Posts

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार: आधुनिक हिमाचल की नींव रखने वाले युगदृष्टा — आशीष कुमार

Image
जब भी हिमाचल प्रदेश के निर्माण और विकास की चर्चा होगी, सबसे पहला नाम डॉ. यशवंत सिंह परमार का लिया जाएगा। उन्हें केवल हिमाचल प्रदेश का प्रथम मुख्यमंत्री कहना उनके व्यक्तित्व और योगदान को सीमित कर देना होगा। वे उस विचार के जनक थे जिसने बिखरे हुए पहाड़ी क्षेत्रों को एक सशक्त, आत्मसम्मानी और विकासोन्मुख राज्य के रूप में स्थापित किया। आधुनिक हिमाचल जिस मजबूत नींव पर आज खड़ा है, उस नींव का प्रत्येक आधार-स्तंभ डॉ. परमार की दूरदर्शिता, संघर्ष और विकास-दृष्टि का परिणाम है। इसलिए उन्हें "हिमाचल निर्माता" कहा जाता है। 4 अगस्त केवल एक महान नेता की जयंती नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति के विचारों को याद करने का अवसर है जिसने सत्ता को साधन माना, लक्ष्य नहीं। जिसने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और जिसने हिमाचल के विकास की शुरुआत गांव, किसान और पंचायत से की। डॉ. यशवंत सिंह परमार का जन्म सिरमौर जिले के चनहालग क्षेत्र की लाना बाका पंचायत में हुआ। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े डॉ. परमार ने बचपन से ही ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को देखा और समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनकी राजनीति और विकास की ...

हमीरपुर के बड़सर में अनुसूचित जाति वर्ग को अंतिम संस्कार करने से रोकना शर्मनाक

Image
  दलित शोषण मुक्ति मंच, जिला  सिरमौर   हमीरपुर जिले के बड़सर में कड़सई  पंचायत में  एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर हुए विवाद की निंदा करते हैं। मंच के संयोजक आशीष कुमार , सह संयोजक अमिता चौहन,  जिला कमेटी सदस्य राजेश तोमर,सतपाल मान,जगदीश पुंडीर,नैन सिंह ,अनिता,अमर चंद ने कहा की  यह घटना मुख्यमंत्री के गृह जिले में होना शर्मनाक है जो समाज में व्याप्त जातिवादी मानसिकता को दर्शाती है। आहीश कुमार ने कहा की ये मात्र एक घटना  एक हमीरपुर की है नही है बल्कि हिमाचल प्रदेश में आज भी अनुसूचित जाति वर्ग मे लोग  प्रतिदिन इस तरह के शोषण के शिकार होते रहते है । कभी शादी विवाह में अपमानित  किया जाता है तो कभी  स्कूल परिसर  मे छात्रों  तक को अपमानित किया जाता है , दलित शोषण मुक्ति मंच ने कहा की अनुसूचित जाति वर्ग को जीते जी तो अपमान झेलना हि पड़ता है परन्तु मरणोपरान्त भी  संस्कार के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होती। आशीष कुमार ने स्थानीय sdm  का ब्यान जिसमे कहा गया है की गाँव के लिए अलग शमशान घाट बनाया जायेगा ये ...

हिमाचल प्रदेश में मजदूरों और किसानों की एकता: एक नई दिशा की ओर* आशीष कुमार (हि०प्र०)

