Posts

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार: आधुनिक हिमाचल की नींव रखने वाले युगदृष्टा — आशीष कुमार

Image
जब भी हिमाचल प्रदेश के निर्माण और विकास की चर्चा होगी, सबसे पहला नाम डॉ. यशवंत सिंह परमार का लिया जाएगा। उन्हें केवल हिमाचल प्रदेश का प्रथम मुख्यमंत्री कहना उनके व्यक्तित्व और योगदान को सीमित कर देना होगा। वे उस विचार के जनक थे जिसने बिखरे हुए पहाड़ी क्षेत्रों को एक सशक्त, आत्मसम्मानी और विकासोन्मुख राज्य के रूप में स्थापित किया। आधुनिक हिमाचल जिस मजबूत नींव पर आज खड़ा है, उस नींव का प्रत्येक आधार-स्तंभ डॉ. परमार की दूरदर्शिता, संघर्ष और विकास-दृष्टि का परिणाम है। इसलिए उन्हें "हिमाचल निर्माता" कहा जाता है। 4 अगस्त केवल एक महान नेता की जयंती नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति के विचारों को याद करने का अवसर है जिसने सत्ता को साधन माना, लक्ष्य नहीं। जिसने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और जिसने हिमाचल के विकास की शुरुआत गांव, किसान और पंचायत से की। डॉ. यशवंत सिंह परमार का जन्म सिरमौर जिले के चनहालग क्षेत्र की लाना बाका पंचायत में हुआ। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े डॉ. परमार ने बचपन से ही ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को देखा और समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनकी राजनीति और विकास की ...

जगदीश पुंडीर संयोजक और अनिता रानी बनी दलित शोषण मुक्ति मंच नाहन खंड की सह संयोजक

Image
 *जगदीश पुंडीर संयोजक और अनिता रानी बनी नाहन खंड की सह संयोजक* *संवैधानिक प्रावधानों को लागु करवाने के लिए भी करने पड़ते है दलित वर्ग को संघर्ष* *नाहन कांशीवाला स्थित अम्बेडकर भवन का हो सही रख रखाव*                    दलित शोषण मुक्ति मंच खंड नाहन का दूसरा   सम्म्मेलन आज नाहन  मे सम्पन्न हुआ । सम्मेलन मे  लगभग 2 दर्जन लोगों ने और अन्य तीन  संगठनों के लोगों ने भाग लिया सम्मेलन मे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार  ने विशेष रूप से भाग लिया । सम्मेलन  मे अलग अलग संगठनों से आये लोगों ने दलित मुद्दों पर अपनी राय रखी । सम्मेलन का उद्घाटन दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने किया । आशीष कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा की आज पूरे आये दिन दलित वर्ग पर अत्यचार बढ़ रहे है आशीष कुमार ने कहा की दलित शोषण मुक्ति मंच  कोई जातिगत मंच नहीं हैं बल्कि इस मंच का उदेश्य जातियों के आधार पर बंटे  सभी लोगों को एक मंच पर लाने का है  ताकि  लोगों को जातिवादी चेतना से बहार निकाला जा ...

मजदूरों के अधिकारों पर डाका न डालें सरकार :--- विजेन्द्र मेहरा--

Image
 *सरकार के मजदूर विरोधी फैसले के खिलाफ सचिवालय का करेंगे घेराव* *निर्माण मनरेगा मजदूरों के मिलने वाली सुविधाओं  की बहाली  के लिए शिमला मे बोलेंगे हल्ला* *15 दिन् मे THR वितरण के नाम पर आंगनवाड़ी वर्करज  को प्रताड़त  करने की है साजिश* सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक आज नाहन मे सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई । बैठक मे सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंदर मेहरा विशेष रूप से उपस्तिथ रहे ,बैठक को सम्बोधित करते हुए मेहरा ने कहा की आज देश के अंदर भाजपा की सरकार ने 2014 के बाद मजदूर कर्मचारी व किसान तबके पर लगातार हमले कर रहा है और देश मे काम कर रहे मजदूर कर्मचारियों के खिलाफ नीतियाँ बनाई जा रही है और बढ़े  बढ़े  पूंजीपतियों के पक्ष मे कानून बनाये जा रहे है ,जिससे मजदूर वर्ग  के हित मे पहले से बने ,44 श्रम  कानूनों को  खत्म कर 4 कोडों  मे तब्दील किया जा रहा है जोकि पूर्णतः मजदूर विरोधी है। बैठक को सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने भी सम्बोधित करते हुए कहा की  आज देश और प्रदेश ने मजदूर विरोधी माहोल चल रहा है। मनरेगा और निर्माण ...

