Posts

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार: आधुनिक हिमाचल की नींव रखने वाले युगदृष्टा — आशीष कुमार

Image
जब भी हिमाचल प्रदेश के निर्माण और विकास की चर्चा होगी, सबसे पहला नाम डॉ. यशवंत सिंह परमार का लिया जाएगा। उन्हें केवल हिमाचल प्रदेश का प्रथम मुख्यमंत्री कहना उनके व्यक्तित्व और योगदान को सीमित कर देना होगा। वे उस विचार के जनक थे जिसने बिखरे हुए पहाड़ी क्षेत्रों को एक सशक्त, आत्मसम्मानी और विकासोन्मुख राज्य के रूप में स्थापित किया। आधुनिक हिमाचल जिस मजबूत नींव पर आज खड़ा है, उस नींव का प्रत्येक आधार-स्तंभ डॉ. परमार की दूरदर्शिता, संघर्ष और विकास-दृष्टि का परिणाम है। इसलिए उन्हें "हिमाचल निर्माता" कहा जाता है। 4 अगस्त केवल एक महान नेता की जयंती नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति के विचारों को याद करने का अवसर है जिसने सत्ता को साधन माना, लक्ष्य नहीं। जिसने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और जिसने हिमाचल के विकास की शुरुआत गांव, किसान और पंचायत से की। डॉ. यशवंत सिंह परमार का जन्म सिरमौर जिले के चनहालग क्षेत्र की लाना बाका पंचायत में हुआ। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े डॉ. परमार ने बचपन से ही ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को देखा और समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनकी राजनीति और विकास की ...

शयामा अध्यक्ष, वीना महासचिव और शीला बनी आँगनवाडी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन की कोषाध्यक्ष*

Image
 *शयामा अध्यक्ष, वीना  महासचिव और शीला बनी आँगनवाडी  वर्करज एवं हेल्परज यूनियन की कोषाध्यक्ष* आज दिनांक 23 मार्च 2025 को आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू  का 13 वा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन का उद्घाटन सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया। सम्मेलन में शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत को याद किया  , विजेंदर मेहरा ने कहा की  सरकार की नीतियों के चलते आज आईसीडीएस खतरे में है और इस खतरे से निपटे के लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है सरकार नहीं चाहती कि इस योजना को आगे बढ़ाया जाए सम्मेलन में पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट सचिव वीणा शर्मा ने रखी संगठन में अच्छे कामों को करने के सुझाव दिया और कमियों को सुधारने के लिए सुझाव दिए गए सभी प्रोजेक्टर से रिपोर्ट पर चर्चा की गई । सम्मेलन का समापान भाषण में सीटू जिला  महासचिव आशीष कुमार ने अपनी  ऑब्जरवेशन स्पीच में कहा की  संगठन  को चुस्त दुरुस्त  करने की बात कही  आशीष कुमार ने कहा की आंगनवाड़ी यूनियन का इतिहास रहा है की आज तक जो भी मजदूरों ने हासिल किया वो अपने संघर्षों से हासिल कि...

नाहन में मनाया जायेगा ज़िला स्तरीय अम्बेडकर जयंती समारोह*

Image
 *नाहन में मनाया जायेगा अम्बेडकर जयंती समारोह* दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी की बैठक जगदीश पुंडीर जी की अध्यक्षता में सम्पन हुई । बैठक मे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार, राजेश तोमर, प्रीतम सिंह, मुकेश चौहान, कृष्ण लाल, बलबीर सिंह पुंडीर , लखबीर सिंह, अनिता , सेवती कमल,  और हिमाचल प्रदेश कोली समाज के कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए आशीष कुमार ने कहा की दलित शोषण मुक्ति मंच लगातार दलित वर्ग के सामजिक और आर्थिक मुद्दों को उठाता  रहा है, दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर हो रहे दलित वर्ग के उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की है आज देश और प्रदेश में आउटसोर्स के आधार पर की जा रही भरतियों में दलित वर्ग की अनदेखी की जा रही । आशीष कुमार ने कहा की इस तरह की भरतियों में अनुसूचित जाति वर्ग और अन्य गरीब वर्ग के लोगो को भी रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं होते । आज देश में महिला हिंसा और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों। पर आये दिन  हिंसक घटनाये झेल रहा है । बैठक में राजेश तोमर,प्रीतम सिंह जी और हीरा सिंह जी ने ...