Image
 *हिमाचल प्रदेश में मजदूरों और किसानों की एकता: एक नई दिशा की ओर*              आशीष कुमार (हि०प्र०)  भारी बारिश और खराब रास्स्तों के चलते 9 जुलाई की   राष्ट्रवायापी हड़ताल के आहवाहन  पर  हिमाचल प्रदेश में मजदूरों और किसानों की एकता ने एक बार फिर से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।  हाल ही में हुई प्रदेशव्यापी हड़ताल में हजारों मजदूरों और किसानों ने भाग लिया, जो केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हुए हैं। इस ऐतिहासिक  हड़ताल में मजदूर वर्ग हिमाचल के हर जिला और तहसील मुख्यालय पर इस हड़ताल का हिस्सा बने, हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालयों और राजधानी  में चार लेबर  कोड के विरोध में  हजार्रो की संख्या में अलग अलग यूनियन से लोग हड़ताल में उतरे पूरे राज्य में लाल झंडो और सीटू के बैनर तले, आंगनबाड़ी ,मिड डे  मील वर्करज, निर्माण, मनरेगा मजदूर, हाइडल  का मजदूर, आउटसोर्स कर्मी, रेहड़ी फड़ी, मेडिकल कॉलेज,,108/102 कर्मचारी यूनियन, हिमाचल किसान सभा,जनवादी महिला समिति, दलित शोषण मुक्ति मंच आदि...

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला सिरमौर में होगी 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Image
सरकार की जन विरोधी नीतियों और 4 श्रम  संहिताओं के विरोध में जिला सिरमौर में होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल, * * आँगनबाड़ी  , मिड डे  मील को एक मुश्त वेतन देने की होगी माँग *  * 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन को तेज करने व सीटू जिला सम्मेलन की तैयारियां करने का निर्णय लिया गया * * मनरेगा में 600 रुपये प्रति दिन की मजदूरी पर 200 दिन कार्य दिवस प्रदान करने की होगी माँग * सीटू जिला कमेटी सिरमौर की बैठक लेखराज की अध्यक्षता में  नाहन में हुई। बैठक में सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष जगत  राम उपस्थित रहे। बैठक में जिला महासचिव आशीश कुमार, आंगनवाड़ी यूनियन की राज्य महासचिव वीना  शर्मा, निर्माण मजदूर यूनियन के जिला महासचिव राजेश तोमर, ,मिड डे  मील यूनियन के  राज्य अध्यक्ष संदीप, सुदेश, सुरजीत, शीला ठाकुर, शामा शर्मा, वीरेंद्र सिंह , सत्या, शालू, सुनीता, कमला ,लखबीर, ममता, , प्रोमिला, चंदरकला,  , जालम सिंह,, अनिरुद्ध, राज ,  निर्मला,, अंजु  ,  लीला,ओम प्रकाश,  , नरेंदर, बलदेव  व विशाल मौजूद रहे। बैठक में 9 जुलाई की राष्ट्रव्याप...

संदीप कुमार राज्य अध्यक्ष, शांति देवी बनी मिड डे मील वर्करज यूनियन सीटू की राज्य महासचिव

Image
 मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू हिमाचल प्रदेश राज्य सम्मेलन किसान मजदूर भवन चितकारा पार्क कैथू शिमला में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 39 सदस्यीय कमेटी गठन किया गया। संदीप कुमार को अध्यक्ष, शांति देवी को महासचिव, सपना को कोषाध्यक्ष, हिमी देवी, इंद्र सिंह, गुरदास वर्मा, पूनम, विपिन, रीता को उपाध्यक्ष, श्यामा, सरिता, मीरा खान, नरेंद्र विरुद्ध, बालक राम, राजमिला को सचिव, सुलक्षणा, लेखराज, चंपा, बिमला, ललिता, सुलोचना, प्रेमिनिला, रामदास, मीरा, भुवनेश्वरी, निशा, बबीता, महेंद्र, विनीत, ओमप्रकाश, सुदेश, सरीना, ऊषा, कौशल्या, सरोज, बच्चन, गोपाल को कमेटी सदस्य चुना गया। सम्मेलन को सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम, यूनियन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिमी देवी, संदीप कुमार व शांति देवी ने संबोधित किया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड व मोदी सरकार की मिड डे मील वर्कर्स विरोधी नीतियों के खिलाफ खिलाफ 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत 21 हजार मिड डे मील कर्मियों की स्थि...