इलाज के आभाव मे कब तक दौड़ता रहेगा

 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के नाम खुला पत्र। सेवा में, माननयी स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार। कार्यालय स्थित नई दिल्ली। विषय:---- इलाज के अभाव में तड़प  रहे लोगों के लिए कब तक दौड़ता रहेगा सुनील। महोदय, मैं आशीष कुमार आपको सबसे पहले तो हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रेणुका तहसील के एक नौजवान द्वारा 3 बहुमूल्य जीवनों को बचाने के लिए लगाई गई दौड़ में एशियन रिकॉर्ड बनाने वाले सुनील के लिए पूरे प्रदेश और देश वासियों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ, और साथ ही इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के टूटने पर जो सवाल मेरे दिलो दिमाग मे उपजे उन्हें आपसे पूछने की गुस्ताखी के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ। श्रीमान जी हमारे देश में आज भी आजादी के इतने लंबे समय के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बदतर है कि लोग इलाज के अभाव में मर रहे है। आज भी आजादी के इतने वर्षों के बाद सिर्फ 3 जिंदगियों को बचाने के लिए एक युवक चैरिटी के माध्यम से पैसा जुटा रहा है। परंतु सरकारे चाहे वो किसी भी पार्टी की हो देश मे शिक्षा और स्वास्थ्य पर  उस स्तर पर खर्च नही करती है जितनी कि जरूरत है। हमारे देश  में आज भी ल...

महिला एवं बाल विकास विभाग ने किशोरियों के लिए किया जागरूकता शिविर का आयोजन

Image
 आज दिनांक 09 फरवरी 2023 को कार्यालय् जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सिरमौर द्वारा जिला स्तर पर *"वो दिन योजना"* के अन्तर्गत एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन राजकीय उच्च विधालय कैंट  नाहन में किया गया । इस अवसर पर विधालय की  प्रिंसिपल  , अध्यापक एवं  अध्यापिकाएं, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी से जिला कार्यक्रम् अधिकारि श्री सुनील् शर्मा ,जिला महिला कल्याण अधिकारी श्रीमति रुची देवी तथा जिला समन्वयक कुमारी सोनम परमार तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से पर्यवेक्षक धीरज कुमार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा स्कूल के छात्र -छात्राएं मौजूद रहे। कार्यालय मुख्य् चिकित्सा अधिकारी से श्रिमति krishnaa rathore जी उपस्थित् हुई। वन stop centre  से CA  श्रिमति रजनी गुप्ता भी उपस्थित् थे।  जिला कार्यक्रम् अधिकारि श्री सुनिल् शर्मा, health educator श्रि krishna rathore, CDPO Office से सुपेरवाइज़र् श्रि धीरज् कुमार्,  जिला महिला कल्याण अधिकारी श्रीमति रुची देवी तथा जिला समन्वयक कुमारी सोनम परमार द्वारा महावारी के विषय में तथा इस दौरान क्या - क्या  सा...