किसानों के मुददे लेकर 20 मार्च को विधानसभा कूच करेंगे जिला सिरमौर के किसान

Image
 किसानों के मुददे लेकर 20 मार्च को विधानसभा कूच करेगी किसान सभा राजगढ़ : गरीब किसानों की भूमि को बचाने के लिए हिमाचल किसान सभा आगामी 20 मार्च को प्रदेश भर में जिला व खंड स्तर से हजारों की तादाद में सरकार के समक्ष रखने के लिए विधान सभा के लिए कूच करेंगे। हिप्र किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंदर सिंह और जिला अध्यक्ष सिरमौर  सतपाल मान, राजगढ़ ब्लॉक के  सचिव  नैन सिंह , सतपाल  ने आज राजगढ़ क्षेत्र में किसानों की बैठके कर  क्षेत्र के लोगों को   आहवाहन  किया  20 मार्च को  विधानसभा में जिला सिरमौर से सेंकड़ों लोग  शिमला विशाल रैली  में जमीन से जुड़े मुद्दे विशेष रूप से - शामलात , खुदरा-ओ-दरखतान, मलकियत सरकार, चकोतेदार, नौतोड़ के नियमितीकरण, जनजातीय क्षेत्रों में वन अधिकार कानून का सही ढंग से लागू न होना, विस्थापिता गद्दी, गुजरों इत्यादि सहित मुद्दे भी उठाए जाएंगे। उन्होने बताया कि हिमाचल में आम किसान के पास खेती योग्य जमीन केवल दो से चार बीघा ही रह गयी है। प्रदेश में केवल 06 लाख हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से एक लाख हैक्टेयर भूमि ...

राम बताओ आ गये हो क्या :------? मेरे सवाल दर सवाल है मुझे जवाब चाहिए

 राम बताओ आ गये हो क्या :------? मेरे  सवाल दर सवाल है मुझे जवाब चाहिए ------------------------------------------------------------- हो गया है कायम क्या अब राम राज्य देश में ? नही छलेगा इन्द्र क्या अब अहिल्या को ऋषि भेष में? क्या नहीं किसी द्रोपदी  के अब   चीर उतारे जाएंगे ? क्या उन्नाव और हाथरस अब न  दोहराए जायँगे ? क्या गोधरा जैसे कांड न होंगे निर्दोष जलाये न जाएंगे ? क्या तलवारों पर अब न  भ्रूण झुलाए जाएंगे ? पढ़ना जो चाहे क्या ,अब वो बच्चे सब पढ़ पाएंगे  ? न कोई  रोहित ,न कोइ शंबुक अब   मारे जाएंगे ? राम राज्य में क्या अब  द्रोण न पाए जायेगें ? एकलव्यों के अंगूठे क्या कटने  से बच पाएंगे ? अब न  क्या कोई  'कर्ण' कभी बिन अवसर प्रतियोगिता से बाहर होगा ? जिताने को अर्जुन को क्या अब न  धोखे से वार होगा ? क्या अब न  महल में लाख के भील जलाये जाएंगे ? निर्बल के क्या  हरके प्राण राज वंश बचाए  जाएंगे ? क्या 'न ,अब कोई बिल्कीस बानो बरसों न्याय  को तरसेगी ? क्या अब न कोई सीता  जंगल जंगल भटकेगी...

