्वाहन पर 11 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक चलने वाले विरोध प्रदर्शन  के पहली कड़ी में  प्रदर्शन की शुरुवात करी  और इस कड़ी में 12 सूत्रीय मांग पत्र sdm  सरान्ह  के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा । प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रोजेक्ट सरान्ह  अध्यक्ष शबनम,  सुनीता और शामा  ने की  , इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी यूनियन राज्य महसचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार भी उपस्थित रहे । प्रदर्शनकारी पुराना बस अड्डा सरान्ह से बाजार होते हुए sdm  कार्यालय पहुँचे । प्रदर्शन  को सम्बोधित करते हुए आंगनवाड़ी यूनियन की राज्य महसचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा की  केंदर सरकार की मिनी आंगनवाड़ी वर्करज को बंद करने की जो मंशा है यूनियन उसका विरोध करती है  और साथ ये भी मांग करती है की मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो मे काम करने वाली वर्करज का मानदेय तुरंत दिया जाए और इन केंद्रो  को अपग्रेड किया जाए।  यूनियन ने प्रदेश और केंदर सरकार से ...

खेल कूद प्रतियोगिता में मिड डे मील कर्मी के साथ यदि कोई अप्रिय घटना घट जाए तो क्या उसकी जिम्मवारी लेंगे प्रारम्भिक उप शिक्षा निदेशक सिरमौर

Image
सीटू जिला सिरमौर कमेटी के महासचिव आशीष कुमार ने अभी हाल हि में उपनिदेशक एलीमेंट्री जिला सिरमौर दवारा 6 अगस्त  2024 को मिड डे  मील वर्करज की स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिताओं मे मिड डे  मील कर्मियों को भेजने का विरोध किया है । सीटू जिला सिरमौर महासचिव आशीष कुमार ने कहा की उप निदशक महोदय द्वारा जो नोटिफिकेश निकाली  गई है मिड डे  मील कर्मियों के वर्क मैन्युअल मे नहीं आता। आशीष कुमार ने कहा की जो  नोटिफिकेशन जारी की गई है उसमे किसी वर्कर को उनके नाम या स्कूल के आधार पर ड्यूटी नहीं लगाई है बल्कि एक सामान्य सी नोटिफिकेशन वर्कर्ज को भ्रमित करने को जारी कर दी । आशीष कुमार ने कहा की इससे पहले भी विभाग दावरा  चुनाव के अंदर इनकी ड्यूटी लगा दी जाती  है परन्तु उसका उन्हे कोई पैसा नहीं दिया जाता जोकि की कर्मियों का शोषण है , अक्सर देखा गया है की चुनाव के समय इन कर्मियों को स्कूल के हाजरी रजिस्टर पर अनुपस्थति दिखाई जाती  है जोकि  तर्क संगत  नहीं ।सीटू जिला सिरमौर इसका हमेशा हि विरोध करता आया है । सीटू जिला सिरमौर का मानना है की यदि  विभाग इस तरह ...

मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा के लिए उठाएँ ठोस कदम:--सीटू सिरमौर

Image
 कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ऑन-ड्यूटी प्रशिक्षु डॉक्टर की क्रूर हत्या और बलात्कार के खिलाफ तथा डॉक्टरों व मेडिकल कर्मियों की मांगों के समर्थन में सीटू जिला कमेटी सिरमौर ने आज  पोंटा  मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में  आशीष कुमार, ,  प्रोमिला, इंदु तोमर,, देवकुमारी, अंजू, अनिता, संदीप, राजेंदर , रिज़वान, बंसी, लेख राज, गुलाबी, अनिता,, शना  खाटून,, , मोहिनी, जसवीर् कौर,  सहित. पौंटा साहिब  में सैंकड़ों सीटू  कार्यकर्ता शामिल रहे। ज़िला कमेटी ने दोषियों को कड़ी सजा देने तथा डॉक्टरों व मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाने की मांग की है।  सीटू ज़िला महासचिव  आशीष कुमार, उपाध्यक्ष माया, आँगन्नवाड़ी प्रोजेक्ट अध्यक्ष इंदु तोमर व महासचिव देव कुमारी , ने मांग की है कि कोलकाता की पीड़िता रेजिडेंट डॉक्टर व उनके परिवारजनों को तुरन्त न्याय प्रदान किया जाए। कार्यस्थल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। डॉक्टरों व सभी मेडिकल कर्मियों की कार्यस्थलों में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाया ज...