अवसर की समानता और बाबा साहब का सपना*

Image
आशीष कुमार  राज्य सह संयोजक दलित शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश एवम केंद्रीय कमेटी सदस्य दलित शोषण मुक्ति मंच आज  बाबा साहब का 67 वां महापरनिर्वाण दिन   है। आज के दिन खास कर इस बार हर दल अम्बेडकर जी के सपनो का भारत बनाने की बात करंगे और बेशुमार वायदे भी करेंगे, और उनके विचारों  पर चलने की अपील भी करेंगे ,ऐसा लाजमी भी है, परन्तु आज  देश में   लोकतंत्र की हत्या का दौर चला है  ,और मौजूदा व्यवस्था में  संविधान  बचाने के लिए हम मौजूदा सरकार से सवाल भी खड़े करने की हिम्मत नही कर पा रहे है। आज के दिन  वो लोग भी अम्बेडकर महापरिनिर्वाण की  जयंती पर माला अर्पण करते है जिनको इस देश के संविधान से कोई खास लगाव नही है ,  अपितु वह लोग हर जगह संविधान की धज्जियां उड़ाते रहते है।  जाने अनजाने हम किसी न किसी रूप में  उन लोंगो को ही  बढ़ावा दे रहे है जो कि अम्बेडकर जी के विचारों से कोई वास्ता नही रखते है या ऐसा कह सकते है  बाबा साहब की विचारधारा के बिल्कुल विपरीत है, आज  विचारों की क्या विषमताएं है  कुछ  मह...

असंवैधानिक कार्य कर रही है भाजपा की केंद्र सरकार:-- सुभाषिनी अली

Image
  दिल्ली हरकिशन सिंह सुरजीत भवन दिल्ली में अखिल भारतीय दलित शोषण  मुक्ति मंच की राष्ट्रीय बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  कामरेड सुभाषिनी अली की अध्यक्षता में की गई। सर्वप्रथम बिहार राज्य समिति के दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता एवं किसान नेता कामरेड सारंगधर पासवान के निधन पर  1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद अखिल भारतीय दलित शोषण मुक्ति मंच के महामंत्री रामचंद्र डोम ने वर्क रिपोर्ट को पेश किया   इसमें  आंदोलनात्मक और संगठनात्मक दोनों को उन्होंने परस्पर विस्तार से रखा।और कामरेड सुभाषिनी अली ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के तमाम राज्यों में दलितों पर हमले बलात्कार, और  हत्या,, हो रहे हैं।भाजपा की केन्द्र सरकार  अंसैवेधानिक कार्य कर रही है।दलितों का जो संविधान अधिकार है उसे समाप्त करने पर तुली है।  देश आपातकाल से बदतर हालत में हो गया है ।देश की तमाम संसाधनों की नीलामी की जा रही है इसमें दलितों के जो रोजगार के अवसर थे उसे समाप्ति की ओर ले जा रही हैं।   अंत में  शिवबालक पासवान ने एरिया-9, बस्ताकोला ,दो...

मुसीबत में साथ ने देने वाले विधायकों का क्या करना है बोले :-- आशीष

Image
*चुनाव में हमारे पास आने वाले विधयकों का क्या करना है आप अच्छी तरह जानते है बोले दलित शोषण मुक्ति मंच के संयोजक* *40 प्रतिशत लोगों के अधिकारों पर डाका डालने की न करे कोशशि* *आज गिरिपार अनुसूचित जाति अधिकार सरंक्षण समिति , दलित  शोषण मुक्ति मंच , भीम आर्मी , अखिल भारतीय कोली समाज , बाल्मीकि सभा, विश्वकर्मा सभा, युवा कोली समाज ने नाहन में एक  विशाल रैली का आयोजन किया  सभी लोगों ने सर्वप्रथम अंबडेकर की प्रतिमा कों। श्रधांजली  अर्पित की और संविधान की रक्षा की शपथ ली , उसके पश्चात सभी संगठनों के लोग गरिपार अनुसूचित जाति अधिकार सरंक्षण समिति के अध्यक्ष अनिल मंगेट दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार , भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार, महासचिव सुंदर सिंह  की अध्यक्षता में नाहन बाज़ार से होते हुए हजारों की संख्या में  जिलाधीश कार्यालय पहुंचे  प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश महोदय सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा   ज्ञापन में "हाटी" जनजातीय ,क्षेत्र घोषित होने से  इस क्षेत्र मे रहने वाले 40% अ०जा० वर्ग के ...