वँचित वर्ग के आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण के लिए धरातल पर नहीं है कोई योजना*

Image
 *वँचित वर्ग के   आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण के लिए   धरातल पर नहीं है कोई योजना* *पिछले कई वर्षों के  बजट वंचित  वर्ग के आर्थिक, सामजिक सशक्तिकरण की खोलते है पोल*                                       (आशीष कुमार ) हि०प्र०                                           वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी अनुसूचित जाति जनजाति वँचित वर्ग को वही हासिल हुआ जो पिछले कई  वर्षों से चले आ रहे बजट में देखने को मिलता रहा । देश का वँचित वर्ग 144 वर्ष बाद आये महाकुम्भ में डुबकी लगा कर अपने सनातनी होने का प्रमाण देता रहा और पूंजीपति और ब्राह्मणवादी  मीडिया नये  आई आई टियन बाबा का महिमा मंडन  करके बाबा अभय सिंह की निराशा की कहानी को युवाओं के लिए एक सनातनी होने के प्रेरणा स्त्रोत के रूप में महिमा मंडित करता रहा । इसी बीच  मीडिया की कहानी का शीर्षक बदलता ...

वंदना अध्यक्ष और श्यामा महासचिव और किरण भंडारी बनी प्रोजेक्ट पछाद की कोषाध्यक्ष*

Image
 *वंदना अध्यक्ष  और श्यामा महासचिव और किरण भंडारी  बनी प्रोजेक्ट पछाद  की कोषाध्यक्ष* *मजदूर विरोधी बजट 2025-26  की प्रतियाँ जला कर की सम्मेलन की शुरुवात* *मजदूर वर्ग की बजट में की है अनदेखी*   आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन का प्रोजेक्ट पच्छाद    का सम्मेलन आज  सम्म्पन हुआ  सम्मेलन मे आनगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार उपस्थित रहे , सम्मेलन का उदघाटन आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन  भाषण मे वीना  शर्मा और  आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार आँगनवाड़ी  कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है,आंगनवाड़ी  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनवाड़ी  केन्द्रो और आई सी डी  एस   को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है ,  वीना  शर्मा ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर आंगनवाड़ी वर्कर...

सुमन अध्यक्ष और शीला महासचिव और सीता बनी प्रोजेक्ट नाहन की कोषाध्यक्ष*

Image
 *सुमन अध्यक्ष  और शीला महासचिव और सीता  बनी प्रोजेक्ट नाहन  की कोषाध्यक्ष* *बजट 2025-26अमीरों के दवारा अमीरों के लिए बनाया गया है* *मजदूर वर्ग की बजट में की है अनदेखी*   आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन का प्रोजेक्ट नाहन    का सम्मेलन आज  सम्म्पन हुआ  सम्मेलन मे आनगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार उपस्थित रहे , सम्मेलन का उदघाटन आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन  भाषण मे वीना  शर्मा और  आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार आँगनवाड़ी  कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है,आंगनवाड़ी  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनवाड़ी  केन्द्रो और आई सी डी  एस   को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है ,  वीना  शर्मा ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज के  अधिका...

मजदूरों के 26 हज़ार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग ज्यों की त्यों खड़ी है बजट में नहीं है कंही भी जिक्र* : सीट्टू