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ऑन-ड्यूटी प्रशिक्षु डॉक्टर की क्रूर हत्या और बलात्कार के खिलाफ तथा डॉक्टरों व मेडिकल कर्मियों की मांगों के समर्थन में सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने आईजीएमसी शिमला परिसर में जबरदस्त मौन प्रदर्शन किया

Image
 कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ऑन-ड्यूटी प्रशिक्षु डॉक्टर की क्रूर हत्या और बलात्कार के खिलाफ तथा डॉक्टरों व मेडिकल कर्मियों की मांगों के समर्थन में सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने आईजीएमसी शिमला परिसर में जबरदस्त मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा, जगत राम, बालक राम, रमाकांत मिश्रा, रंजीव कुठियाला, विवेक कश्यप, वीरेंद्र, नोख राम, सीता राम, निशा, सरीना, विद्या, बबलू, भूमि, प्रवीण, धनी राम, सुशीला, बबीता, जगत, लेखराज, उमा, प्रीति, रेणु, पूर्ण चंद, कपिल नेगी, पुनीत, सचिन खिंट्टा, पूजा, अभिलाषा, पंकज, धनेश, पप्पू सहित आईजीएमसी के सैंकड़ों मजदूर शामिल रहे। राज्य कमेटी ने दोषियों को कड़ी सजा देने तथा डॉक्टरों व मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाने की मांग की है।  सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम, बालक राम व रमाकांत मिश्रा ने मांग की है कि कोलकाता की पीड़िता रेजिडेंट डॉक्टर व उनके परिवारजनों को तुरन्त न्याय प्रदान किया जाए। कार्यस्थल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। डॉक्टरों व सभी मेडिकल कर्मियों की कार्यस्थलों में सुरक्षा सु...

प्रोमिला अध्यक्ष और पूर्ण चंद एवं बिमला बने मिड डे मील वर्करज यूनियन माजरा ब्लॉक के महासचिव और कोषाध्यक्ष*

Image
https://youtu.be/2b10KmOQhWc?si=kSMYyxa3CXcrfjfG केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की सुक्खू सरकार की मजदूर, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू से संबंधित जिला सिरमौर मे मिड डे  मील वर्करज यूनियन का आज ब्लॉक माजरा का  सम्मेलन सम्म्पन हुआ   सम्मेल्न में  सीटू जिला महासचिव आशिश कुमार , सीटू  जिला कमेटी. सदस्य लेखराज , बंसीलाल,  मिड डे  मील यूनियन नाहन  के अध्यक्ष संदीप  , सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार  ,आंगनवाड़ी यूनियन की प्रोजेक्ट पौंटा महासचिव. देवकुमारी, माया,अंजू   की अध्यक्ष्ता मे सम्म्पन हुआ , सीटू के  महसचिव आशिश कुमार ने सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया  की , आशीष कुमार और  माया ने कहा की केंदर की मोदी सरकार ने मिड डे  मील  वर्करों के वेतन मे कोई वृद्धि नहीं की है जोकि मोदी सरकार का आम आदमी और मिड डे  वर्कर्ज विरोधी रवैया दिखाता है , सम्मेलन का संचालन  नाहन  ब्लॉक के अध्यक्ष. संदीप ने किया , सम्मेलन मे हिमाचल मे आपदा मे मारे गये लोगों को याद किया और उनकी याद करते हुए मौन रखा...