जनजातीय क्षेत्र की सुगबुगाहट के बीच अनुसूचित जाति और obc वर्ग की चिंताएं*

Image
  जनजातीय क्षेत्र की सुगबुगाहट के बीच अनुसूचित जाति और obc वर्ग की चिंताएं                                      --------- -आशीष  कुमार ---------                                       सरकार के मिशन रिपीट की तैयारियों के चलते प्रदेश के जिला सिरमौर के ट्रंसगिरि क्षेत्र के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के चेहरे पर एक अनकही चिंताओं को बढ़ा दिया है , जिसका जिक्र कुछ अनुसचित जाति वर्ग के बुद्धिजीवी कर रहे है , परन्तु इन 154 पंचायतों में जो इस वर्ग की चिंता है वो किसी से छुपी नही है । मगर सरकारों और  तथाकतीत सभ्य समाज के सामने ये चिंताए अदृश्य ही रहती है , या तो वो लोग इसको जान कर अदृश्य करते है या फ़िर शोषण कारी व्यवस्था को कायम रखने के लिए ये ऐसा करना आवश्यक समझते है। जब हम इस विषय पर विश्लेषण कर रहे है तो हमको सबसे पहले ये जानना जरुरी है कि जिस विषय मे ये बात चल रही है सही मायने में वो है क्या...

प्रदेश के युवाओं के भविष्य को न तो उजड़ने देंगे, न ही भ्रष्ट नेताओं के आगे बिकने देंगे:-- माकपा

Image
 शिमला: माकपा की दो दिवसीय राज्य कमेटी बैठक को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य का. तपन सेन।  स्वास्थ्य,  बिजली, पानी, सड़क, परिवहन जैसी सेवाओं की बदहाली, कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ प्रदेश भर में जनांदोलन शुरू करेगी पार्टी।  पुलिस भर्ती घोटाला कई सौ करोड़ रूपये का घोटाला है। सता के शीर्ष पर बैठे राजनेताओं व शीर्ष पुलिस अफसरों की संलिप्तता के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव ही नहीं है। प्रदेश में भर्तियों की सेल लगी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग पर महासंग्राम छेड़ा जाएगा। माकपा ने तय किया है कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य को वह न तो उजड़ने देगी और न ही राजनेताओं व अफसरों के आगे बिकने देगी। ओपीएस की वहाली व आऊट सोर्स कर्मियों के हर आंदोलन का साथ दिया जाएगा। माकपा की मांग है कि तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती सब ऑर्डिनेटिड सर्विस कमीशन के माध्यम से की जाए।  बैठक में राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, विधायक राकेश सिंघा, डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर, डॉक्टर कुलदीप सिंह तनवर, पूर्व मेयर संजय चौहान, प्रेम गौतम सहित प्रदेश भर के राज्य कमेटी सदस्य शामिल रहे।

हिमाचल किसान सभा का खण्ड राजगड का प्रथम सम्मेलन संम्पन

Image
 हिमाचल किसान सभा का पहला खण्ड राजगढ़ का  सम्मेलन आज  संम्पन हुआ । सम्मेलन में किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा, सीटू जिला कोशाध्यक्ष आशीष कुमार , और जिला कमेटी सदस्य अरुण विशेष रूप से उपस्तिथ रहे है। सम्मेलन में बहुत सी स्थानीय समस्यओं पर गंभीर चर्चा की गई । समेलन को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा  के कहा कि आज प्रदेश और देश के अंदर किसानों की हालत दयनीय है , किसानों को फसलों के उचित दाम नही मिल रहे है । अभी इस बार किसानों की लहुसन की फसल भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गई है जिससे किसानों की साल भर की मेहनत तबाह हो गई। सम्मेलन में महँगाई के खिलाफ  और  स्थानीय उत्पाद पर आधारित उद्योग की मांग पर भी प्रस्ताव पास किया गया । राजगड में हुए पहले खण्ड सम्मेलन में 5 पंचायतों नके प्रतिनिधियों ने भाग लिया । सम्मेलन में 21 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया  जिसमे बलदेव सिंह को  अध्यक्ष  नैन सिंह को सचिव और इंदर सिंह,अतर सिंह उपाध्यक्ष, ज्ञान चंद, नरेंद्र सह सचिव  परसराम कोशाध्यक्ष चुना गया । समेलन में सरांह में होने वाले ...