हि. प्र. के मजदूर आंदोलन की शान है चमेरा के मजदूरों का ऐतिहासिक संघर्ष *विजेंद्र मेहरा सीटू राज्य अध्यक्ष*

Image
 हि. प्र. के मजदूर आंदोलन की शान है चमेरा के मजदूरों का ऐतिहासिक संघर्ष *विजेंद्र मेहरा सीटू राज्य अध्यक्ष*            11 जून 2006 की सुबह। पौ फट रही थी और हमें एक बुरी खबर मिली। खबर मिली कि निर्माणाधीन चमेरा चरण - 3 पनबिजली परियोजना में मजदूरों को संगठित करने के कार्य में लगे सीटू के चम्बा जिलाध्यक्ष साथी बाबू राम, दान सिंह भंडारी व विजय सिंह को हिन्दोस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के गुंडों ने पिछले दिन 10 जून 2006 को रात के अंधेरे में लगभग आठ बजे मौत के घाट उतार दिया है व उनकी लाशों को रावी नदी में फेंक दिया है। साथी बाबू राम चम्बा, विजय सिंह सिरमौर व दान सिंह भंडारी उत्तराखंड से ताल्लुक रखते थे। ये सभी युवा साथी थे। साथी बाबू राम एक कुशल संगठनकर्ता थे। वह मजदूर आंदोलन में आने से पहले छात्र संगठन एसएफआई के एक अच्छे कार्यकर्ता रहे थे। वह वर्ष 2002 में 310 मेगावाट की चमेरा चरण - 2 पनबिजली परियोजना में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत रहे थे व एक हज़ार मजदूरों की यूनियन के महासचिव रहे थे। उन्होंने चमेरा चरण - 2 परियोजना में उस क्रूर जेपी कम्पनी का भी सामना किया था जोकि ...

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के विरोध के बाद मिड डे मील वर्कर्स की नहीं लगेगी हाजिरी ऑनलाइन

Image
हिमाचल प्रदेश में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के विरोध के बाद मिड डे मील वर्कर्स की हाजिरी ऑनलाइन नहीं लगेगी निदेशक महोदय शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश । मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (संबंधित  सीटू)  का एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग से मिला था जिसमें मिड डे मील वर्कर की समस्याओं पर एक मांग पत्र दिया गया था ।निदेशक महोदय से मांग की गई कि मिड डे मील वर्कर्स की हाजिरी ऑनलाइन लगाने और सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचने के लिए दबाव बनाया जा रहा है यूनियन ने मांग की के मिड डे मील वर्कर की हाजिरी ऑनलाइन ना लगाई जाए और मिड डे मील वर्कर की हाजिरी पहले की तरह रजिस्टर पर लगाई जाए बहुत सारे स्कूलों में अध्यापक मिड डे मील वर्कर पर दबाव बना रहे थे कि मिड डे मील वर्कर सुबह 9:30 बजे स्कूल में आकर ऑनलाइन हाजिरी लगाए  इसका यूनियन ने कड़ा विरोध किया और निदेशक महोदय से यह मांग की गई कि मिड डे मील वर्कर की ऑनलाइन हाजिरी लगाने का जो दबाव बनाया जा रहा है उसे तुरंत वापस लिया जाए पहले भी मिड डे मील वर्कर्स की हाजिरी रजिस्टर पर लगाई जाए।   प्राथमिक शिक्षा विभाग के  निदेशक महोदय ...

मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के विरोध में 9 जुलाई को होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Image
 सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में सीटू राज्य कार्यालय किसान मजदूर भवन कैथू शिमला में हुई। बैठक में सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर, प्रदेश महासचिव प्रेम गौतम, सुदेश कुमारी, रविन्द्र कुमार, जोगिंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजेश ठाकुर, अजय दुलटा, कुलदीप डोगरा, जगत राम, वीना शर्मा, नरेंद्र विरुद्ध, गुरनाम सिंह, विजय शर्मा, गुरदास वर्मा, सुदर्शना देवी, मोहित वर्मा, अनिल कौशल, आशीष कुमार, मदन नेगी, बालक राम, हिमी देवी, वीरेंद्र लाल पामटा, संजय कुमार, राम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक में 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने, 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन को तेज करने, मिड डे मील, आंगनबाड़ी, मनरेगा, निर्माण यूनियनों, सीटू जिला एवं राज्य सम्मेलन की तैयारियां करने का निर्णय लिया गया।  बैठक को संबोधित करते हुए डॉ कश्मीर ठाकुर, विजेंद्र मेहरा व प्रेम गौतम ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के जरिए मजदूरों पर गुलामी थोपने व बंधुआ मजदूरी कायम करने के खिलाफ, 26 हजार न्यूनतम वेतन, योजना कर्मियों, आ...

108/102 कर्मियों का शोषण नहीं चलेगा

Image
 हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों व न्यायिक आदेशों को लागू करने,न्यूनतम वेतन व कर्मचारियों की प्रताड़ना बंद करने सहित अन्य मांगों को पूर्ण करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैंकड़ों कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान आंदोलनकारियों व पुलिस प्रशासन में टकराव हो गया। नौकरी से निकाले गए मजदूरों व ट्रांसफर किए गए मजदूरों को बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलनकारी आक्रोशित हो गए व एनएचएम कार्यालय गेट पर कई घंटे डटे रहे। प्रबंध निदेशक के गेट पर आकर सीटू नेताओं से बात करने पर ही धरना खत्म हुआ। प्रबंध निदेशक ने जल्द ही मांगों के समाधान का आश्वासन दिया है। यूनियन ने चेताया है कि अगर शीघ्र ही मांगों की पूर्ति न हुई तो यूनि यन निर्णायक संघर्ष की ओर बढ़ेगी। यूनियन ने चेताया है कि अगर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया तो यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी गाड़ियां बंद करके हड़ताल पर उतर जाएंगे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम, विवेक कश्य...

तीन माह से केंद्र से नहीं मिल रहा मानदेय, और पोषण ट्रैकर और टी एच आर के लिए हर माह ओ टी पी के नाम पर लाभार्थी भी करते है प्रताड़ित*

Image
 *तीन माह से केंद्र से नहीं मिल रहा मानदेय, और पोषण ट्रैकर और टी एच आर  के लिए हर माह ओ टी पी के नाम पर लाभार्थी भी करते है प्रताड़ित* *पौषाहार की आपूर्ति और   गुणवता भी नहीं है  सही* आंगनवाड़ी वर्कर्ज़ एवम हेल्पेर्ज़ यूनियन की जिला  कमेटी ने जारी  एक संयुक्त बयान  में  कहा कि  आंगनवाड़ी वर्कर्ज़ एवम हेल्पर्ज़ आने वाली 20 मई  को संयुक्त ट्रेड यूनियन   के राष्ट्रीय आहवाहन पर पूरे जिला सिरमौर में  जिला नाहन  मुख्यालय और शिलाई मे केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी और कर्मचारी विरोधी नीतियों का सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे ।  महासचिव वीना शर्मा ,अध्यक्ष श्यामा, पौंटा प्रोजेक्ट की अध्यक्षा इंदु तोमर, महासचिव देव कुमारी, गुलाबिआ, और सराहां प्रोजेक्ट की अध्यक्ष वंदना, महासचिव  श्यामा,  शिलाई प्रोजेक्ट की अध्यक्ष सुनीता, महासचिव चंद्र कला, नाहन  प्रोजेक्ट के अध्यक्ष सुमन , महासचिव  शीला, सन्गड़ाह अध्यक्ष नीलम, महासचिव शीला, राजगढ़ अध्यक्ष शशी ठाकुर, सविता शर्मा ने बताया कि मौजूदा केंद्र  सरकार आंगनवाड़ी व...