Image
 *अमीरों के दवारा अमीरों के लिए बनाया गया है बजट 2025-26* *मजदूरों के 26 हज़ार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग ज्यों की त्यों खड़ी है बजट में नहीं है कंही भी जिक्र* सीटू जिला कमेटी सिरमौर ने केंद्रीय बजट को पूर्णतः मजदूर, कर्मचारी, किसान व जनता विरोधी करार दिया है। यह बजट गरीब विरोधी है व केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। सीटू ने केंद्र सरकार को चेताया है कि केंद्र सरकार के मजदूर, कर्मचारी, किसान व जनता विरोधी बजट के खिलाफ 5 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन होंगे।जिसको जिला सिरमौर में भी किया जायेगा और केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मार्च 2025 में शिमला में मजदूरों का राज्य स्तरीय विराट प्रदर्शन होगा। इसमें जिला के औद्योगिक क्षेत्रों, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, मनरेगा, निर्माण,क्षेत्र एनएचपीसी, रेलवे निर्माण,  सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट,  आदि सार्वजनिक सेवाओं, आउटसोर्स कर्मी, रेहड़ी फड़ी  अन्य व्यवसायों के मजदूर व कर्मचारी शामिल होंगे।   सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार व आंगनवाड़ी जिला महसचिव वीना  शर्मा, शीला ठाकुर, संदीप, सुमन ठाकुर, नानकी, संगीता, रि...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सीनियरटी लिस्ट जल्द निकाले सरकार*

Image
 *दिल्ली अधिवेशन में पौंटा से भाग लेगी सैंकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और साहियका* *आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सीनियरटी लिस्ट जल्द निकाले सरकार* आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन  प्रोजेक्ट पौंटा की बैठक  आज आँगनवाड़ी  वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन प्रोजेक्ट पौंटा की अध्यक्षा इंदु तोमर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई बैठक में सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार, प्रोजेक्ट पौंटा की महासचिव देवकुमारी,रेखा, अनिता,अंजू, माया, बलजीत कौर ,अनिता,ललिता,रेशम कौर,लीला,भोली देवी, शाना, पुष्पा, निर्णला,  उपस्थित रहे ,   आंगनवाड़ी यूनियन की पौंटा की  महासचिव  देवकुमारी , अध्यक्षा इंदु तोमर और सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार आँगनवाड़ी  कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है,आंगनवाड़ी  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनवाड़ी  केन्द्रो और आई सी डी  एस   को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है , इंदु तोमर देवकुमारी,  ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन...

अनिताअध्यक्ष और चंदरकला महासचिव सीमा बनी प्रोजेक्ट शिलाई की कोषाध्यक्ष*

Image
 *अनिताअध्यक्ष  और चंदरकला  महासचिव और सीमा  बनी प्रोजेक्ट शिलाई की कोषाध्यक्ष* आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन का प्रोजेक्ट शिलाई     का सम्मेलन आज  सम्म्पन हुआ  सम्मेलन मे आनगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार, प्रोजेक्ट पौंटा की अध्यक्ष इंदु तोमर, वीरेंदर उपस्थित रहे , सम्मेलन का उदघाटन आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन  भाषण मे वीना  शर्मा और  आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार आँगनवाड़ी  कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है,आंगनवाड़ी  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनवाड़ी  केन्द्रो और आई सी डी  एस   को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है ,  वीना  शर्मा ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज के  अधिकारों को बचाने के लिए लगातर संघर्ष कर रही है...

नीलम अध्यक्ष शीला महासचिव और धन्वंती बनी प्रोजेक्ट संगडाह की कोषाध्यक्ष*

Image
 *नीलम अध्यक्ष  और शीला महासचिव और धन्वंती  बनी प्रोजेक्ट संगडाह की कोषाध्यक्ष* आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन का प्रोजेक्ट संगड़ाह     का सम्मेलन आज  सम्म्पन हुआ  सम्मेलन मे आनगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार उपस्थित रहे , सम्मेलन का उदघाटन आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन  भाषण मे वीना  शर्मा और  आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार आँगनवाड़ी  कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है,आंगनवाड़ी  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनवाड़ी  केन्द्रो और आई सी डी  एस   को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है ,  वीना  शर्मा ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज के  अधिकारों को बचाने के लिए लगातर संघर्ष कर रही है।   सम्मेलन मे चर्चा हुई की सरकार  म...