📮______________📮 *जाति उन्मूलन आन्दोलन के योद्धा व स्त्री मुक्ति के पक्षधर ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस (11 अप्रैल) के अवसर पर...* 💻

Image
 📮______________📮 *जाति उन्मूलन आन्दोलन के योद्धा व स्त्री मुक्ति के पक्षधर ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस (11 अप्रैल) के अवसर पर...* 💻 आज ज्योतिबा फुले का जन्मदिवस है। ज्योतिबा फुले का पूरा जीवन जाति उन्मूलन और स्त्रियों की शिक्षा व मुक्ति के लिये समर्पित रहा। ज्योतिबा फुले को अपने संकल्प में पूरा विश्वास था। उस कठिन दौर में जबकि जातीय भेदभाव बहुत ज़्यादा था और स्त्रियों के लिये तो शिक्षा के दरवाज़े लगभग पूरी तरह से बन्द थे तब ज्योतिबा फुले ने इस संघर्ष में अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को साथ लिया। उन्होने सावित्री बाई को पढ़ना लिखना सिखाया। बाद में उनकी प्रेरणा से स्त्री शिक्षा के कार्य को हर उत्पीड़न सहकर भी सावित्रीबाई फुले ने नहीं छोड़ा। इसी तरह ज्योतिबा फुले विधवाओं के पुनर्विवाह के लिये न केवल ब्राह्मणवाद के खिलाफ़ खड़े हुये बल्कि विधवाओं के बाल कटने से रोकने के लिए नाइयों की हड़ताल आयोजित की। ज्योतिबा फुले द्वारा बाल विवाह का निषेध, विधवाओं के बच्चों का पालन-पोषण जैसे अनेक क़दमों से भी ज्योतिराव-सावित्रीबाई का स्त्री समानता, स्त्री स्वतन्त्रता का दृष्टिकोण उद्घाटित होता है। स्त्री म...

*नाहन चनाहलग बस के रूट में छेड़छाड़ क्षेत्र के लोगों को प्रताड़ित करने की साजिश*

Image
आज एक जारी प्रेस बयान में   हिमाचल किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी के संयोजक गणेश दत्त और   आशीष कुमार ने बताया कि ये बहुत ही दुखद और शर्मनाक घटना है कि हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार के जन्म क्षेत्र को जाने वाली एक मात्र बस के रूट के साथ छेड़छाड़ की जा रही है जोकि काफी दुर्भाग्य पूर्ण है। नाहन से 3 बजे चलने वाली ये बस बनेठी, कलसेर, दगलगाघाट होते हुए बागथन, लाना बाका, धार टिककरी होते हुए जहर , मानगढ़, डिंगर किन्नर से गुजरती हुई चनाहलग बघायनघट पहुंचती है जिससे साफ  होता है कि इस बस का रूट कितना लम्बा है , परन्तु  अभी गत दिनों से इस बस के रूट के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी है  जिससे  इस रूट में पडने वाले 4 दर्जन से भी ज़्यादा गाँव और हजारों  लोग प्रभावित हो रहे  है, जानकारी देते हुए आशीष कुमार ने बताया कि लगातार क्षेत्र के लोग इस विषय को उठाने की बात कह रहे है। इस बस के रूट को अब वाया गागल शिकोर कर दिया है जिससे आगे जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है  इस वजह से न तो कर्मचारी और न ही स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी और कोर...

बेतहाशा महँगाई से जनता परेशान :--- आशीष कुमार

Image
 *रविवार के दिन हर रूट पर बस सेवा हो बहाल*     *सभी विभागों में खाली पद शीघ्र भरे सरकार* *सरांह अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और अन्य मूलभूत सुविधाएं हो उपलब्ध* आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी क्षेत्रीय कमेटी पच्छाद ने सरांह SDM, के माध्यम से बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल और रसोई गैस में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया । पच्छाद क्षेत्रीय कमेटी के सचिव आशीष कुमार ने कहा कि देश मे लगातार पेट्रोल और डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हर रोज वृद्धि  हो रही है ,आशीष कुमार ने कहा कि देश के अंदर नरेंद्र  मोदी की सरकार इतनी संवेदनहीन हो गई है कि अगर कोई महंगाई की बात भी करता है तो ये उसको लिए आम आदमी को ही निशाना बनाना शुरू कर देती है। आशीष कुमार ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तब तो भाजपा के नेताओं को महँगाई डायन नजर आती थी परन्तु आज इन्होंने ने इस डायन को ही सहेली बना लिया है , आशीष कुमार ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार एक भी बात महँगाई के मुद्दे पर नही करती , आज रसोई गैस से लेकर  खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है , ज...

14अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर नाहन में होगा जिला स्तरीय सेमिनार

Image
*प्रदेश के हर ज़िला मुख्यालय और अधिनस्थ कार्यालयों में लगे बाबा साहब की प्रतिमा और संविधान की प्रस्तावना ------------------------------------ *14 अप्रैल को नाहन में होगा अम्बेडकर जयंती पर सेमिनार* -------------------------------------- *22 फरवरी  को दिए ज्ञापन में की गई  मांगों पर जिला प्रशासन ने नही दिया ध्यान* *जनमंच में उठाएंगे शामलात भूमि के मुद्दे*।:----- ------------------------------------- नाहन 27 मार्च को  दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर की बैठक सतपाल मान की अध्यक्षता में कई गई   बैठक को संबोधित करए हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने कहा  कि दलित शोषण मुक्ति मंच  ने 22 फरवरी  को जिला में  विरोध प्रदर्शन किया था , जिसमे कुछ मांगे ऐसी थी जिसको स्थानीय प्रशासन  ने नजरअंदाज किया , 22 फरवरी को जिलाधीश महोदय को मांग पत्र सौंपते हुए मंच के पदाधिकारियों ने इससे पहले भी कई मर्तबा जिला धीश कार्यालय में संविधान की प्रस्तवना   और बाबा साहब की प्रतिमा लगवाने की मांग की थी , परन्तु प्रशासन ने कभी भी इस संदर्ब मे प...

पच्छाद किसान सभा जोड़ेगी पांच हजार नए सदस्य:

Image
राजगड , पच्छाद में किसान सभा के पदाधिकारियों ने पच्छाद खण्ड के अध्यक्ष हिमाचल किसान सभा के बाबू राम शास्त्री और सीटू जिला कोशाध्यक्ष आशीष कुमार और नौजवान सभा के जिला कमेटी सदस्य अरुण कश्यप  ने पिछले 4 दिनों से पच्छाद क्षेत्र का दौरा किया  जिसकी जानकारी देते हुए बाबू राम शास्त्री जी ने बताया कि किसान सभा के विस्तार  व के लिए सदस्यता अभियान आरंभ किया जा रहा है  जिसमे  प्रथम चरण में  राजगड खण्ड पझौता, कुडू लवाना, देवठी मझगांव,माहल बखोग,टाली भूजल खण्ड राजगढ ,  नैना टिककर, प्रेमनगर, दरोठि  पंचायत खण्ड सरांह,  एरिया में  में पांच हजार नए सदस्यों को किसान सभा में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है । यह बात  किसान सभा के  खण्ड पच्छाद  किसान सभा के अध्यक्ष बाबुराम शास्त्री जी  राजगड और पच्छाद  के पंचायतों के दौरान की गई बैठकों में दी  बाबू राम शास्त्री  ने बताया कि राजगड, पच्छाद  क्या जिला सिरमौर  में तीन प्रमुख फसलों टमाटर, लसुहन और अदरक की सर्वाधिक पैदावार होती है परंतु सरकार द्वारा सिरमौर के किसानों क...