*20 मई की हड़ताल मेहनकश के अधिकारों और आजीविका पर शासक वर्ग के क्रूर हमलों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई होगी* ----------:आशीष

Image
आज सीटू जिला सिरमौर ने अंतर्राष्ट्रीय मई दिवस के अवसर पर धौला कुंवा में फैक्ट्री पर गेट मीटिंग आयोजित की और सीटू जिला महासचिव ने ध्वजारोहन किया। इस अवसर पर टाटा कंस्यूमर वर्करज यूनियन के अध्यक्ष लेख राज, महासचिव बंसीलाल, पूर्व महासचिव जालम सिंह, गुमान सिंह, लखबीर चौहान आदि सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, सीटू महासचिव आशीष कुमार ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मई दिवस 2025 पर, सीटू दुनिया के मेहनतकश लोगों को क्रांतिकारी शुभकामनाएं देता है जो अपने अधिकारों की रक्षा के लिए और नवउदारवादी पूंजीवादी व्यवस्था के आक्रामक हमले का मुकाबला करने के लिए अथक संघर्ष कर रहे हैं। आशीष कुमार ने कहा कि सीटू भारत के मजदूर वर्ग को सलाम करता है, जो 20 मई, 2025 को अखिल भारतीय आम हड़ताल के लिए कमर कस रहा है। यह ऐतिहासिक हड़ताल मेहनतकश लोगों के अधिकारों और आजीविका पर शासक वर्गों के क्रूर हमलों के खिलाफ भारतीय मजदूर वर्ग की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी। कार्यक्रम के दौरान, सीटू ने मजदूर वर्ग और मेहनतकश लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और शोषणकारी व्यवस्था को बदलने क...

जमीन से किसानों की बेदखली नहीं करेंगे बर्दाश्त:*--नैन सिंह

Image
 *जमीन से किसानों की बेदखली नहीं करेंगे बर्दाश्त:*--नैन सिंह हिमाचल किसान सभा, सीटू   ने जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर sdm   ऑफिस राजगढ़, के बाहर किसानों की बेदखली, ताला बंदी व ढारो को तोड़ने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन में  सतपाल मान , आशीष कुमार, नैन सिंह, सतपाल, राजेंदर , राजेश तोमर, राजकुमार,कल्याण सिंह , राजेंदर, रजनीश शर्मा, जोगिंदर,रविंदर ,मान सिंह वर्मा अधत्यक्ष,केवल राम सचिव, जितेंदर ,बरहमदत्त,प्रेम सिंह, वीरेन्दर , रितेश कुमार कल्याण ,रघुबीर सिंह, सुधीर आदि सेंकड़ों लोगों ने भाग लिया । किसान सभा के जिला अध्यक्ष सतपाल राजगढ़  खंड के महासचिव नैन सिंह खंड राजगढ़ के अध्यक्ष सतपाल  ने बात रखते हुए कहा कि किसान पिछले काफी सालों से किसानों को बेदखल करने  जमीन से जुड़े अन्य मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहा है। किसानों ने थोड़ी सी सरकारी जमीन अपना जीवन यापन के लिए अगर खेती बाड़ी के रहा है तो सरकार उससे उसे बेदखल कर रही है। न तो सरकार नौकरियों दे पा रही है और अगर लोग खेती बड़ी कर अपना जीवन यापन कर रही...

विनीत अध्यक्ष और संदीप बने मिड डे मील वर्करज यूनियन संबंधित सीटू के ज़िला सिरमौर के महासचिव*

Image
 *विनीत अध्यक्ष और संदीप बने मिड डे  मील वर्करज यूनियन संबंधित सीटू के महासचिव* मिड डे  मील वर्करज  यूनियन संबंधित सीटू का जिला  सम्मेलन आज ददाहू में   सम्म्पन हुआ  सम्मेलन मे  मिड डे  मील वर्कर्ज यूनियन की  राज्य महासचिव हिम्मी देवी और सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार  ,वीना शर्मा विशेष रूप से   उपस्थित रहे , सम्मेलन का उदघाटन सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन  भाषण मे  आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार मिड डे  मील वर्करज पर निरंतर हमले कर रही है,मिड डे  मील  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर इस  योजना  को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है ,  आशीष कुमार  ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर मिड डे  मील वर्करज  के  अधिकारों को बचाने के लिए लगातर संघर्ष कर रही है।    सम्मेलन केंद्रीय बजट 2025 -26 पर भी चर्चा की गई ।  मिड डे  मील यूनियन की राज्य म...