शिमला विधानसभा पर प्रस्तावित राज्यव्यापी विराट रैली में सिरमौर जिला से सीटू के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे*

Image
 *शिमला विधानसभा पर प्रस्तावित राज्यव्यापी विराट रैली में सिरमौर  जिला से सीटू के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे* सीटू जिला कमेट सिरमौर  की  विस्तारित मध्यावधि समीक्षा बैठक इंदु तोमर   की अध्यक्षता में सिरमौर में सम्पन्न हुई। बैठक में सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम, आशिश कुमार,   वीना  शर्मा, , रिज़वान, ,माया, गुड्डो, बंसी चंद, देव कुमारी,लेखराज आदि शामिल रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की मजदूर, किसान, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ मार्च 2025 में बजट सत्र में शिमला विधानसभा पर प्रस्तावित राज्यव्यापी विराट रैली में सिरमौर  जिला से सीटू के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। मार्च में संभावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को हिमाचल प्रदेश में पूर्ण रूप से सफल बनाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू प्रदेशाउपाध्यक्ष जगत राम,  महासचिव आशीष कुमार,जिला कोषाधयक्श वीना  शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी, मिड डे मील व आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने तथा ग्रेच्युटी लागू करने, मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हज़ा...

राजेश तोमर जिला महासचिव और कश्मीर चंद बने , हिमाचल भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष

Image
 *सिरमौर   में मनरेगा व निर्माण मजदूरों को। 2 वर्ष से नहीं  मिल रहे वित्तीय लाभ* * *मांगें पूरी न होने पर आने वाले बोर्ड की मीटिंग के  समय श्रमिक कल्याण  बोर्ड का होगा। घेराव* आज दिनांक 4 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (सम्बंधित सीटू) जिला कमेटी सिरमौर की बैठक की गई बैठक में यूनियन के राज्य अध्यक्ष  जोगिंदर कुमार और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे, बैठक में  निर्माण मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं व रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी के खिलाफ बैठक में चर्चा की गई  इस बैठक को  सम्बोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार  और सीटू   जिला के महासचिव आशीष कुमार   ने कहा कि मनरेगा व निर्माण मजदूरों की सहायता के लिए बने हिमाचल प्रदेश राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का वर्तमान सरकार द्वारा राजनीतिकरण किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का जो लाभ मजदूरों को मिलना है वह समय पर नहीं मिल रहा है। छात्रवृत्ति सहायता राशि लगभग 2 साल बाद भी कल्याणकारी...

विचार

Image
 क्रांति की यह दौड़ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि एक  रिले रेस की तरह है,  ये सभी के सामूहिक प्रयासों की है। हमें एक दूसरे का हाथ पकड़कर, एक दूसरे को प्रेरित करके और एक दूसरे के साथ मिलकर इस क्रांति को आगे बढ़ाना  होगा।   आशीष कुमार आशी

न्यूनतम वेतन की माँग को ले कर 3 दिसंबर को दिल्ली में गरजेंगे मिड डे मील वर्करज:--संदीप

Image
 *न्यूनतम वेतन की माँग  को ले कर 3 दिसंबर को दिल्ली में गरजेंगे मिड डे  मील वर्करज* मिड डे  मील वर्करज संबंधित सीटू नाहन  ब्लॉक की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष संदीप की अध्यक्षता में की गई बैठक मे नाहन  ब्लॉक से 3 दर्जन के करीब लोगों ने भाग लिया , बैठक में मिड डे  मील यूनियन की जिला महासचिव निर्मला और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए यूनियन की जिला महसचिव निर्मला और अध्यक्ष संदीप ने कहा की  आज प्रदेश का मिड डे  मील वर्कर का केंदर की मोदी सरकार और प्रदेश की सरकारे लगातार शोषण कर रही है । बैठक में मिड डे  मील वर्करज की स्थाई नौकरी और समाजिक सुरक्षा की माँग  और 2013 में दिल्ली में आयोजित  45 वें श्रम  सम्मेलन के अनुसार इनको स्थाई कर्मचारी बनाने का जो दावा किया था लेकिन वे आज तक कागजों में हि सीमित हो गया। सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की सुखु सरकार और केंदर की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया  आशीष कुमार ने कहा  की सरकारें  महिला सशक्तिकरण की बाते तो कर...