सिर्फ तिरंगा फहराने से नहीं होती आजादी* आशीष कुमार आशी

Image
 *सिर्फ तिरंगा फहराने से नहीं होती  आजादी*       आशीष कुमार आशी सिर्फ तिरंगा फहराने से नही होती  आजादी आजादी है वो जिसमे मिले सबको अवसर समान। भूखे को रोटी मिले , नगें  को कपड़ा, और रहने को हो मकान हर को मिले शिक्षा , हर को मिले इलाज हर किसी को न्याय मिले और खुश रहे हर समाज मजदूरों को उचित मिले मजदूरी और मिले सम्मान उचित दाम फसलों के मिले और सम्म्पन बने किसान हर धर्म को मान मिले, और अवसर मिले समान जाति धर्म की जंजीरों से आओ लड़े मुक्ति का संग्राम सिर्फ तिरंगा फहराने से नहीं होती आजादी आजादी है वो जिसमें मिले सबको अवसर समान भूखे को रोटी मिले, नंगे को कपड़ा मिले और रहने को हो मकान, यही है आजादी का  पैगाम हर किसी को शिक्षा मिले, हर किसी को दवाई मिले हर किसी को न्याय मिले, यही है आजादी की पहचान न कोई किसी से नीचे हो, न कोई किसी से पीछे हो महिला हो या बच्चे हो, अवसर सबको अच्छे हो किसी को नहीं रहना देना है पीछे किसी को नहीं करना है किसी से नीचे सबको मिले अधिकार और मिले अवसर समान यही है आजादी का असली मायना किसी को नहीं करना है किसी का शोषण किसी को नही...

किरण शर्मा और कपिल शर्मा बने मिड डे मील वर्करज यूनियन (सीटू) स्तोन ब्लॉक के अध्यक्ष और महासचिव देवेंद्र ठाकुर बने कोषाध्यक्ष

Image
 *किरण शर्मा  और कपिल शर्मा बने मिड डे  मील वर्करज यूनियन (सीटू) स्तोन ब्लॉक के अध्यक्ष और महासचिव* *15, सदस्यों की कमेटी का किया गठन देवंदर ठाकुर बने कोषाध्यक्ष* केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की सुक्खू सरकार की मजदूर, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू से संबंधित जिला सिरमौर मे मिड डे  मील वर्करज यूनियन का आज ब्लॉक स्तोन का सम्मेलन सम्म्पन हुआ   सम्मेल्न में      मिड डे  मील यूनियन के  जिला उपाध्यक्ष एवं सीटू जिला कमेटी सदस्य  वीरेंदर ठाकुर, , जिला कमेटी सदस्य  संदीप की  अध्यक्ष्ता मे सम्म्पन हुआ , वीरेंदर ठाकुर ने सम्मेल्न  का  विधिवत उद्घाटन किया   , सम्मेलन में वीरेंदर ठाकुर और। संदीप  ने  कहा की केंदर की मोदी सरकार ने मिड डे  मील  वर्करों के वेतन मे कोई वृद्धि नहीं की है जोकि मोदी सरकार का आम आदमी और मिड डे  वर्कर्ज विरोधी रवैया दिखाता है , सम्मेलन का संचालन  नाहन  ब्लॉक के अध्यक्ष. संदीप ने किया , सम्मेलन मे हिमाचल मे आपदा मे मारे गये लोगों को याद ...