डॉ. अम्बेडकर: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व* :-- आशीष कुमार

Image
 *आशीष कुमार* महासचिव सीटू जिला सिरमौर , हि०प्र्० सह संयोजक दलित शोषण मुक्ति मंच हि०प्र०  - *डॉ. अम्बेडकर: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व* आज  बाबा साहब का 134 वीं जयंती मना रहे  है। आज के दिन खास कर इस बात पर हर दल अम्बेडकर जी के सपनो का भारत बनाने की बात करंगे और बेशुमार वायदे भी करेंगे, और उनके विचारों  पर चलने की अपील भी करेंगे ,ऐसा लाजमी भी है, परन्तु आज  देश में   लोकतंत्र की हत्या का दौर चला है  ,और मौजूदा व्यवस्था में  संविधान  बचाने के लिए हम मौजूदा सरकार से सवाल भी खड़े करने की हिम्मत नही कर पा रहे है। आज के दिन  वो लोग भी अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण करते है जिनको इस देश के संविधान से कोई खास लगाव नही है ,  अपितु वह लोग हर जगह संविधान की धज्जियां उड़ाते रहते है।  जाने अनजाने हम किसी न किसी रूप में  उन लोंगो को ही  बढ़ावा दे रहे है जो कि अम्बेडकर जी के विचारों से कोई वास्ता नही रखते है या ऐसा कह सकते है  बाबा साहब की विचारधारा के बिल्कुल विपरीत है, आज  विचारों की क्या विषमत...

शयामा अध्यक्ष, वीना महासचिव और शीला बनी आँगनवाडी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन की कोषाध्यक्ष*

Image
 *शयामा अध्यक्ष, वीना  महासचिव और शीला बनी आँगनवाडी  वर्करज एवं हेल्परज यूनियन की कोषाध्यक्ष* आज दिनांक 23 मार्च 2025 को आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू  का 13 वा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन का उद्घाटन सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया। सम्मेलन में शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत को याद किया  , विजेंदर मेहरा ने कहा की  सरकार की नीतियों के चलते आज आईसीडीएस खतरे में है और इस खतरे से निपटे के लिए संगठन को मजबूत करने की जरूरत है सरकार नहीं चाहती कि इस योजना को आगे बढ़ाया जाए सम्मेलन में पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट सचिव वीणा शर्मा ने रखी संगठन में अच्छे कामों को करने के सुझाव दिया और कमियों को सुधारने के लिए सुझाव दिए गए सभी प्रोजेक्टर से रिपोर्ट पर चर्चा की गई । सम्मेलन का समापान भाषण में सीटू जिला  महासचिव आशीष कुमार ने अपनी  ऑब्जरवेशन स्पीच में कहा की  संगठन  को चुस्त दुरुस्त  करने की बात कही  आशीष कुमार ने कहा की आंगनवाड़ी यूनियन का इतिहास रहा है की आज तक जो भी मजदूरों ने हासिल किया वो अपने संघर्षों से हासिल कि...