मामूली से वेतन मे जीवित रहने के लिए मजबूर हैं आंगनवाड़ी वर्करज और हेल्परज:--सीटू

Image
 *पांच दशकों के समर्पित कार्य के बाद भी,आंगनवाड़ी वर्करज और हेल्परज को   श्रमिकों के रूप में आज तक मान्यता नही देना राष्ट्रीय शर्म की बात*    *मामूली से वेतन मे जीवित रहने के लिए मजबूर हैं आंगनवाड़ी वर्करज और हेल्परज*                                आज नाहन में आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू की बैठक जिला उपाध्यक्ष शीला ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक को सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा की  कि एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना, जिसे अब सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 कहा जाता है, 2025 में 50 साल पूरे करने जा रही है। जैसा कि आप जानते हैं, यह योजना मानवता के सबसे बड़े खतरे यानि कुपोषण और भूख – जो हमारे देश जोकि दुनिया के आधे कुपोषित बच्चों का घर है, को संबोधित करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। । यह व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है कि पिछले वर्षों में सार्वभौमिक आईसीडीएस ने हमारे देश को मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के मुद्दों को संबोधित...

नही हो कोई भी मिनी आंगनवाड़ी केंद्र बंद, सभी को किया जाये अपग्रेड* :--सीटू

Image
 *आंगनवाड़ी वर्करज यूनियन संबंधित सीटू के प्रोजेक्ट स्तर  के प्रदर्शनो का परिणाम  नही होगा कोई भी मिनी आंगनवाड़ी केंद्र बंद, सभी को किया जायेगा अपग्रेड* *मंत्री से मिला आंगनवाड़ी वर्करज और  हेल्परज  यूनियन सीटू का डेलीगेशन* आज दिनांक 11 नवंबर  2024 को *आंगनवाड़ी वर्करज़  हेल्पर यूनियन संबंधित Citu* का प्रतिनिधि मंडल  ठियोग  के पूर्व विधायक और सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंदर मेहरा और सीटू राज्य महासचिव प्रेम गौतम और राज्य उपाध्यक्ष जगत राम जी की अध्यक्षता में  विभागीय मंत्री करनल  धनीराम शान्डील से *मिनी आंगनवाड़ी के मुद्दे को  लेकर मिला* वर्तमान समय में मिनी केन्द्रो को बंद करने का जो आदेश दिया गया था उसे पर  सीटू और यूनियन पदाधिकारियों ने   चर्चा की और बताया की किस प्रकार मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो को बंद करने का गलत निर्णय लिया गया  , आंगनवाड़ी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा की मिन्नी केंद्रों को बंद करने की नहीं बल्कि अपग्रेड करने की जरूरत है , इस चर्चा के बाद मंत्री जी ने कहा  की हमें मिनी केंद्र की जरूरत है और...

अंजू संयोजक और सत्या बनी कामकाजी महिला समन्वय समिति जिला सिरमौर की सह संयोजक*

Image
 *अंजू संयोजक और सत्या बनी कामकाजी महिला समन्वय समिति जिला सिरमौर की सह संयोजक* 15 सितम्बर को सीटू से संबंधित यूनियनो ने कामकाजी महिलाओं का एक अधिवेशन किया । अधिवेशन की अध्यक्षता कामकाजी महिला समन्वय समिति की राज्य महासचिव वीना शर्मा ने किया ,सम्मेलन में सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार , और सीटू राज्य से जिला प्रभारी विजेंदर मेहरा और जगत राम विशेष रूप. ए उपस्थित रहे। इस अधिवेशन मे कामकाजी महिलओ की स्थिति लर चर्चा की गई ,चर्चा में मे पूरे जिला से आई 50 से अधिक कामकाजी महिलों ने  सार्थक चर्चा की ,चर्चा में महिलाओं से कार्यस्थल पर  होने वाली कै समस्याओं पर भी चरचा की और  गहन चर्चा के बाद जिला में कामकाजी महिलाओं को संगठित करने के लिए एक. कमेटी का गठन किया गया जिसकी संयोजक अंजू को बनाया और सह संयोजक सत्या को बनाया गया और लीला ,  सुनीता, शीला, निर्मला, प्रोमिला,, सुमित्रा , रिंकी, किरण, गुलाबी , निर्मला को इसका सदस्य चुना गया