5अगस्त को निदेशक महोदया महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रुपाली ठाकुर से मिला आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू का 23 सदस्यों प्रतिनिधि मंडल*

Image
*5 अगस्त को  निदेशक महोदया  महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रुपाली ठाकुर से मिला आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू  का 23 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल* *मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों पर कोई आँच आई तो आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन संघर्ष से भी पीछे नहीं हटेंगी* आँगनवाड़ी  वर्करज एवं हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू का एक डेलिगेशन 5 अगस्त 2024 को आंगनवाड़ी यूनियन की राज्य अध्यक्षा नीलम जस्वाल एवं वीना  शर्मा की अध्यक्षता में निदेशक  महिला एवं बाल विकास विभाग से शिमला में मिला ,आंगनवाड़ी यूनियन ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलाओं के हर प्रोजेक्ट  में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  और साहिकाओं  को आ रही समस्यओ  को अवगत करवाया । निदेशक्  महोदया ने आँगनवाडी  यूनियन  की समस्याओं  को पूरे तपसील से सुना । यूनियन के पदाधिकारियों ने आंगनवाड़ी केंदर के भवन किराये से लेकर , पोषाआहार, पुराने फोन को बदलने से लेकर,ग्रेचुइटी के मुद्दे और मिनी आँगनवाडी  वर्करज को जो पिछले 6 महीनों से वेतन नहीं मिल पा रहा है है उस पर चर्चा हुई। निदेशक...

जयपाल अध्यक्ष अजय शर्मा बने मिड डे मील यूनियन के महासचिव

Image
 केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की सुक्खू सरकार की मजदूर, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू से संबंधित जिला सिरमौर मे मिड डे  मील वर्करज यूनियन का आज ब्लॉक ददाहु सम्मेलन सम्म्पन हुआ   सम्मेल्न में  सीटू जिला महासचिव आशिश कुमार , सीटू  जिला कमेटी. सदस्य इंदु तोमर  मिड डे  मील यूनियन नाहन  के अध्यक्ष संदीप  , सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार  की अध्यक्ष्ता मे सम्म्पन हुआ , सीटू के  महसचिव आशिश कुमार ने सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया  की , आशीष कुमार और इंदु तोमर ने कहा की केंदर की मोदी सरकार ने मिड डे  मील  वर्करों के वेतन मे कोई वृद्धि नहीं की है जोकि मोदी सरकार का आम आदमी और मिड डे  वर्कर्ज विरोधी रवैया दिखाता है , सम्मेलन का संचालन  नाहन  ब्लॉक के अध्यक्ष. संदीप ने किया , सम्मेलन मे हिमाचल मे आपदा मे मारे गये लोगों को याद किया और उनकी याद करते हुए मौन रखा , सम्मेलन को  सम्बोधित करते हुए  आशीष कुमार ने  कहा की  प्रदेश की सुखु सरकार हो या केंदर की मोदी सरकार दोनो हि मजदूर व...

नई रचना

इतना नही है शरीफ कोई आज के दौर में गुनाह छुपा लेते है लोग नस्लों के शोर में। ताक  पर रख देते है जात और धर्म अपना। भेड़िये बन जाते है जिस्मो की होड़ में

हिमाचल जैसे शांत राज्य में भी मुसलमानों के प्रति जहर उगलने से नहीं चुके मोदी* आशीष कुमार (हि०प्र०) सिरमौर

Image
 *हिमाचल जैसे शांत राज्य में भी मुसलमानों  के प्रति जहर उगलने से नहीं चुके मोदी* *आँगनावाडी ,मिड डे  मील , आशा वर्करज  की आय दोगुनी करने का इंडी गठबंधन का वादा यूनियनों के तीखे संघर्ष का है नतीजा*         आशीष कुमार (हि०प्र०) सिरमौर 18 वी लोक सभा के चुनाव के अंतिम चरण में अब सभी राजनैतिक दलों का पुरा ध्यान हिमाचल प्रदेश की  4 लोकसभा सीटों की तरफ हो गया है । एक तरफ भारतीय जनता पार्टी  के स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री को चुनावी मैदान   हिमाचल प्रदेश के सिरमौर  में उतारा  वंही  दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी जी ने भी हिमाचल का रुख किया , हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर मात्र 2 दिनों के अंतराल में देश की दो राष्ट्रीय पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के भाषणों का गवाह बना। यंहा पर दोनों  नेताओं के भाषण का तुलनात्मक विवरण संक्षिप्त में कर रहें है। अगर  प्रधानमंत्री जी के भाषण और इंडी गठबंधन की जनसभा के नेता राहुल गांधी के भाषण को तुलनात्मक  रूप से देखें त...