नाहन में मनाया जायेगा ज़िला स्तरीय अम्बेडकर जयंती समारोह*

Image
 *नाहन में मनाया जायेगा अम्बेडकर जयंती समारोह* दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी की बैठक जगदीश पुंडीर जी की अध्यक्षता में सम्पन हुई । बैठक मे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार, राजेश तोमर, प्रीतम सिंह, मुकेश चौहान, कृष्ण लाल, बलबीर सिंह पुंडीर , लखबीर सिंह, अनिता , सेवती कमल,  और हिमाचल प्रदेश कोली समाज के कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए आशीष कुमार ने कहा की दलित शोषण मुक्ति मंच लगातार दलित वर्ग के सामजिक और आर्थिक मुद्दों को उठाता  रहा है, दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर हो रहे दलित वर्ग के उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की है आज देश और प्रदेश में आउटसोर्स के आधार पर की जा रही भरतियों में दलित वर्ग की अनदेखी की जा रही । आशीष कुमार ने कहा की इस तरह की भरतियों में अनुसूचित जाति वर्ग और अन्य गरीब वर्ग के लोगो को भी रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं होते । आज देश में महिला हिंसा और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों। पर आये दिन  हिंसक घटनाये झेल रहा है । बैठक में राजेश तोमर,प्रीतम सिंह जी और हीरा सिंह जी ने ...

किसानों के मुददे लेकर 20 मार्च को विधानसभा कूच करेंगे जिला सिरमौर के किसान

Image
 किसानों के मुददे लेकर 20 मार्च को विधानसभा कूच करेगी किसान सभा राजगढ़ : गरीब किसानों की भूमि को बचाने के लिए हिमाचल किसान सभा आगामी 20 मार्च को प्रदेश भर में जिला व खंड स्तर से हजारों की तादाद में सरकार के समक्ष रखने के लिए विधान सभा के लिए कूच करेंगे। हिप्र किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंदर सिंह और जिला अध्यक्ष सिरमौर  सतपाल मान, राजगढ़ ब्लॉक के  सचिव  नैन सिंह , सतपाल  ने आज राजगढ़ क्षेत्र में किसानों की बैठके कर  क्षेत्र के लोगों को   आहवाहन  किया  20 मार्च को  विधानसभा में जिला सिरमौर से सेंकड़ों लोग  शिमला विशाल रैली  में जमीन से जुड़े मुद्दे विशेष रूप से - शामलात , खुदरा-ओ-दरखतान, मलकियत सरकार, चकोतेदार, नौतोड़ के नियमितीकरण, जनजातीय क्षेत्रों में वन अधिकार कानून का सही ढंग से लागू न होना, विस्थापिता गद्दी, गुजरों इत्यादि सहित मुद्दे भी उठाए जाएंगे। उन्होने बताया कि हिमाचल में आम किसान के पास खेती योग्य जमीन केवल दो से चार बीघा ही रह गयी है। प्रदेश में केवल 06 लाख हैक्टेयर कृषि योग्य भूमि में से एक लाख हैक्टेयर भूमि ...

राम बताओ आ गये हो क्या :------? मेरे सवाल दर सवाल है मुझे जवाब चाहिए

 राम बताओ आ गये हो क्या :------? मेरे  सवाल दर सवाल है मुझे जवाब चाहिए ------------------------------------------------------------- हो गया है कायम क्या अब राम राज्य देश में ? नही छलेगा इन्द्र क्या अब अहिल्या को ऋषि भेष में? क्या नहीं किसी द्रोपदी  के अब   चीर उतारे जाएंगे ? क्या उन्नाव और हाथरस अब न  दोहराए जायँगे ? क्या गोधरा जैसे कांड न होंगे निर्दोष जलाये न जाएंगे ? क्या तलवारों पर अब न  भ्रूण झुलाए जाएंगे ? पढ़ना जो चाहे क्या ,अब वो बच्चे सब पढ़ पाएंगे  ? न कोई  रोहित ,न कोइ शंबुक अब   मारे जाएंगे ? राम राज्य में क्या अब  द्रोण न पाए जायेगें ? एकलव्यों के अंगूठे क्या कटने  से बच पाएंगे ? अब न  क्या कोई  'कर्ण' कभी बिन अवसर प्रतियोगिता से बाहर होगा ? जिताने को अर्जुन को क्या अब न  धोखे से वार होगा ? क्या अब न  महल में लाख के भील जलाये जाएंगे ? निर्बल के क्या  हरके प्राण राज वंश बचाए  जाएंगे ? क्या 'न ,अब कोई बिल्कीस बानो बरसों न्याय  को तरसेगी ? क्या अब न कोई सीता  जंगल जंगल भटकेगी...