मिनी आंगनवाड़ी पर आंच आई तो होगा निर्णायक आंदोलन :--सीटू

Image
 आज आंगनवाड़ी वर्करज एवम हेल्परज यूनियन  प्रोजेक्ट पछाद ने राज्य कमेटी के आह्वाहन पर 11 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक चलने वाले विरोध प्रदर्शन  के पहली कड़ी में  प्रदर्शन की शुरुवात करी  और इस कड़ी में 12 सूत्रीय मांग पत्र sdm  सरान्ह  के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा । प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रोजेक्ट सरान्ह  अध्यक्ष शबनम,  सुनीता और शामा  ने की  , इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी यूनियन राज्य महसचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार भी उपस्थित रहे । प्रदर्शनकारी पुराना बस अड्डा सरान्ह से बाजार होते हुए sdm  कार्यालय पहुँचे । प्रदर्शन  को सम्बोधित करते हुए आंगनवाड़ी यूनियन की राज्य महसचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा की  केंदर सरकार की मिनी आंगनवाड़ी वर्करज को बंद करने की जो मंशा है यूनियन उसका विरोध करती है  और साथ ये भी मांग करती है की मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो मे काम करने वाली वर्करज का मानदेय तुरंत दिया जाए और इन केंद्रो  को अपग्रेड किया जाए।  यूनियन ने प्रदेश और केंदर सरकार से ...

खेल कूद प्रतियोगिता में मिड डे मील कर्मी के साथ यदि कोई अप्रिय घटना घट जाए तो क्या उसकी जिम्मवारी लेंगे प्रारम्भिक उप शिक्षा निदेशक सिरमौर

Image
सीटू जिला सिरमौर कमेटी के महासचिव आशीष कुमार ने अभी हाल हि में उपनिदेशक एलीमेंट्री जिला सिरमौर दवारा 6 अगस्त  2024 को मिड डे  मील वर्करज की स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिताओं मे मिड डे  मील कर्मियों को भेजने का विरोध किया है । सीटू जिला सिरमौर महासचिव आशीष कुमार ने कहा की उप निदशक महोदय द्वारा जो नोटिफिकेश निकाली  गई है मिड डे  मील कर्मियों के वर्क मैन्युअल मे नहीं आता। आशीष कुमार ने कहा की जो  नोटिफिकेशन जारी की गई है उसमे किसी वर्कर को उनके नाम या स्कूल के आधार पर ड्यूटी नहीं लगाई है बल्कि एक सामान्य सी नोटिफिकेशन वर्कर्ज को भ्रमित करने को जारी कर दी । आशीष कुमार ने कहा की इससे पहले भी विभाग दावरा  चुनाव के अंदर इनकी ड्यूटी लगा दी जाती  है परन्तु उसका उन्हे कोई पैसा नहीं दिया जाता जोकि की कर्मियों का शोषण है , अक्सर देखा गया है की चुनाव के समय इन कर्मियों को स्कूल के हाजरी रजिस्टर पर अनुपस्थति दिखाई जाती  है जोकि  तर्क संगत  नहीं ।सीटू जिला सिरमौर इसका हमेशा हि विरोध करता आया है । सीटू जिला सिरमौर का मानना है की यदि  विभाग इस तरह ...