80 हजार किसानों को बनाएंगे किसान सभा का सदस्य:-- डॉ कुलदीप सिंह तंवर

Image
  किसान सभा प्रदेश में बनाएगी ‘‘फसल आधारित संगठन’’ राज्याध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर की अध्यक्षता में हिमाचल किसान सभा की राज्य कमेटी की विस्तारित बैठक शिमला में आयोजित की गई। बैठक में छः जिलों से 35 सदस्यो ंने हिस्सा लिया। बैठक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिये गए। 9-10 जुलाई को सोलन में हिमाचल किसान सभा अपना 16वां राज्य सम्मेलन आयोजित करेगी जिसमें प्रदेशभर से लगभग 300 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही अप्रैल माह में सदस्यता करते हुए प्राथमिक इकाई एवं पंचायत कमेटियों के सम्मेलन, 20 मई तक खण्ड कमेटियों के तथा 15 जून तक जिला सम्मेलन किए जाएंगे। किसान सभा ने इस वर्ष प्रदेश में 80000 किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए मार्च माह में जिलों में बैठकें की जाएंगी तथा स्थानीय मुददों पर किसानों को संगठित कते हुए संघर्ष किऐ जाएंगे। प्रदेश में मुयख्तः से पंाच मुददों (जमीन, अनाज, सेब, दूध तथा टमाटर एवं अन्य सब्जियों) पर ‘‘फसल आधारित संगठन’’ बनाए जाएंगे जिन्हें हिमाचल किसान सभा के साथ सम्बद्ध किया जाएगा। दूध के मुददे पर शुरूआत करते हुए ‘दुग्...

सीटू के बैनर तले आउटसोर्स यूनियन ने किया विधानसभा का घेराव

Image
 हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन सम्बन्धित सीटू के बैनर तले प्रदेश के सैंकड़ों मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव किया। इसके बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने  मुख्यमंत्री को मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आउटसोर्स कर्मियों के लिए शीघ्र ही नीति बनाने का रास्ता साफ होगा। आउटसोर्स कर्मियों की रैली बारह बजे पंचायत भवन शिमला से शुरू हुई व 103 से होते हुए विधानसभा के बाहर पहुंची। यहां पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए व सरकार से आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने व उन्हें रेगुलर करने,26 हज़ार रुपये वेतन देने व सुप्रीम कोर्ट के समान काम के समान वेतन के निर्णय को लागू करने की मांग करने लगे। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया व मुख्यमंत्री से प्रदर्शनकारियों को बातचीत का न्यौता दिया।  इस दौरान प्रदर्शनकारी धरने पर डटे रहे। प्रदर्शन को सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर,प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा,महासचिव प्रेम गौतम,यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र लाल,महासचिव दलीप सिंह,जगत राम,बिहारी सेवगी,कुलदीप डोगरा,अजय दुलटा,भूप सिंह,बालक राम,विनोद बि...

शिमला जिला के रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सीटू ने मनाया महिला दिवस

Image
 

सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।:---जय राम ठाकुर

Image
 शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के धर्मपुर स्थित चोलथरा में आदर्शनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की शिमला से वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की। इस अवसर पर महिला दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का भी एक मौका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं में उद्यमिता की भावना का पोषण करने से उनके आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हो, इस ध्येय की ओर निरंतर आगे बढ़ने में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 32000 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिनमें लगभग 2 लाख 50 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं की सहायता के लिए मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की घोषणा की गई है। इसके त...

जातिय विभाजन पैदा कर समाजिक एकता को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के नाहन में दलित शोषण मुक्ति मंच की महारैली*

Image
दलित शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में  22 फरवरी को महारैली का आयोजन किया गया , जैसा कि जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में दलित पर अत्याचार का केंद्र बना हुआ है , इस माह के दौरान जिला सिरमौर में ही दकेवभूमि क्षत्रिय संगठन के नेता को भी दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला  सिरमौर की कमेटी के दबाव के चलते नाहन से गिरफ्तार कर लिया गया था जिससे जिला सिरमौर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी , क्योंकि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद  जब लगातार दलित संगठनों और लोगों को टारगेट किया जा रहा था , इस समय दलित वर्ग के लोगों में विश्वास और उत्साह पैदा करने और सभी जातियों में बिखरे लोगो को एकत्रित करने के लिए 12 फरवरी की आपात बैठक  में विधानसभा सत्र को मध्यनजर रखते हुए जिला सिरमौर कमेटी ने एक विशाल रैली करने का निर्णय लिया , बैठक के बाद लगातार दलित वर्ग में ये संदेश साफ था कि दलित वर्ग की एकता को स्थापित करने के लिए इससे सुनहरा अवसर नही हो सकता , मात्र 10दिनोंकी तैयारियों के बावजूद 22 फरवरी के दिन  गाड़ियों और बसों  में जिला सिरमौर  के कोने कोने से लोग...