लोकसभा चुनाव के लिए सीटू ने जारी किया *मजदूरों का घोषणापत्र*

Image
 लोकसभा चुनाव के लिए सीटू ने जारी किया *मजदूरों का घोषणापत्र* *मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का लिया संकल्प* सीटू जिला सिरमौर का अधिवेशन नाहन  में आयोजित किया गया। लोकसभा चुनावों को लेकर सीटू की समझदारी को मजदूरों तक पहुंचाने व मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान को मजबूत करने के लिए इस अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में  आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन, मिड डे  मील वर्करज यूनियन, आशा वर्कर यूनियन, आउटसोर्स यूनियन, इंडस्ट्री यूनियन, मनरेगा , निर्माण  मजदूरों ने भाग लिया। अधिवेशन में विजेंद्र मेहरा, जगत राम, वीना शर्मा , आशीश कुमार,  लाल सिंह, , नीलम शर्मा,  देवकुमारी, इंदु तोमर, शीला ठाकुर, सीता तोमर, पिंकी, अमरनाथ, श्याम दत,  निर्मला,  वीरेंदर ठाकुर, रिज़वान, अजय कुमार,  चन्दर कला, शायमा, ममता,माया श्याम दत, रिंकू बाला, आदि लोगों ने भाग लिया  सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार ने अधिवेशन का संचालन करते हुए संगठन की वार्षिक रिपोर्ट रखी  अधिवेशन का उद्घाटन सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने अधिवेशन...

आउटसोर्स कर्मियों, सिलाई अध्यापकों, एसएमसी अध्यापकों, आईटी टीचर्स व एसपीओ के वेतन में नाम मात्र बढ़ोतरी करना व उनके लिए सरकार द्वारा कोई ठोस नीति न बनाना बेहद चिंताजनक है:--सीटू

Image
 सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम का कहना है कि हिमाचल सरकार का बजट मजदूरों कर्मचारियों की आकांक्षाओं के खिलाफ है। आत्मनिर्भर हिमाचल के दस मुख्य बिंदुओं की बात करने वाले बजट में मजदूरों कर्मचारियों की बात तक न करना ही बजट की दिशा को बताता है। सरकार के एजेंडे से मजदूर कर्मचारी गायब हैं। भारी महंगाई के दौर में मजदूरों की दिहाड़ी में केवल 25 रुपये की बढ़ोतरी करना, मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम वेतन न देना, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कर्मियों को ग्रेच्युटी व न्यूनतम वेतन सुविधा लागू न करना, वाटर कैरियर, जल रक्षकों, मल्टी परपज़ वर्करज़, पैरा फिटर, पम्प ऑपरेटरों, चौकीदारों, राजस्व चौकीदारों, पंचायत वेटनरी असिस्टेंट के मासिक वेतन में केवल 300 से 500 रुपये बढ़ोतरी करना व उन्हें सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन न देना उनके साथ क्रूर मज़ाक है। आउटसोर्स कर्मियों, सिलाई अध्यापकों, एसएमसी अध्यापकों, आईटी टीचर्स व एसपीओ के वेतन में नाम मात्र बढ़ोतरी करना व उनके लिए सरकार द्वारा कोई ठोस नीति न बनाना बेहद चिंताजनक है । औद्योगिक मजदूरों की 40 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी, श्रम कानूनों की पालना, उनक...