वँचित वर्ग के आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण के लिए धरातल पर नहीं है कोई योजना*

Image
 *वँचित वर्ग के   आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण के लिए   धरातल पर नहीं है कोई योजना* *पिछले कई वर्षों के  बजट वंचित  वर्ग के आर्थिक, सामजिक सशक्तिकरण की खोलते है पोल*                                       (आशीष कुमार ) हि०प्र०                                           वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी अनुसूचित जाति जनजाति वँचित वर्ग को वही हासिल हुआ जो पिछले कई  वर्षों से चले आ रहे बजट में देखने को मिलता रहा । देश का वँचित वर्ग 144 वर्ष बाद आये महाकुम्भ में डुबकी लगा कर अपने सनातनी होने का प्रमाण देता रहा और पूंजीपति और ब्राह्मणवादी  मीडिया नये  आई आई टियन बाबा का महिमा मंडन  करके बाबा अभय सिंह की निराशा की कहानी को युवाओं के लिए एक सनातनी होने के प्रेरणा स्त्रोत के रूप में महिमा मंडित करता रहा । इसी बीच  मीडिया की कहानी का शीर्षक बदलता ...

वंदना अध्यक्ष और श्यामा महासचिव और किरण भंडारी बनी प्रोजेक्ट पछाद की कोषाध्यक्ष*

Image
 *वंदना अध्यक्ष  और श्यामा महासचिव और किरण भंडारी  बनी प्रोजेक्ट पछाद  की कोषाध्यक्ष* *मजदूर विरोधी बजट 2025-26  की प्रतियाँ जला कर की सम्मेलन की शुरुवात* *मजदूर वर्ग की बजट में की है अनदेखी*   आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन का प्रोजेक्ट पच्छाद    का सम्मेलन आज  सम्म्पन हुआ  सम्मेलन मे आनगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार उपस्थित रहे , सम्मेलन का उदघाटन आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन  भाषण मे वीना  शर्मा और  आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार आँगनवाड़ी  कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है,आंगनवाड़ी  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनवाड़ी  केन्द्रो और आई सी डी  एस   को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है ,  वीना  शर्मा ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर आंगनवाड़ी वर्कर...

सुमन अध्यक्ष और शीला महासचिव और सीता बनी प्रोजेक्ट नाहन की कोषाध्यक्ष*

Image
 *सुमन अध्यक्ष  और शीला महासचिव और सीता  बनी प्रोजेक्ट नाहन  की कोषाध्यक्ष* *बजट 2025-26अमीरों के दवारा अमीरों के लिए बनाया गया है* *मजदूर वर्ग की बजट में की है अनदेखी*   आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन का प्रोजेक्ट नाहन    का सम्मेलन आज  सम्म्पन हुआ  सम्मेलन मे आनगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्परज यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव  आशीष कुमार उपस्थित रहे , सम्मेलन का उदघाटन आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महासचिव वीना  शर्मा और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया सम्मेलन का उदघाटन  भाषण मे वीना  शर्मा और  आशीष कुमार ने कहा की आज केंदर की सरकार  लगातार आँगनवाड़ी  कर्मचारियों पर निरंतर हमले कर रही है,आंगनवाड़ी  यूनियन पूरे देश और प्रदेश मे निरंतर आँगनवाड़ी  केन्द्रो और आई सी डी  एस   को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है ,  वीना  शर्मा ने बताया की यूनियन न्यायलयों से ले कर और सड़कों  पर निरन्तर आंगनवाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज के  अधिका...