मोदी सराकर के विरोध में नाहन मे गरजें मजदूर किसान नेता

Image
 आज संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वाहन पर जिला मुख्यालय नाहन मे और मंडल शिलाई मे सीटू, ऐटक  ,और हिमाचल किसान सभा ने संयुक्त प्रदर्शन किया , परदर्शन कारी हजारों की तादाद  मे बस अड्डा नाहन  से होते हुए जिला मुख्यलाय नाहन  सीटू जिला महासचिव आशिश कुमार के नेतृत्व मे एक विशाल रैली निकाली  ,इस विशाल प्रदर्शन मे आंगनवाड़ी की राज्य महसचिव वीणा शर्मा, मिड डे  मील वर्करज के जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार , महसचिव निर्मला औद्ययोगिक वर्कर हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव , राजेंदर ठाकुर, अध्यक्ष सतपाल मान , एटक के जिला उपाध्यक्ष नरेश , और उद्योग से  जालम  सिंह, लेखराज. आदि उपस्थित रहे मंच का संचालन इंदु तोमर, देवकुमारी, और गुलाबी, संग किरण ठाकुर ने किया महसचिव आशीष कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा की केंदर की।मोदी सरकार ने आज देश की जनता का जीना मुश्किल कर दिया है । देश के किसानो. मजदूरों को  बंधुवा बनाया जा रहा है और  देश के मजदूरों को बंधुवा मजदूरी मे धकेलने का काम् किया है , आशीष कुमार ने कहा की अच्छे दिनों का नाम से सरकार बनाने वाले मोदी राज मे आज भारत...

केन्द्र सरकार के विरोध में 16 फरवरी को शिलाई में गरजेंगे आंगनवाड़ी और मिड डे मील वर्करज

Image
आज आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन सीटू की प्रोजेक्ट कमेटी शिलाई और ब्लॉक मिड डे  मिल  की  बैठक. प्रोजेक्ट शिलाई की अध्यक्षा श्यामा   और मिड डे  मील अध्यक्षा सत्या देवी की अध्यक्षता मे हुई  बैठक मे सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह  और आंगनवाड़ी जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे  ,बैठक मे बजट 2024-25 और मोदी राज के पिछले पांच वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और योजना कार्यकर्ताओं की पूर्ण उपेक्षा और अपमान का कड़ा विरोध किया है     प्रोजेक्ट  शिलाई   की अध्यक्षा अध्यक्षा शयमा    महासचिव  चंदरकाला , मिड डे  मील जिला उपाध्यक्ष से वीरेंदर सिंह ,,अध्यक्ष मिड डे  मील शिलाई  सत्या देवी ,    ने कहा की शिलाई मिड डे  मील और आंगनवाड़ी  *16 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा*  प्रोजेक्ट कमेटी सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से 16 फरवरी 2024 को  आंगनवाड़ी केन्द्रो को बंद करने और  हड़ताल मे शामिल होने का आह्वान किया ...

ICDS की स्थापना के बाद से अपने पांच साल के कार्यकाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पारिश्रमिक में एक बार भी वृद्धि नहीं की है मोदी सरकार ने*

Image
आज आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन सीटू की प्रोजेक्ट कमेटी संगड़ाह   की  बैठक किरण बाला की अध्यक्षता मे हुई , बैठक मे सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार  विशेष रूप से उपस्थित रहे  ,बैठक मे बजट 2024-25 और मोदी राज के पिछले पांच वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और योजना कार्यकर्ताओं की पूर्ण उपेक्षा और अपमान का कड़ा विरोध किया है     प्रोजेक्ट  संगड़ाह   की अध्यक्षा किरण बाला   महासचिव सीमा, धन्वंती , कमला, सीमा, ममता  ने कहा की  प्रोजेक्ट संगड़ाह   *16 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा*  प्रोजेक्ट कमेटी सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से 16 फरवरी 2024 को  आंगनवाड़ी केन्द्रो को बंद करने और  हड़ताल मे शामिल होने का आह्वान किया है। सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार ने कहा की  भाजपा के नेतृत्व में मोदी-2 सरकार ऐसी *एकमात्र सरकार है जिसने ICDS की स्थापना के बाद से अपने पांच साल के कार्यकाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पारिश्रमिक में एक बार भी वृद्धि...

16 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा प्रोजेक्ट पौंटा साहिब

Image
   आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन सीटू की प्रोजेक्ट कमेटी पौंटा की  बैठक इंदु तोमर की अध्यक्षता मे हुई , बैठक मे सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार  विशेष रूप से उपस्थित रहे  ,बैठक मे बजट 2024-25 और मोदी राज के पिछले पांच वर्षों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं और योजना कार्यकर्ताओं की पूर्ण उपेक्षा और अपमान का कड़ा विरोध किया है     प्रोजेक्ट  पौंटा की अध्यक्षा इंदु तोमर  महासचिव देवकुमारी, माया, रेखा गुलाबी  ने कहा की  प्रोजेक्ट पौंटा  *16 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा*  प्रोजेक्ट कमेटी सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से 16 फरवरी 2024 को  आंगनवाड़ी केन्द्रो को बंद करने और  हड़ताल मे शामिल होने का आह्वान किया है। सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार ने कहा की  भाजपा के नेतृत्व में मोदी-2 सरकार ऐसी *एकमात्र सरकार है जिसने ICDS की स्थापना के बाद से अपने पांच साल के कार्यकाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पारिश्रमिक में एक बार भी वृद्धि नहीं की है* मानदेय वृद्धि ना करन...

MDM वर्करज की अनदेखी करने वालों को देंगे करारा जवाब :-- सुदेश कुमार/ निर्मला देवी

Image
.                            शिलाइ ब्लॉक                             सुरला ब्लॉक  मिड डे  मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू की आज पूरे जिला सिरमौर मे खंड स्तर  पर बैठके सम्पप्न हुई ,मीडिया  को जानकारी देते हुए मिड डे  मील यूनियन के जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार, महासचिव निर्मला, खंड शिलाई के अध्यक्ष वीरेंदर ठाकुर, पौंटा के अध्यक्ष आशा धीमान, सुरला ब्लॉक के अध्यक्ष अमरनाथ, नाहन  ब्लॉक के अध्यक्ष रमेश चंद ,बाला राम , ममता  सरान्ह ब्लॉक, नाराग  ब्लॉक  के अध्यक्ष नरेश, ओम प्रकाश , संजय भरद्वाज ने जारी एक प्रेस ब्यान ने कहा की  केंद्र की सरकार और राज्य की सरकारों  ने मिड डे  मील वर्करों  की लगातार अनदेखी की है जिसके चलते मिडा डे  मील वर्कर पूरे प्रदेश के अंदर 16 फरवरी की हड़ताल मे शामिल होंगे , बैठक मे सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार और सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह भी अलग अलग स्थानों पर बैठकों मे उपस...

BBN में लगी आग ने हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक नीति की पोल खोल दी है :-- सीटू

Image
 सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने सोलन जिला के बीबीएन इलाके के झाड़माजरी क्षेत्र के एक कारखाने में लगी भयंकर आग की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्य कमेटी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मजदूर के परिवार को पच्चीस लाख रुपये तथा घायल हुए मजदूरों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है। घायलों के इलाज़ का पूरा खर्चा सरकार व कम्पनी प्रबन्धन को उठाना चाहिए। राज्य कमेटी ने घटनाक्रम के लिए जिम्मेवार लापरवाह कम्पनी अधिकारियों पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज़ करने की मांग की है। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने इस घटनाक्रम पर कड़ा रोष ज़ाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में मजदूरों की सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं। उनकी जान की कोई गारंटी नहीं है। प्रदेश के कारखानों में मजदूरों के कार्य करने की स्थितियां कुछ ऐसी हैं कि मजदूरों की जान जाने का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। इस घटनाक्रम ने मजदूरों की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। यह घटनाक्रम उसी इलाके में हुआ है जहां पर हिमाचल ...